Wednesday, April 29News That Matters

उत्तराखंड

उत्तराखंड:फिर डरने लगा कोरोना आज बढ़ गए नए मामले, परमार्थ निकेतन आश्रम में ड्यूटी पर तैनात सात पुलिसकर्मी भी जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए

उत्तराखंड:फिर डरने लगा कोरोना आज बढ़ गए नए मामले, परमार्थ निकेतन आश्रम में ड्यूटी पर तैनात सात पुलिसकर्मी भी जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में कोरोना के के मामलों में आज बढोतरी सामने आई है।राज्य में आज कोरोना के 36 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344219 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 10 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330476 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अल्मोड़ा 2 बागेश्वर 0 चमोली 0 चम्पावत 0 देहरादून 5 हरिद्वार 2 नैनीताल 7 पौड़ी 19 पिथौरागढ़ 0 रुद्रप्रयाग 0 टिहरी 0 उधमसिंह नगर 1 उत्तरकाशी 0 वही जानकरी अनुसार महामहिम राष्ट्रपति महोदय के दौरे को लेकर परमार्थ निकेतन आश्रम में ड्यूटी पर तैनात 7 पुलिसकर्मी जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए, स्वास्थ्य विभाग पौडी द्वारा थाना लक्ष्मण झूला में की गई पुलिस कर्मियों की जाँच में सात पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गए है।जिनमें 3- चमोली जिले, 2- ऋषिकेश, 1- रुद्रप्रयाग जिले, 1- देवप्रयाग से सुरक्षा ड्यूटी में आये थे...
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द ने पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रथम दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द ने पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रथम दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द ने पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रथम दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति स्वामी रामदेव, कुलपति आचार्य बालकृष्ण, संकाय अध्यक्षा डॉ. साधवी देवप्रिया भी उपस्थित थे। राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द ने कहा कि आधुनिक विज्ञान के साथ हमारी परंपरा की प्रासंगिक ज्ञान-राशि को जोड़ते हुए भारत को नॉलेज सुपर पावर बनाने का जो लक्ष्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने निर्धारित किया है उस मार्ग पर पतंजलि विश्वविद्यालय अग्रसर है। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं तथा स्नातक,स्नातकोत्तर और पीएचडी की उपाधियां प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्व...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद  गजेंद्र बिष्ट की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ओर वीर जवानों के परिजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद  गजेंद्र बिष्ट की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ओर वीर जवानों के परिजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार दोपहर देहरादून के नया गाँव स्थित गणेशपुर पहुँचकर 26/11 हमले में शहीद अशोक चक्र विजेता स्वर्गीय गजेंद्र सिंह बिष्ट जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने शहीद  गजेंद्र बिष्ट की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीद और सीमा पर शहादत देने वाले वीर जवानों के परिजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया।   कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित करते हुए खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य प्रदेश है यहां की वीरता और शौर्य की चर्चा देश ही नहीं दुनिया में होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के ने...
उत्तराखंड:की बेटियां किसी से कम नहीं भारतीय नौसेना में अफसर बनी नैनिका रौतेला, बधाई

उत्तराखंड:की बेटियां किसी से कम नहीं भारतीय नौसेना में अफसर बनी नैनिका रौतेला, बधाई

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
उत्तराखंड की बेटियां किसी से कम नहीं होतीं। इस दौर में घरेलू मोर्चे से लेकर सीमा के मोर्चे पर भी बेटियों की ऊंची उड़ान नए भारत की कहानी बयां कर रही है। नैनीताल की बेटी नैनिका रौतेला ने भी नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर अपनी ऊंची उड़ान का नमूना पेश किया है। केरल स्थित नौसेना अकादमी एझिमाला में पासिंग आउट परेड का हिस्सा बनने के बाद वह सब लेफ्टिनेंट बन गईं हैं। इस गौरवशाली पल के साक्षी उनके माता-पिता व भाई भी बने। बचपन से ही मेधावी नैनिका के इस पद पर पहुंचने से प्रदेश व नैनीताल शहर का मान बढ़ा है। नैनीताल के मल्लीताल शेरवानी क्षेत्र निवासी नैनिका का चयन इसी साल मई में भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर हुआ था, जिसके बाद केरल स्थित नौसेना अकादमी एझिमाला में प्रशिक्षण चला। 22 सप्ताह की ट्रेनिंग के बाद शनिवार को अकादमी में पासिंग आउट परेड हुई। इस मौके पर उनकी माता डा. बसंती रौतेला व पिता राम...
देहरादून:सेना की एक बटालियन के तीन सैनिक कोरोना संक्रमित पाए गये

