Sunday, April 26News That Matters

उत्तराखंड

उत्तराखंड- यहां पत्नी की अश्लील हरकतों से परेशान है पति, पुलिस से लगाई गुहार और वीडियो की जांच की मांग

उत्तराखंड- यहां पत्नी की अश्लील हरकतों से परेशान है पति, पुलिस से लगाई गुहार और वीडियो की जांच की मांग

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, बागेश्वर
बागेश्वर के कांडा क्षेत्र से यह खबर है कि यहां एक पति अपनी पत्नी की हरकतों से परेशान है पति का आरोप है कि उसकी पत्नी कई दिनों से उसके साथ नहीं रहती है और वह देह व्यापार के लिए अन्य महिलाओं को भी उकसा रही है, यही नहीं हाल ही में उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वह किसी अन्य युवक के साथ अश्लील हरकतें करते हुए देखी जा रही हैं। पति ने पुलिस अधीक्षक से वीडियो की जांच की मांग करते हुए पत्नी को नारी निकेतन भेजने की मांग की है।   जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव के पास पहुंचे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को लेकर शिकायत की कि वह गलत काम करती है, और अन्य महिलाओं को भी इसके लिए उकसाती है और उसका एक वीडियो हाल ही में इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ है, जिसमें वह अन्य युवक के साथ अश्लील हरकतें करते देखी जा रही हैं। पुलिस से गुहार लगाते हुए पति ने कहा है कि उसकी पत्नी की हरकतों ...
उत्तराखंड: के सीमांत जनपद चमोली के सवाड़” गांव के इतिहास में जुड़ा “नड्डा” का नाम

उत्तराखंड: के सीमांत जनपद चमोली के सवाड़” गांव के इतिहास में जुड़ा “नड्डा” का नाम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, चमोली
सवाड़" गांव के इतिहास में जुड़ा "नड्डा" का नाम उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली के "सवाड़" गांव के बारे में कौन नहीं जानता। ये कोई मामूली गांव नहीं बल्कि वीरों सपूतों की जन्मस्थली है। यहां के वीर सैनिकों ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर प्रथम विश्व युद्ध, द्वितीय विश्वयुद्ध, पेशावर कांड, ऑपरेशन ब्लू स्टार, बांग्लादेश युद्ध आदि सभी ऐतिहासिक युद्धों में भाग लेकर देश का मान बढ़ाया है। शायद ही इससे ज्यादा गौरवशाली इतिहास किसी और गांव का हो। वीरों की इस भूमि से प्रथम विश्वयुद्ध में 22, द्वितीय विश्व युद्ध मे 38, पेशावर कांड में 14, सैनिकों ने भाग लिया। इसके साथ ही 18 जवानों ने स्वतंत्रता संग्राम के लिए आजाद हिंद फौज की राह चुनी। वर्तमान में भी यहां के 121 वीर सपूत भारतीय सेना का अंग हैं। गांव के शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को वर्ष 2008 से हर वर्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए 7 दिसम्...
उत्तराखंड: यहाँ पोल्ट्री फार्म में लगी भीषण आग, दस लाख के नुकसान का अनुमान

