Wednesday, April 29News That Matters

उत्तराखंड

शहीदों के सम्मान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में शहीद सम्मान यात्रा में प्रतिभाग किया

शहीदों के सम्मान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में शहीद सम्मान यात्रा में प्रतिभाग किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
शहीदों के सम्मान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में शहीद सम्मान यात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के 13 जनपदों के शहीदों के ऑगन की मिट्टी से उत्तराखण्ड का पांचवा धाम सैन्य धाम देहरादून में बनाया जायेगा। सैनिक पुत्र होने के नाते मुझे इस सम्मान यात्रा में सम्मिलत होने पर गर्व महसूस हो रहा है। वीर सैंनिकों की धरती को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धरती के वीरों ने युद्धों में अपना कौशल दिखाकर दुश्मनों को नेस्तनाबूद किया है। हमारी सेना के जवान हमेशा भारत माता पर सर्वस्व अर्पित करने को तैयार रहते हैं। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड के सैनिकों ने हमेशा शौर्य व वीरता का प्रदर्शन किया है। इनके आंगन की पवित्र मिट्टी से सैन्य धाम इनके संघर्षो की प्रेरणा देगा। इन शहीदों के परिवारों का सम्मान करना हम सभी देशवासियों का कर्तव्य है। उन्होन...
मुख्यमंत्री ने जसपुर में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने जसपुर में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
*मुख्यमंत्री ने जसपुर में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर स्थित मंडी परिसर पहुँचकर 1650.66 लाख रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। जिसमें 61.43 लाख रुपए लागत की 3 योजनाओं का लोकार्पण व 1589.23 लाख रुपये लागत की 9 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का लोकार्पण किया उनमें नगर पंचायत महुआडाबरा में 19.85 लाख रुपये की लागत के मानसरोवर झील निर्माण कार्य, 35 लाख रुपये की लागत के वार्ड नम्बर 2 व 5 के निर्माण कार्य, 6.58 लाख रुपये लागत से शहीद स्थल पुनर्निर्माण कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही 169.82 लाख रुपए लागत की गणेशपुर-केशपुरी ग्राम समूह पेयजल योजना, 199.40 लाख रुपये लागत की तलाबपुर ग्राम समूह पेयजल योजना, 444.67 लाख रूपये लागत की राजपुर ग्राम समूह पेयजल यो...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के नेहरू कॉलोनी स्थित आवास पर पहुचे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के नेहरू कॉलोनी स्थित आवास पर पहुचे

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड के चमोली जिले से 15 नवम्बर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शहीद सम्मान यात्रा की शुरुआत की थी यह यात्रा चमोली के सवाड़ गांव से शुरू हो रखी है यह शहीद यात्रा 13 जिले व 70 ब्लॉक से होकर गुजरेगी ओर शहीदो के घर के आंगन की मट्टी को एकत्र कर सैन्य धाम के निर्माण में समर्पित होकर उनके बलिदान की गाथा लिखेगी ये यात्रा सात दिसंबर देहरादून पहुंचेगी। बता दे कि शहीदों के गांवों की मिट्टी से देहरादून में सैन्यधाम बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वीरों की भूमि उत्तराखंड में चार धामों के अलावा पांचवां धाम सैन्यधाम होना चाहिए। इसी क्रम में सैन्यधाम निर्माण के लिए शहीदों के घरों से पवित्र माटी लाने की मुहिम चलाई जा रही है। जिसके चलते आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में स्थित शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के नेहरू कॉलोनी स्थित आवास पर आये साल 2019 में 16 फरवरी...
उत्तराखंड : धामी सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 आईएएस, पीसीएस के तबादले, देखे लिस्ट

उत्तराखंड : धामी सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 आईएएस, पीसीएस के तबादले, देखे लिस्ट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में आसन्न विधानसभा चुनाव से पूर्व संभावित प्रशासनिक फेरबदल को धामी सरकार ने मंगलवार को अंजाम दे दिया। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आयुक्तों को बदल दिया गया है। ऊधमसिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना का तबादला शासन में अपर सचिव पद पर किया गया है। युगल किशोर पंत ऊधमसिंह नगर के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। शासन ने देर रात आईएएस अफसरों समेत कुल 35 नौकरशाहों के विभागों में फेरबदल का आदेश जारी किया। देखे पूरी लिस्ट...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 73वें एन.सी.सी. स्थापना दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. निदेशालय घंघोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 73वें एन.सी.सी. स्थापना दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. निदेशालय घंघोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को 73वें एन.सी.सी. स्थापना दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. निदेशालय घंघोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने 15 एन.सी.सी कैडेटों, 6 ऐ.एन.ओ , 4 पी आई स्टाफ (जे.सी.ओ,एन.सी.ओ ) एवं तीन सिविल स्टाफ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीसी एक संगठन से ज्यादा एक मिशन है, जिसका उद्देश्य है देश की युवाशक्ति में अनुशासन, दृढ़ निश्चय निर्धारण और राष्ट्र के प्रति निष्ठा को मजबूत करना है। आज यह देख कर बेहद हर्ष की अनुभूति हो रही है कि एनसीसी अपने इन लक्ष्यों को प्राप्त कर रही है। एनसीसी देश के युवाओं को उनकी वास्तविक क्षमता का अनुभव करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान का एक शानदार अनुभव प...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गन्ना मूल्य बढ़ाये जाने पर प्रदेश के किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गन्ना मूल्य बढ़ाये जाने पर प्रदेश के किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गन्ना मूल्य बढ़ाये जाने पर मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गन्ने की अगेती प्रजाती का मूल्य 355 रूपये प्रति कुन्तल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य 345 रूपये प्रति कुन्तल किया गया है। जिससे प्रदेश के लाखों किसानों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सितारगंज किसान सहकारी मिल का शुभारम्भ होने से हजारों किसान सीधे लाभान्वित होंगे। भविष्य में वहां एथेनॉल और बिजली का उत्पादन भी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान परिवार से होने के नाते मैं किसानों के दर्द को भलि भांति जानता हूं। किसान हमारे अन्न दाता हैं। किसानों के हित में जो सम्भव ...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिकों को लेकर भाजपा सरकार की योजनाओं से कराया रूबरू

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिकों को लेकर भाजपा सरकार की योजनाओं से कराया रूबरू

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
महावीर चक्र विजेता अनुसूया प्रसाद को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि, सैनिकों को लेकर भाजपा सरकार की योजनाओं से कराया रूबरू* *देहरादून 30 नवम्बर*, महावीर चक्र विजेता अनुसूया प्रसाद ध्यानी की 50 वीं पुण्यतिथि पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया साथ ही साथ ही दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित कर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया।   सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा सरकार की सैनिकों को लेकर सभी नीतियां से लोगों को रूबरू करवाया जिसमे पेंशन से लेकर शहीदों के सम्मान पर महत्त्वपूर्ण बिंदु रहे। यही नहीं उन्होंने धामी सरकार की योजनाओं को बताते हुए कहा कि अगर कोई सैनिक राष्ट्र रक्षा करते हुए वीर गति को प्राप्त होता है तो उसके परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी दी जायेगी। उन्होंने शहीद यात्रा के बारे में बताते हुए लोगों से ...
सीएम धामी का बड़ा फैसला चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का किया एलान

सीएम धामी का बड़ा फैसला चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का किया एलान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
धाकड़ धामी का बड़ा फैसला चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का किया एलान ,बोले सभी तीर्थ पुरोहित संत समाज थैंक्यू सीएम धामी    पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्ष 2019 में श्राइन बोर्ड की तर्ज पर चारधाम देवस्थानम बोर्ड बनाने का फैसला लिया। तीर्थ पुरोहितों के विरोध के बावजूद सरकार ने सदन से विधेयक पारित कर अधिनियम बनाया।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चारधाम देवस्थानम बोर्ड पर त्रिवेंद्र सरकार का फैसला पलट दिया। धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का एलान किया। दो साल पहले त्रिवेंद्र सरकार के समय चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड अस्तित्व में आया था। तीर्थ पुरोहितों, हकहकूकधारियों के विरोध और कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बोर्ड को मुद्दा बनाने से सरकार पर दबाव था।  पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्ष 2019 में श...
कोविड टेस्टिंग को बढ़ाया जाए और वैक्सीनेशन के लिए हर घर दस्तक अभियान में तेजी लाई जाए : सीएम

कोविड टेस्टिंग को बढ़ाया जाए और वैक्सीनेशन के लिए हर घर दस्तक अभियान में तेजी लाई जाए : सीएम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*कोविड टेस्टिंग को बढ़ाया जाए और वैक्सीनेशन के लिए हर घर दस्तक अभियान में तेजी लाई जाए : सीएम* *अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के संबंध में केंद्र द्वारा जारी एडवायजरी का सख्ती से पालन हो* *सभी कोरोना योद्धाओं के आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य रूप से किये जाएं*  *वायरल के लक्षणों पर आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य रूप से किये जाएं*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड के बढ़ते मामलों और कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के सम्भावित खतरे को देखते हुए समीक्षा की* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड सैम्पलिंग को बढ़ाने और कान्टैक्ट ट्रेसिंग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कोविड के बढ़ते मामलों और कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के सम्भावित खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की। *'हर घर दस्तक’ अभियान को पूरी क्षमता...