Sunday, April 26News That Matters

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई खटीमा में आम जनता की जन समस्याऐं सुनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई खटीमा में आम जनता की जन समस्याऐं सुनी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान आज प्रातः से ही अपने निजी आवास नगला तराई खटीमा में आम जनता की जन समस्याऐं सुनी। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने फाईबर कम्पनी के परिसर में पहुंचकर दीप प्रज्वलित करते हुए बूथ कार्यक्रम प्रारम्भ किया। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि सरकार प्रत्येक जनमानस के साथ हर दुख-सुख में खड़ी है। उन्होने कहा कि सरकार प्रत्येक व्यक्ति के हित के बारे में लगातार विकास कार्यो कर रही है। उन्होने कहा कि खटीमा नागरिक चिकित्सालय में एक हजार एलपीएम का आक्सीजन प्लांट लगा दिया गया है व पुराना अस्पताल में...
उत्तराखंड: यहाँ हो गया भीषण सड़क हादसा, पांच  पर्यटकों की मौत, 15 अन्य घायल,रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: यहाँ हो गया भीषण सड़क हादसा, पांच पर्यटकों की मौत, 15 अन्य घायल,रेस्क्यू जारी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, बागेश्वर
उत्तराखंड: यहाँ हो गया भीषण सड़क हादसा, पांच पर्यटकों की मौत, 15 अन्य घायल,रेस्क्यू जारी खबर बागेश्वर से जहाँ शामा के समीप फरसाली के बेटोप नाले में दो टूरिस्ट वाहनों के चालक संतुलन खो बैठे। दुर्घटना में पांच बंगाली पर्यटकों की मौत की सूचना है। जबकि 15 पर्यटक घायल बताए जा रहे हैं। आपदा प्रबंधन, पुलिस और राजस्व की टीम घटना स्थल पहुंच गई है। घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है। जबकि मृतकों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।   कपकोट थाना क्षेत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार शामा-तेजम मोटर मार्ग के बेटोप नाले के समीप टेंपो ट्रैवल संख्या यूके 04 टीए, 1755 मुनस्यारी से शामा-तेजम मोटर मार्ग से कौसानी की ओर आ रहे थी। चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वह सड़क पर पलट गया। उसके पीछे आ रही दूसरी ट्रैवल वाहन संख्या यूके 04 टीए 1376 आगे से चल...
उत्तराखंड: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अक्तूबर को दून में करेंगे चुनावी शंखनाद,इन योजनों का करगे शुभारंभ

उत्तराखंड: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अक्तूबर को दून में करेंगे चुनावी शंखनाद,इन योजनों का करगे शुभारंभ

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*गृह मंत्री अमित शाह 30 को दून में करेंगे चुनावी शंखनाद* देहरादून केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 30 अक्टूबर को देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करेंगे जनसभा से पहले वह सहकारिता विभाग की घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ करेंगे इस दौरान वह प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे विधानसभा चुनाव के लिहाज से अमित शाह के इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पार्टी जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह कार्यक्रम राजधानी देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में आयोजित कराया जाएगा कार्यक्रम में 20000 की भीड़ जुटने की उम्मीद लगाई जा रही है आज कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं स्वास्थ्य मंत्री  एवं सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत रावत के द्वारा स्कूल ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा ...
उत्तराखंड:में यहाँ  पकड़ गया दस हजार का इनामी तांत्रिक,यूपी में महिला और बच्चे के अपहरण का है आरोपी