उत्तराखंड: यहाँ पोल्ट्री फार्म में लगी भीषण आग, दस लाख के नुकसान का अनुमान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश
खबर ऋषिकेश से जहाँ जनकारी अनुसार रानी पोखरी थाना क्षेत्र के के गडूल ग्राम सभा के बमेत (इठारना) में बीती देर रात एक पोल्ट्री फार्म में अचानक आग लगने से काफी क्षति हुई है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह रावत के पोल्ट्री फार्म में शार्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। मंगलवार की देर रात जब आग लगी तो सभी लोग सोए हुए थे आग लगने के साथ आ रही तेज आवाज और रोशनी के कारण धर्मेंद्र सिंह और आसपास रह रहे लोगों की आंख खुल। लोग मौके पर पहुंचे तब तक आग में पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों और चूजों के लिए बनाए गए बाडों को अपनी चपेट में ले लिया। एक बीघा में बना पोल्ट्री फार्म जलकर राख हो गया। आग से करीब दस लाख के नुकसान का अनुमान है। आग में कई चूजे और मुर्गियां भी जल गये ।...
उत्तराखंड: ज्‍योलीकोट में पांच साल की मासूम पर तेंदुआ ने किया हमला,मौत परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड: ज्‍योलीकोट में पांच साल की मासूम पर तेंदुआ ने किया हमला,मौत परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
ख़बर नैनीताल से जहाँ जनकारी अनुसार चोपड़ा ज्योलीकोट के ग्राम दांगड में आंगन में खेल रही पांच वर्षीय बच्ची पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया बच्ची को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इधर घटना से परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई। ग्रामीणों ने गुलदार के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक चोपड़ा निवासी मोहन सिंह की 5 वर्षीय पुत्री राखी घर के आंगन में खेल रही थी। सांय 6 बजे घात लगाए बैठे गुलदार ने बालिका को शिकार बनाने के लिए हमला कर दिया और घसीट कर जंगल की ओर ले जाने लगा। तभी परिजनों को पता चल गया।परिजनों ने साहस का परिचय देते हुए बालिका को गुलदार के चंगुल से छुड़ा लिया। गंभीर रूप से घायल बालिका को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बत...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा मंगलवार को रूद्रपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा मंगलवार को रूद्रपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा मंगलवार को रूद्रपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज द्वारा उनके जाति प्रमाण पत्र में से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाने की मांग लम्बे समय से उठती रही है, उनके जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाने के लिए जन भावनाओं का सम्मान करते हुए अब उन्हें दिये जाने वाले प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि भदईपुरा, रम्पुरा, शक्तिफारम, दिनेशपुर, रूद्रपुर किच्छा आदि आसपास के क्षेत्रों मे नजूल भूमि पर आवंटित व्यक्तियों को मालिकाना हक दिलाने हेतु जनप्रतिनिधि संघर्ष करते रहे हैं। इसके लिये भी कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर मालिकाना हक देने क...
लोकतंत्र सेनानियों से मिले नड्ढा,संस्मरण सुने कहा कभी नहीं भुलाया जा सकता आपातकाल का क्रूर दौर

लोकतंत्र सेनानियों से मिले नड्ढा,संस्मरण सुने कहा कभी नहीं भुलाया जा सकता आपातकाल का क्रूर दौर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
लोकतंत्र सेनानियों से मिले नड्ढा,संस्मरण सुने कभी नहीं भुलाया जा सकता आपातकाल का क्रूर दौर:नड्ढा रुद्रपुर । दो दिवसीय उतराखंड दौरे पर आये भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज अपने दूसरे दिन लोकतंत्र सेनानियों से मुलाकात कर उनके संस्मरण सुने। निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा के ओमेक्स स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यहां पर आपातकाल में जेल गए कई लोकतांत्रिक सेनानियों से से भेंट की और उन्हें शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। श्री नड्डा ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियों से उनके संस्मरण सुने और उनके योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि इन कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया ...
अपने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष के ट्रेक रिकार्ड को देख ले गोदियाल-कैंथोला

अपने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष के ट्रेक रिकार्ड को देख ले गोदियाल-कैंथोला

