Sunday, April 26News That Matters

उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु कल होंगे बंद,20 क्विंटल फूलों से सजाया गया श्री बदरीनाथ मंदिर

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु कल होंगे बंद,20 क्विंटल फूलों से सजाया गया श्री बदरीनाथ मंदिर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
  पांच लाख रिकार्ड तीर्थयात्री चारधाम पहुंचे *20 क्विंटल फूलों से सजाया गया बदरीनाथ मंदिर* *श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु कल को बंद हो जायेंगे* आज 2768 तीर्थ यात्रियों ने श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन किये है। आज तक श्री बदरीनाथ पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 191106 तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गये है। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट कल 20 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। इस अवसर हेतु बदरीनाथ पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश ने श्री बदरीनाथ मंदिर को 20 क्विंटल विभिन्न गेंदा गुलाब, कमल,आदि फूलो पत्तियों से सजाया है। अभी तक श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा जारी है चारधामों में पांच लाख रिकार्ड श्रद्धालु पहुंचे है जिनमें से श्री बदरीनाथ धाम 191106,श्री केदारनाथ 242712, श्री गंगोत्री 33166, श्री यमुनोत्री 33306 तीर्थयात्री पहुंचे है चार धाम पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रि...
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बेबाक़ बयान कहा लोकतंत्र की हुई जीत , सत्ता का अहंकार जनता के संघर्ष के सामने झुका

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बेबाक़ बयान कहा लोकतंत्र की हुई जीत , सत्ता का अहंकार जनता के संघर्ष के सामने झुका

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बेबाक़ बयान कहा लोकतंत्र की हुई जीत , सत्ता का अहंकार जनता के संघर्ष के सामने झुका किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए जहां तीनों काले कानून रद्द करने का फैसला लिया है और आगामी संसद सत्र में इसको लेकर फैसला ले लिया जाएगा लेकिन विपक्ष लगातार सवाल खड़े कर रहा है उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इस फैसले के बाद बयान दिया है उनके अनुसार #किसान_जिंदाबाद अहंकार से चूर सत्ता द्वारा 3 काले कानून जो #किसानों का गला घोंट रहे थे उनको वापस लिया गया है। ये किसान भाइयों की संघर्ष की जीत है, उन एक हजार के करीब शहीदों की जीत है जिन्होंने अपने प्राण उत्सर्ग कर दिए ताकि उनको विजय हासिल हो सके। इस अभूतपूर्व विजय के लिए मैं किसानों को बधाई देता हूंँ और लोकतंत्र की भी विजय मानता हूंँ क्योंकि सत्ता का अहंकार जनता के संघर्ष के सामने झुका है। ...
उत्तराखंड:यहा खाई में गिरी बोलेरो,तीन महिलाओं की मौत , 3 गभीर रूप से घायल

उत्तराखंड:यहा खाई में गिरी बोलेरो,तीन महिलाओं की मौत , 3 गभीर रूप से घायल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पिथौरागढ़
दुःखद  ख़बर आज सुबह पिथौरागढ़ के तहसील बेरीनाग में 5.30 बजे बोलेरो खाई में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए  जानकरी अनुसार बेरीनाग मोटर मार्ग में गोदीगाड़ मंदिर के पास एक बोलेरो 50 फीट खाई में गिर गई। हादसे के वक्त बोलेरो में 6 लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई है, और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए है। आज सुबह 5:30 थाना बेरीनाग को सूचना मिली कि गोदीगाड़ पुल के पास हल्द्वानी से थल आ रही एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है इस सूचना पर ऐसो प्रताप सिंह नेगी फोर्स के मौके पर पहुंचे मौके से तत्काल सभी घायलों तथा चालक को निकाल कर एंबुलेंस तथा थाने के सरकारी वाहन से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।घायलों का नाम पता निम्न वत है चालक अनिल कन्याल पुत्र श्री खेम सिंह कन्याल निवासी थल चंदन सिंह सामंत...
उत्तराखण्ड महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, लखनऊ में प्रवासियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रकोष्ठ की होगी स्थापना

उत्तराखण्ड महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, लखनऊ में प्रवासियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रकोष्ठ की होगी स्थापना

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*उत्तराखण्ड महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *प्रवासीयों समेत हर उत्तराखंडी से मुख्यमंत्री ने किया समृद्ध, सशक्त और अध्यात्मिक उत्तराखण्ड बनाने का आह्वान* *लखनऊ में प्रवासियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रकोष्ठ की होगी स्थापना*   लखनऊ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ दौरे के दूसरे दिन बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत सांस्कृतिक ऑडिटॉरीयम में उत्तराखंड महापरिषद द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड महोत्सव 2021 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड महापरिषद से जुड़े हजारों प्रवासी उत्तराखंडीयों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन उत्तराखण्ड के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। *मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने उत्तरप्रद...
उत्तराखंड:सड़क पार कर रही महिला सिपाही को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मौत, परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड:सड़क पार कर रही महिला सिपाही को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मौत, परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
दुःखद ख़बर है उत्तराखंड से महिला सिपाही की दुर्घटना में मौत जानकारी अनुसार कोतवाली में तैनात महिला सिपाही को बाजपुर रोड पर देर शाम अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। वही दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल महिला सिपाही को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। नीलम रत्नाकर काशीपुर कोतवाली में पैरोकार के पद पर कार्यरत थीं। मूल रूप से विवेकानंदपुरी अल्मोड़ा निवासी नीलम रत्नाकर (35) का विवाह करीब दस साल पूर्व मानसरोवर कॉलोनी दिल्ली रोड मुरादाबाद में विश्वदीप के साथ हुआ। मार्च 2021 से वह काशीपुर कोतवाली में सिपाही के पद कार्यरत थीं। वह काशीपुर से रुद्रपुर कोर्ट पैरोकार थी। इससे पहले वह जसपुर कोर्ट में तैनात थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार...
अपर मुख्य सचिव ने की परिवहन एवं ग्रामीण निर्माण विभाग से सम्बन्धित मा. मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा

अपर मुख्य सचिव ने की परिवहन एवं ग्रामीण निर्माण विभाग से सम्बन्धित मा. मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*अपर मुख्य सचिव ने की परिवहन एवं ग्रामीण निर्माण विभाग से सम्बन्धित मा. मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा।* अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में परिवहन एवं ग्रामीण निर्माण विभाग से सम्बन्धित मा0 मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि मा. मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन से सम्बन्धित शासनादेश इस माह के अंत तक जारी कर दिये जाएं। उन्होंने निर्देश दिये कि परिवहन निगम की बसों में सीएनजी किट लगाये जाने से सम्बन्धित प्रस्ताव वित्तीय आगणन के साथ अविलम्ब प्रस्तुत किया जाय ताकि इसके लिये भी शीघ्रता से शासनादेश निर्गत किया जा सके। अपर मुख्य सचिव ने झबरेड़ा में बस अड्डे के निर्माण हेतु निर्देश दिये कि इसके लिये मण्डी परिषद की भूमि निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने के प्रयास किये जाय, और यदि सशुल्क भूमि उपलब्ध करायी जानी हो तो न्यूनतम आवश्यकता के दृष्टिगत भूमि...
अपर मुख्य सचिव ने की मा0 मुख्यमंत्री द्वारा की गई खटीमा विधानसभा क्षेत्र की घोषणाओं की समीक्षा

अपर मुख्य सचिव ने की मा0 मुख्यमंत्री द्वारा की गई खटीमा विधानसभा क्षेत्र की घोषणाओं की समीक्षा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
*अपर मुख्य सचिव ने की मा0 मुख्यमंत्री द्वारा की गई खटीमा विधानसभा क्षेत्र की घोषणाओं की समीक्षा।* अपर मुख्य सचिव आनन्दवर्द्धन द्वारा गुरूवार को सचिवालय में खटीमा विधानसभा हेतु मुख्यमंत्री द्वारा विभागवार की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। अपर मुख्य सचिव द्वारा निर्देश दिये गये कि विभिन्न विभागों की 16 अपूर्ण घोषणाओं को 15 दिसम्बर तक पूर्ण करने के प्रयास किये जायें, इसके लिये उन्होंने जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर को निर्देश दिये कि जिलास्तर पर समिति का गठन कर योजनाओं के क्रियान्वयन का अनुश्रवण किया जाय। बैठक में बताया गया कि खटीमा विधानसभा के अन्तर्गत विभिन्न विभागों से सम्बन्धित कुल 92 घोषणाओं में से 16 पूर्ण हो चुके है तथा 60 पर कार्यवाही गतिमान है, जबकि 16 घोषणायें अपूर्ण है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, सचिव एस.एन.पाण्डे, बी.बी.आरसी पुरूषोतम आदि उपस्थित थे।...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की वार्षिक एसजीआरआर खेलोत्सव-2021 प्रतियोगिता के चौथे दिन बालिका किक्रेट में नर्सिंग और वाॅलीबाॅल में मैनेजमेंट बना सिरमौर

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की वार्षिक एसजीआरआर खेलोत्सव-2021 प्रतियोगिता के चौथे दिन बालिका किक्रेट में नर्सिंग और वाॅलीबाॅल में मैनेजमेंट बना सिरमौर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
एसजीआरआर खेलोत्सव-2021 बालिका किक्रेट में नर्सिंग और वाॅलीबाॅल में मैनेजमेंट बना सिरमौर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन बालक वर्ग क्रिकेट का खिताब मैनेजमेंट ने जीता, क्विज में इशिका भट्ट व अंजना सरीन संयुक्त रूप से अव्वल रहीं चैथे दिन क्रिकेट, टेबल टैनिस, वाॅलीबाॅल, खो-खो, वाॅलीबाॅल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिन्टन और बास्केटबाॅल के मुकाबले खेले गए देहरादून श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव-2021 के चैथे दिन क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टैनिस, खो-खो, कबड्डी, बैडमिन्टन और बाॅस्केटबाॅल के मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग क्रिकेट का खिताब नर्सिंग बालक वर्ग वाॅलीबाल का खिताब मैनेजमेंट की टीम अपने नाम किया। क्विज प्रतियोगिता में आई.टी. की इशिता अव्वल रहीं। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंस...
उत्तराखंड: यहाँ घर में सगाई की तैयारियों में जुटे थे परिजन,जवान ने फंदे पर लटककर कर ली खुदकुशी

उत्तराखंड: यहाँ घर में सगाई की तैयारियों में जुटे थे परिजन,जवान ने फंदे पर लटककर कर ली खुदकुशी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
दुःखद ख़बर है बता दे कि ऊधमसिंहनगर जिले के जसपुर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी सूरज नगर में सेना के जवान ने सगाई वाले दिन फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है उसका सात साल पहले क्षेत्र के हजीरो गांव में रिश्ता तय हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। चर्चा है कि पारिवारिक कलह के चले जवान ने खुदकुशी की है। बता दे कि टांडा अफजल निवासी राम रतन सिंह का बड़ा बेटा नकुल पंजाब के पठानकोट में सेना में कार्यरत है। परिजनों का कहना है कि बुधवार दोपहर 12 बजे नकुल की हजीरो गांव निवासी एक युवती के साथ सगाई होने वाली थी। इससे एक दिन पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। अधिकांश मेहमान भी आ चुके थे। सुबह करीब पांच बजे नकुल की आवश्यकता पड़ने पर उसके कमरे का कुंडा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जब काफी समय बीतने प...
उत्तराखंड: योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री धामी की मुलाकात, सुलझा सालों से चला आ रहा परिसंपत्ति विवाद

उत्तराखंड: योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री धामी की मुलाकात, सुलझा सालों से चला आ रहा परिसंपत्ति विवाद

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के मध्य आस्तियों एवं दायित्वों के लंबित प्रकरणों के संबंध में बैठक की। इस अवसर दोनों राज्यों के परस्पर हितों को ध्यान में रखते हुए चर्चा हुई। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि हरिद्वार स्थित अलकनंदा पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण दिसम्बर 2021 में किया जाएगा और तत्समय पूर्व पर्यटक आवास गृह उत्तराखंड को हस्तांतरित किया जाएगा। किच्छा में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की बस स्टैंड की भूमि को उत्तराखण्ड को 15 दिन के अन्दर हस्तांतरित किया जायेगा। वन विभाग के अवशेष 90 करोड़ के देयकों का भुगतान भी तत्काल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को किया जायेगा। जनपद उधमसिंह नगर स्थित धौरा, बैगुल, नानक सागर जलाशय में पर्यटन एवं वाटर स्पोर्ट की अन...