देहरादून:सेना की एक बटालियन के तीन सैनिक कोरोना संक्रमित पाए गये

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
खबर देहरादून से जहाँ कोरोना के मामले लगातार फिर से बढ़ने लगे हैं। एफआरआई, तिब्बती कॉलोनी के बाद चकराता स्थित सेना की एक बटालियन के तीन सैनिक कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिलने के बाद बटालियन के अफसरों से जानकारी ली जा रही है। सीएमओ डा. मनोज उप्रेती और जिला सर्विलांस अधिकारी डा. राजीव दीक्षित ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात सैनिकों के संक्रमित पाए जाने की जानकारी मिली है। वहां अफसरों से जानकारी ली जा रही है। पता किया जा रहा है कि सैनिकों की कुछ ट्रेवल हिस्ट्री है या नहीं। या फिर वह फ्लू क्लीनिक में ही दिखाने आए थे। संक्रमितों को क्वारंटाइन किया गया है। संपर्क में आए सैनिकों के भी कोविड सैंपल कराए जाने को कह दिया गया है। एक टीम भी भेजी जा रही है। वही उत्तराखंड में शनिवार को 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं...
उत्तराखंड:यहाँ देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड:यहाँ देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
ख़बर रुद्रपुर से जहाँ देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बगवाड़ा निवासी युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। युवक की मौत से स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक महेंद्रा एंड महेंद्रा कंपनी लालपुर में कार्यरत था। जानकरी अनुसार रॉयल रेजीडेंसी बगवाड़ा निवासी 28 साल का मोहित मिश्रा पुत्र विजय कुमार मिश्रा कंपनी में काम करता था। शनिवार रात वह किच्छा से बाइक में घर की ओर आ रहा था। इसी बीच किच्छा हाइवे पर ट्रक ने मोहित की बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। यह देख चालक ट्रक सहित फरार हो गया। सड़क पर खून से लथपथ मोहित की लाश देखकर वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएसआई सतीश चंद कापड़ी, बगवाड़ा चौकी प्रभारी अनुराग सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी मृतक के स्वज...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपकोट क्षेत्र में कर्मी खेल मैदान में तीन दिवसीय दानपुर महोत्सव का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपकोट क्षेत्र में कर्मी खेल मैदान में तीन दिवसीय दानपुर महोत्सव का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, बागेश्वर
 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कपकोट क्षेत्र में कर्मी खेल मैदान में तीन दिवसीय दानपुर महोत्सव का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद अल्मोड़ा अजय टम्टा, अध्यक्ष जिला पंचायत बंसती देव, क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख गोविन्द सिंह दानू, जिलाध्यक्ष भाजपा शिव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भायुमो सुरेश गढिया, पूर्व विधायक शेर सिंह गढिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थनीय मॉ भगवती के मंदिर दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा प्रदेश के खुशहाली के लिए कामना की। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले और त्योहार हमारे संस्कृति की पहचान है, तथा हम सभी को अपनी संस्कृति को बचायें रखने के लिए इस प्रकार के मेले व महोत्सवों का किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के कल्याण के लिए धरातल पर कार्य करते...
द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा का एक और विकास कार्य जनता को समर्पित

द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा का एक और विकास कार्य जनता को समर्पित

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
महेन्द्र राणा का एक और विकास कार्य जनता को समर्पित विकास खण्ड द्वारीखाल के ब्लॉक बी0डी0सी0 हॉल का लोकार्पण उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा आज किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा एवं क्षेत्रवासियों द्वारा ढोल दमाऊ और माल्यार्पण कर महाराज का स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने महेन्द्र राणा जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए कहा कि इतने अल्प समय में इस अत्याधुनिक भवन का निर्माण हमारे ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा कार्यशैली को दर्शाता है। महेन्द्र राणा द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि यह कार्य अन्तिम नहीं है भविष्य में अनगिनत विकास कार्य मैं अपने क्षेत्र की जनता को समर्पित करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य राजनीति करना नहीं बल्कि मेरा उद्देश्य जनता की सेवा करना है। मैं किसी का विपक्षी व प्रतिद्वंदी नहीं हूॅं। मेरा कर्म एवं धर्म अपने देश व अपने क्षेत्र क...
कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने द्वारीखाल में किया 1 करोड़ 50 लाख के सभागार भवन का लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने द्वारीखाल में किया 1 करोड़ 50 लाख के सभागार भवन का लोकार्पण

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
  *महाराज ने द्वारीखाल में किया 1 करोड़ 50 लाख के सभागार भवन का लोकार्पण* *कहा कई मोटर मार्गों को भी मिल चुकी है स्वीकृति* पौड़ी। कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को विकासखंड द्वारीखाल में 1 करोड़ 50 लाख की लागत से नवनिर्मित सभागार भवन का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को द्वारीखाल ब्लाक मुख्यालय में 150.00 लाख की धनराशि से बने नवनिर्मित सभागार भवन का लोकार्पण। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए क्षेत्रीय विधायक महाराज कहा कि ब्लॉक मुख्यालय के नए सभागार भवन का लोकार्पण करते हुए उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास पथ पर अग्रसर है। कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि क्षेत्र का विकास हमेशा से उनकी पहली...
श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ एटलाटिका-2021 का समापन

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ एटलाटिका-2021 का समापन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ एटलाटिका-2021 का समापन - एमबीबीएस.-2018 बैच के सिर सजा ओवरऑल चैंपियन का खिताब देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ (एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलाटिका-2021 का शनिवार को भव्य प्रस्तुतियों के बीच समापन हो गया एमबीबीएस-2018 बैच एटलाटिका-2021 का ओवरऑल चैंपियन रहा. विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. शनिवार को समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गुरु राम राय विश्विद्यालय के कुलपति डॉ. यू. एस. रावत एवम डॉ. अनिल कुमार मेहता सलाहकार, चेयरमैन, श्री गुरु राम राय इन्स्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज ने संयुक्त रूप से किया. डॉ. यू. एस. रावत ने कहा मेडिकल छात्र छात्राओं ने खेल मैदान पर उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया, इसके लिए सभ...