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
अपने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष के ट्रेक रिकार्ड को देख ले गोदियाल-कैंथोला* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर जोरदार हमला बोला उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल अपनी पार्टी के तमाम प्रदेश अध्यक्ष व अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष का ट्रैक रिकॉर्ड देख लें, फिर भाजपा के बारे में बात करे आज पूरे देश मे कांग्रेस विहीन राज्य होते जा रहे है, आज कांग्रेस डूबता हुआ जहाज हो चुका है , कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरे देश के अंदर उनकी पार्टी का देश भर से सफाया हो गया, कांग्रेस के आला नेता पूर्व मंत्री पार्टी को छोड़ छोड़कर जा रहे है , उनके जी 23 के नेता उनके राष्ट्रीय नेतृत्व पर सवालिया निशान लगाते रहते है, जिसकी बौखलाहट आज गोदियाल के बयान साफ दिखती है, कैंथोला ...
रूद्रपुर में नजूल भूमि पर बसे लोगों को दिया जायेगा मालिकाना हक: धामी

रूद्रपुर में नजूल भूमि पर बसे लोगों को दिया जायेगा मालिकाना हक: धामी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
बंगाली समुदाय के साथ भाजपा का अटूट संबंध: नड्डा रूद्रपुर में नजूल भूमि पर बसे लोगों को दिया जायेगा मालिकाना हक: धामी रूद्रपुर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज काशीपुर रोड स्थित आशीर्वाद बैंकट हॉल में बंगाली समाज के साथ संवाद कार्यक्रम में कहा कि भाजपा हमेशा बंगाली समुदाय के साथ खड़ी रहेगी और उसका समाज के साथ अटूट सम्बंध है। उन्होंने कहा कि भाजपा के संस्थापक खुद श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे और भाजपा और बंगाली समुदाय का भाई भाई का नाता है। बंगाल जो आज सोचता है वह कल देश सोचता है। सुभाष चंद्र बोस, बंकिम चंद्र चटर्जी जैसे बड़े महापुरुष बंगाल की धरती से जन्मे हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति, साहित्य, विज्ञान, समाज सुधार, राजनीतिक क्षेत्र में देश को दिशा और दृष्टि देने में बंगाली समाज अग्रणी रहा है। श्री नड्डा ने कहा देश की आजादी से लेकर आध्यात्मिक चेतना के लिये ...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओ ने सांस्कृति कार्यक्रमों से समा बांधा,800 मीटर दौड में सम्बर्ध ध्यानी व करिश्मा चौहान रहे अव्वल

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओ ने सांस्कृति कार्यक्रमों से समा बांधा,800 मीटर दौड में सम्बर्ध ध्यानी व करिश्मा चौहान रहे अव्वल

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओ ने सांस्कृति कार्यक्रमों से समा बांधा  800 मीटर दौड में सम्बर्ध ध्यानी व करिश्मा चौहान रहे अव्वल  बैडमिंटन सिंगल्स में अविव्या और डबल्स में प्रिया एवम् निशा ने बाजी मारी देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव-2021 के दूसरे दिन खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। क्रिकेट, थ्रो बाॅल, बाॅलीबाॅल व दौड़ मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने शारीरिक दक्षता का परिचय दिया, दूसरी ओर विश्वविद्यालय के 10 स्कूलों के 130 छात्र-छात्राओं ने एकल व समूह गायन में अपनी गायकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंगलवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ के खेल मैदान पर प्रतियोगिता का शुभारंभ विजय नौटियाल, अधिकृत हस्ताक्षरी प्रबन्धक, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन ने किया। श्री गुरु राम...
उत्तराखंड:पुलिस के आरक्षी सन्तोष कुमार ने तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक

उत्तराखंड:पुलिस के आरक्षी सन्तोष कुमार ने तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
आज दिनांक 16 नवम्बर, 2021 को पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने 10th All India Police Archery Championship में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम/वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने बताया कि दिनांक 9 नवम्बर, 2021 से 13 नवम्बर, 2021 तक 39वीं बटालियन आईटीबीपी कैंपस, ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई 10th All India Police Archery Championship में आरक्षी सन्तोष कुमार ने 50 मीटर कम्पाउण्ड राउण्ड में स्वर्ण एवं 50 मीटर कम्पाउण्ड की ही अलग श्रेणी में कांस्य पदक अर्जित किया। अशोक कुमार ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा...