Sunday, April 26News That Matters

उत्तराखंड

उत्तराखंड: गंगा में डूबे गुजरात से आये तीन पर्यटक,एक महिला की मौत ,दो लापता

उत्तराखंड: गंगा में डूबे गुजरात से आये तीन पर्यटक,एक महिला की मौत ,दो लापता

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश
ख़बर है कि आज सोमवार को गुजरात से लक्ष्मण झूला ऋषिकेश क्षेत्र में घूमने के लिए आए पांच पर्यटकों में तीन पर्यटक फूलचट्टी घाट में गंगा में नहाते हुए डूब गए। जिनमें एक महिला का शव जल पुलिस मुनिकीरेती ने बरामद कर लिया है। वही गंगा में डूबी एक युवती और एक अन्य व्यक्ति का अब तक पता नहीं चल पाया है। लक्ष्मण झूला क्षेत्र में सोमवार को गुजरात से पांच पर्यटकों का एक दल घूमने आया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि सोमवार को शाम लगभग चार बजे सभी लोग फूल चट्टी घाट पर घूमने गए थे। इस दौरान यहां सभी लोग गंगा में नहाने लगे। गंगा में नहाते वक्त तीन लोग धारा में आगे तक चले गए। जिसके बाद वह तेज बहाव की चपेट में आ गए। इस दौरान एक युवती, एक महिला और एक अन्य व्यक्ति गंगा में डूब गए। जल पुलिस और आपदा प्रबंधन दल ने चलाया रेस्‍क्‍यू आपरेशन तत्काल लक्ष्मण झूला और मुनिकीरे...
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जिले के समेकित विकास के लिए 67 करोड़ 86 लाख की लागत से बनने वाली विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। कुल 85 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जिले के समेकित विकास के लिए 67 करोड़ 86 लाख की लागत से बनने वाली विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। कुल 85 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया

Featured, Uncategorized, उत्तरकाशी, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जिले के समेकित विकास के लिए 67 करोड़ 86 लाख की लागत से बनने वाली विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। कुल 85 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।* 1- ओडाटा (खुनीगाड़) से सरास मोटर मार्ग निर्माण स्टेज II लागत 1724.94 लाख। 2- कोटगांव नैटवाड़ से कलाप मोटर मार्ग स्टेज II लागत 895.67 लाख। 3- मोरी से सालरा मोटर मार्ग स्टेज II लागत 1001.39 लाख। 4- सुनकुंडी में हेलीपैड निर्माण लागत 115.32 लाख। 5- महरगांव हल्का वाहन मोटर मार्ग का उच्चीकरण व डामरीकरण लागत 71.90 लाख। 6- राजकीय इंटर कालेज जखोल में भवन निर्माण लागत 330.08 लाख। 7- सोलर पम्पिंग योजना गैच्चाण गांव तोक लागत 16.20 लाख। 8- सोलर पम्पिंग योजना नैटवाड़ बाजार लागत 3.80 लाख। 9- सोलर पम्पिंग योजना सुनकुंडी तोक लागत 12.00 लाख। 10- सोलर पम्पिंग योजना पुजेली 14.00 लाख। 11-पोरा में फल संग्रह केंद्र का निर...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूद्रप्रयाग के तल्ला नागपुर क्षेत्र में आयोजित पांच दिवसीय औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव के समापन अवसर पर रिबन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजित कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूद्रप्रयाग के तल्ला नागपुर क्षेत्र में आयोजित पांच दिवसीय औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव के समापन अवसर पर रिबन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजित कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
जनपद रूद्रप्रयाग के तल्ला नागपुर क्षेत्र में आयोजित पांच दिवसीय औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजित कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर विभिन्न घोषणाएं कर, क्षेत्र में विकास की सौगात दी। घोषणा में राजकीय इंटर कॉलेज चोपता में दो कक्ष निर्माण किया जायेगा। राष्ट्रीय गोल्ड पदक विजेता विचित्र सिंह नेगी को प्रतियोगिता में जाने हेतु 60 हजार रुपए की धनराशि सरकार की ओर से दी जायेगी। जल्द ही जखोली में सैनिक स्कूल का कार्य पूरा किया जाएगा, इसके लिए एक करोड़ की धनराशि जारी की गई है। फलासी-छतोरा मोटर मार्ग का कार्य किया जाएगा। रुमसी-भौंसाल-चोपता मोटर मार्ग चौंड भूमिधार तक जोड़ने का कार्य किया जाएगा। श्री कार्तिक स्वामी धाम को मोटर मार्ग से जोड़ा जाएगा। तुंगेश्वर मंदिर प...
अनिल बलूनी है तो मुमकिन है बलूनी की पहल पर मिला राज्य को पहले इंटरनेट एक्सचेंज

अनिल बलूनी है तो मुमकिन है बलूनी की पहल पर मिला राज्य को पहले इंटरनेट एक्सचेंज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
अनिल बलूनी है तो मुमकिन है बलूनी की पहल पर मिला राज्य को पहले इंटरनेट एक्सचेंज देहरादून: इंटरनेट सेवाओं के क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी सौगात मिली है। देहरादून के आइटी पार्क में स्थापित किए गए राज्य के पहले इंटरनेट एक्सचेंज का केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना तकनीकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर और राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी उद्घाटन किया। बता दे कि आने वाले दिनों में राज्य के हर जिले में एक इंटरनेट एक्सचेंज स्थापित होगा। सांसद बलूनी के मुताबिक उनकी यह कोशिश रहेगी कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में ऐसे ही सक्षम इंटरनेट एक्सचेंज की स्थापित हों। इससे पर्वतीय और दूरदराज के गांवों में भी इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी। इंटरनेट एक्सचेंज से कई लाभ होंगे।दुर्गम क्षेत्रों में भी सहज रूप से नेट की सुविधा प्राप्त होगी। वही ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों, ...
उत्तराखंड:यहाँ बाइक सवार हमलावरों ने मां-बेटे पर की फायरिंग, दोनो घायल पुलिस तलाश में जुटी

उत्तराखंड:यहाँ बाइक सवार हमलावरों ने मां-बेटे पर की फायरिंग, दोनो घायल पुलिस तलाश में जुटी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, हरिद्वार
खबर रुड़की से जहां कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना गांव निवासी एक महिला और उसके बेटे पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। हमले में गोली बाइक सवार महिला के पैर में जा लगी।    जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय महिला मोमिना का बेटा रिजवान (22 वर्ष) कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। मोविना बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर उसे दवाई दिलवाने मंगलौर गई थी। दवा लेने के बाद जब वे अपने गांव की ओर आ रहे थे तो रास्ते मे बाइक सवार चार युवकों ने उन्हें घेर लिया। बताया गया कि रिजवान का इन युवकों के साथ पुराना विवाद चल रहा है।   बाइक सवार युवकों ने तमंचा निकालकर रिजवान के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से बचने के लिए रिजवान इधर से उधर भागा। तभी तमंचे से निकली गोली मोमिना के पैर में जा लगी। गोली लगते ही मोमिना जमीन पर गिर गई और युवक फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पाकर घायल महि...
उत्तराखंड:13 साल के बच्चे का अपहरण कर मांगी थी दो लाख की फिरौती,पुलिस ने पांच घंटे दबोचे आरोपी

उत्तराखंड:13 साल के बच्चे का अपहरण कर मांगी थी दो लाख की फिरौती,पुलिस ने पांच घंटे दबोचे आरोपी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून के  माजरा क्षेत्र से कुछ बदमाशों ने 13 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया और दो लाख रुपये फिरौती की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और बच्चे को प्रेमनगर के टी-एस्टेट से बरामद कर लिया। साथ ही दो बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, वारदात में एक अन्य बदमाश भी शामिल है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। एएसपी हिमांशु वर्मा के अनुसार, रविवार दोपहर करीब ढाई बजे माजरा के रहने वाले मोहम्मद आबिद ने सूचना दी कि उनका बेटा मोहम्मद अली दिन के करीब 11 बजे घर के पास स्थित एक मैदान में खेलने के लिए निकला और वापस नहीं लौटा। उन्हें अलग-अलग नंबरों से फिरौती के लिए फोन भी आ रहे हैं। फोन करने वाले दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। आबिद ने बदमाशों से कहा कि वह आटो चलाते हैं और इतनी रकम नहीं दे सकते तो बदमाशों ने पैसे नहीं देने पर बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। साथ ही ब...
उत्तराखंड: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की दर्दनाक हादसे में मौत, जल्द ही सिर पर सजना था सेहरा

उत्तराखंड: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की दर्दनाक हादसे में मौत, जल्द ही सिर पर सजना था सेहरा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
देहरादून: एक माह की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर जा रहे सेना के जवान संतोष प्रसाद की बेकाबू डंपर ने जान ले ली। टिहरी गढ़वाल के गांव निवाल बूढ़ाकेदार निवासी संतोष प्रसाद के स्वजन उनकी शादी की तैयारी में जुटे थे। लेकिन, सड़क हादसे में उनकी मौत होने से परिवार की यह ख्वाहिश अधूरी रह गई। इस हादसे में संतोष के मौसेरे भाई अभिषेक भट्ट निवासी डुंडा, उत्तरकाशी की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही संतोष की सगाई हुई थी। उनका बड़ा भाई कैलाश भी सेना में है। वह इस समय पुणे में ट्रेनिंग ले रहा है। भाई को छुट्टी नहीं मिलने के कारण संतोष ने शादी कुछ समय के लिए टाल दी थी। कैलाश को दिसंबर में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद घर आना था और इसके बाद शादी की तारीख तय होनी थी। वहीं, अभिषेक इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका था। रविवार को उसका हरिद्वार में कनिष्ठ सहायक का पेपर था। दोनों मृतकों के शवों का हरिद...
उत्तराखंड: यहाँ रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, मची अफरा-तफ़री

उत्तराखंड: यहाँ रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, मची अफरा-तफ़री

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
खबर हल्द्वानी से  जहाँ जानकरी अनुसार रेलवे स्टेशन के चंद कदम की दूरी पर रखे कूड़े के ढेर में आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में एक दुकान भी आ गई, गनीमत यह रही कि आग की चपेट में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। वहीं आग लगने की सूचना मिलने पर एस०ओ० बनभूलपुरा प्रमोद पाठक और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर बमुश्किल काबू पाया, आग का रूप इतना विकराल रहा की फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलने के बाद मौके पर सी०ओ० हल्द्वानी शांतनु पाराशर भी पहुंचे, वहीं दुकान के आगे की तरफ सो रहे स्थनीय निवासी का कहना है कि वह दुकान में पीछे की तरफ सोए हुए थे कि अचानक मोटरसाइकिल से गुजर रहे एक युवक ने कहा कि आग लग गई है, जिसके बाद वह दुकान से उठे तुरंत उनके द्वारा सिलेंडर और अन्य चीजें बाहर निकाला गया और उन्होंने देखा कि...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में कुल रूपये 95 करोड़ 46 लाख की लागत की योजनाओें का लोकार्पण और शिलान्यास किया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में कुल रूपये 95 करोड़ 46 लाख की लागत की योजनाओें का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल
*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में कुल रूपये 95 करोड़ 46 लाख की लागत की योजनाओें का लोकार्पण और शिलान्यास किया जनपद टिहरी गढ़वाल की तहसील कीर्तिनगर के चौरास क्षेत्रान्तर्गत किलकिलेश्वर में स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुल रूपये 95 करोड़ 46 लाख की लागत की योजनाओें का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिनमें रूपये 52 करोड़ 03 लाख की लागत की तीन योजनाओं का लोकार्पण एवं रूपये 43 करोड़ 44 लाख लागत की चार योजनाओं का शिलान्यास किया। *लोकार्पित योजनाएं* मुख्यमंत्री ने अकरी बारजूला ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना, सीएचसी हिंडोलाखाल में ऑक्सीजन प्लांट व 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान चौरास का लोकार्पण किया। *शिलान्यास* मुख्यमंत्री ने गढ़ी चौरास जाखणी ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना, अलकनंदा नदी पर सुपाणा में 130 मीटर स्पान के सेतु का नि...
मुख्यमंत्री धामी ने कोटद्वार में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया इस अवसर पर  मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री धामी ने कोटद्वार में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, कोटद्वार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कोटद्वार स्थित विजय गार्डन में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना का इतिहास गौरवशाली रहा है, हमारे वीर सैनिकों ने हमेशा अदम्य साहस का परिचय देते हुए तमाम लड़ाईयों को जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सैनिकों का आत्मविश्वास बढ़ा है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होली, दिवाली जैसे विशेष कार्यक्रम हमारे देश के वीर सैनिकों के साथ ही मनाते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन के लागू होने से लाखों रिटायर्ड सैनिकों को बड़ी राहत मिली है। उत्तराखंड में सरकार रोजगार के क्षेत्र में लगातार काम ...