गुरूकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस और जन्माष्टमी के मौके पर स्वनाथ वैदिक गुरुकुल कण्वाश्रम का उद्घाटन
गुरूकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस और
जन्माष्टमी के मौके पर स्वनाथ वैदिक गुरुकुल कण्वाश्रम का उद्घाटन
समारोहपूर्वक किया गया। इस मौके पर करीब 20 अनाथ बच्चों ने आश्रम में
प्रवेश लिया।
स्वनाथ वैदिक गुरुकुल कण्वाश्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि वन,
पर्यावरण एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने किया। अपने संबोधन में
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण स्वनाथ हुए बच्चों के लिए
गुरूकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम की ओर से अच्छी पहल की गई है। कहा कि
वात्सल्य वाटिका में स्वनाथ बच्चों का लालन-पालन करने के साथ ही उन्हें
अच्छी शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिससे वे भविष्य में संस्कारवान बनने के
साथ ही राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें। कहा कि वात्सल्य
वाटिका के निर्माण से भारत के पुनः विश्वगुरू बनने में मदद मिलेगी।इस मौके पर केब...









