मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने का किया आह्वान
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं*
*राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने का किया आह्वान*
*स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिया शुभकामना संदेश*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को 75 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैन्य व अर्धसैन्य बलों के शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि आज हम जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह महान स्वतंत्रता सेनानियों और हमारे वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और आंदोलनकारियों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया है।
*न्यू इंडिया का संकल्प होगा पूरा*
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि मानन...