उत्तराखंड:में यहाँ पकड़ गया दस हजार का इनामी तांत्रिक,यूपी में महिला और बच्चे के अपहरण का है आरोपी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
उत्तराखंड:में यहाँ पकड़ गया दस हजार का इनामी तांत्रिक,यूपी में महिला और बच्चे के अपहरण  आरोपी ख़बर नैनीताल से  तांत्रिक विद्या के बल पर यूपी से एक महिला और उसके 10 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर नैनीताल पहुंचे दस हजार के इनामी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यूपी पुलिस द्वारा तांत्रिक पर दस हजार का इनाम घोषित किया गया था। तांत्रिक की खोज में पहुंची यूपी पुलिस को तल्लीताल पुलिस की मदद से यह सफलता हाथ लगी है। आरोपित को यूपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। जबकि महिला और बच्चे की बरामदगी अभी तक नहीं नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक झिझाना शामली यूपी निवासी मुमतीज ने झिझाना थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक व्यक्ति द्वारा तांत्रिक विद्या के बल पर उसकी पत्नी और 10 वर्षीय बेटे शिवा का अपहरण कर लिया गया है। तांत्रिक के बहकावे में आकर उसकी बीवी घर से 35 हजार की नगदी और सोने के जेवरात ...
उत्तराखंड : पिता दीपावली की खरीदारी के लिए घर से निकले थे,  4 साल का लाड़ला मयंक खेलते-खेलते   पानी से भरे गड्ढे में गिरा , मौत, मातम  में बदल  गई आने वाले त्योहार की  खुशिया

उत्तराखंड : पिता दीपावली की खरीदारी के लिए घर से निकले थे, 4 साल का लाड़ला मयंक खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरा , मौत, मातम में बदल गई आने वाले त्योहार की खुशिया

Featured, Uncategorized, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
पानी के गड्ढे में डूबने से मासूम चार साल के  बच्चे की मौत/ दुुःखद  स्याल्दे (अल्मोड़ा)  स्याल्दे बाजार में मंगलवार सुबह लगभग  10 बजे चार वर्षीय बच्चे की पानी भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद शोक में स्याल्दे के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे। बता दे कि स्याल्दे बाजार निवासी ललित आर्या का चार वर्षीय पुत्र मयंक अपने घर से कुछ दूरी पर ताई के साथ गया था। ताई वहां पर घास इकट्ठा कर रही थीं और मयंक पास में ही खेल रहा था। पिछले दिनों हुई बारिश से खेतों में पानी भरा हुआ है। अचानक मयंक पानी से लबालब खेत में चला गया। इस स्थान पर एक आवासीय भवन का कार्य भी चल रहा है। पानी भरने के कारण निर्माण कार्य बंद है। इसी के पास एक गड्ढा भी खोदा हुआ था। खेलते-खेलते मयंक इस गड्ढे में गिर गया। किसी बच्चे ने मयंक को गड्ढे में डूबा देखा। इसके बाद परिजन और अन्य उसे इलाज के लिए अतिरिक्त ...
उत्तराखंड: दोस्त ने छात्रा से पहले किया दुष्कर्म फिर वायरल किया वीडियो

उत्तराखंड: दोस्त ने छात्रा से पहले किया दुष्कर्म फिर वायरल किया वीडियो

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, नैनीताल
  उत्तराखंड के रामनगर में एक युवक ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करते हुए उसका वीडियो बनाया और ब्लैकमेल और बदनाम करने के इरादे से उसे वायरल कर दिया जब परिजनों के पास वह अश्लील वीडियो पहुंचा जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस से इसकी शिकायत की गई।    दरअसल राम नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली कक्षा 11 की एक नाबालिग छात्रा की दोस्ती एक युवक से हुई जिसके बाद उसने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए और आरोप है कि उसने इस दौरान छात्रा की वीडियो भी बना ली, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हुई और छात्रा के परिजनों तक पहुंच गई। जिससे परिजन हैरान रह गए, जब छात्रा से पूछताछ की गई तो पूरा मामला खुला। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामले में ग्राम सक्खनपुर निवासी रोहित के खिलाफ पोक्सो अधिनियम, दुष्कर्म, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने की...
उत्तराखंड:यहाँ भाजपा नेता के बेटे ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड:यहाँ भाजपा नेता के बेटे ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
उत्तराखंड:यहाँ भाजपा नेता के बेटे ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद परिजनों में कोहराम अज्ञात कारणों के चलते भूरारानी निवासी भाजपा नेता के पुत्र बीटेक के छात्र ने रसोई घर में दुपटटे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है।  जानकरी अनुसार भूरारानी, वंसुधरा, फेज टू निवासी नरेश सागर भाजपा नेता हैं और उनकी सस्ते गल्ले की दुकान है। उनकी पत्नी ज्ञान प्रभा स्वास्थ्य विभाग में जीएनएम है। बड़े पुत्र 19 वर्षीय अंकित का उन्होंने भोपाल में बीटेक प्रथम वर्ष में दाखिला किया था। जबकि छोटी पुत्री भोपाल से एलएलबी और पुत्र नैनीताल में पढ़ाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि इन दिनों अंकित घर में ही था। मंगलवार सुबह नरेश सागर काम से कहीं गए हुए थे, जबक...
उत्तराखंड:राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश में ठेली – रेडी वाले व्यवसायों को मिलेगी बड़ी सहायता

उत्तराखंड:राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश में ठेली – रेडी वाले व्यवसायों को मिलेगी बड़ी सहायता

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*” मुख्यमंत्री स्वरोजगार नैनो योजना” में अब 50 हज़ार तक मिल सकेगा ऋण और 20 हज़ार तक का अधिकतम अनुदान* *राज्य सरकार के निर्णय से प्रदेश में ठेली - रेडी वाले व्यवसायों को मिलेगी बड़ी सहायता* उत्तराखंड में छोटे व्यवसायियों एवं उद्यमियों को मजबूत बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड शासन ने *मुख्यमंत्री स्वरोजगार नैनो योजना* का संशोधित शासनादेश जारी कर दिया है। पूर्व के शासनादेश को संशोधन करते हुए योजना के अंतर्गत ऋण देने की सीमा को 50 हज़ार रुपए तक बढ़ा दिया गया है। *मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस योजना को संशोधित करने के पीछे का मकसद प्रदेश में छोटे उद्यमी एवं व्यापारियों को आत्मनिर्भर और उन्हें मजबूत करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना में ऋण सीमा बढ़ाने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सभी फल रेड़ी, सब्ज़ी, चाय ठेली, दर्जी, ...
मुख्यमंत्री ने खटीमा मंडी में धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण, किसानों की सुनी समस्यायें

मुख्यमंत्री ने खटीमा मंडी में धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण, किसानों की सुनी समस्यायें

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
*मुख्यमंत्री ने खटीमा मंडी में धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण, किसानों की सुनी समस्यायें।* *राजकीय आश्रम पद्धति जनजाति स्कूल के निर्माणाधीन भवन तथा खटीमा में निर्माणाधीन शहीद स्मारक स्थल का भी किया निरीक्षण।* *नागरिक चिकित्सालय खटीमा में मरीजों का जाना हाल-चाल, अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।* *ग्राम पहेनिया खटीमा में नये बस अड्डे के निर्माण स्थल का भी किया निरीक्षण।* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अपराह्न में खटीमा पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन आश्रम पद्धति जनजाति विद्यालय खटीमा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया तथा संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाने के निर्देश दिये।     मुख्यमंत्री ने खटीमा कृषि उत्पादन मंडी में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और वहां रखे नमी यंत्र की गुणवत्ता को भी दे...
अपर मुख्य सचिव ने की लोनिवि व संस्कृति विभाग की घोषणाओं की समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिये निर्देश।

अपर मुख्य सचिव ने की लोनिवि व संस्कृति विभाग की घोषणाओं की समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिये निर्देश।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*अपर मुख्य सचिव ने की लोनिवि व संस्कृति विभाग की घोषणाओं की समीक्षा।* *योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिये निर्देश।* *घोषणा की योजनाओं पर 15 दिसम्बर तक हो निर्माण प्रारम्भ।* अपर मुख्य सचिव  आनन्द वर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में मा0 मुख्यमंत्री द्वारा की गई लोक निर्माण विभाग तथा संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग से सम्बन्धित घोषणाओं की समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव ने मा0 मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने घोषणाओं से सम्बन्धित प्रस्तावों पर जो भी औपचारिकताएं होनी है, उन्हें शीघ्रता से पूरा किया जाय। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन मे गुणवत्ता तथा पारदर्शिता का विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान बताया गया कि लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित माह जुलाई, 2021 से अब तक मा0 मुख्यमंत्री द्वारा कुल 181 घोषणायें की गई है जिसमें 1 ...