Sunday, March 15News That Matters

उत्तराखंड

कांग्रेस का हाथ सनातन विरोधियों के साथ: सीएम धामी   

कांग्रेस का हाथ सनातन विरोधियों के साथ: सीएम धामी  

उत्तराखंड, देहरादून
कांग्रेस का हाथ सनातन विरोधियों के साथ: सीएम धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ज्योतिर्मठ, चमोली में जनसभा को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष पद पर सुषमा डिमरी समेत अन्य सभासद पदों के लिए भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में वोट अपील की। इस मौके पर उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा की सरकार आने पर क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास होगा और शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर नागरिक को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि जब भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार निकाय क्षेत्रों में बनेगी, तो क्षेत्र में विकास की गति तीन गुना तेज़ हो जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हजारों करोड़ रुपये की लागत से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम का विकास कार्य तेजी से चल रहा है, जबकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, श...
भाजपा की प्राथमिकता सिर्फ घोषणाएं करना नहीं है, बल्कि उन घोषणाओं को वास्तविकता में बदलना है:धामी   

भाजपा की प्राथमिकता सिर्फ घोषणाएं करना नहीं है, बल्कि उन घोषणाओं को वास्तविकता में बदलना है:धामी  

उत्तराखंड, देहरादून
  भाजपा की प्राथमिकता सिर्फ घोषणाएं करना नहीं है, बल्कि उन घोषणाओं को वास्तविकता में बदलना है:धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय, देहरादून में नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी के संकल्प पत्र का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने पार्टी के विकासात्मक दृष्टिकोण और आगामी पांच वर्षों के लिए निर्धारित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि यह संकल्प पत्र न केवल शहरी विकास के प्रति ट्रिपल इंजन सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है, बल्कि आने वाले पांच वर्षों के लिए भारतीय जनता पार्टी की एक ठोस और भरोसेमंद गारंटी भी है। यह संकल्प पत्र हमारे नेतृत्व और हमारी निष्ठा का प्रमाण है, जो जनता के समग्र विकास और समृद्धि की दिशा में उठाए गए प्रत्येक कदम को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।" उन्होंने कहा कि इस सं...
यह हमारे सैनिकों और उनके परिवारों को संदेश देता है कि उनका बलिदान न केवल हमारे लिए अमूल्य है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है : धामी

यह हमारे सैनिकों और उनके परिवारों को संदेश देता है कि उनका बलिदान न केवल हमारे लिए अमूल्य है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है : धामी

उत्तराखंड
यह हमारे सैनिकों और उनके परिवारों को संदेश देता है कि उनका बलिदान न केवल हमारे लिए अमूल्य है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है : धामी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे) के अवसर पर राजभवन में सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वीरता पदक विजेताओं और सराहनीय कार्य करने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अर्धसैनिक बल के जवानों और अधिकारियों को राज्यपाल प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए गए।(सूची संलग्न) कार्यक्रम में कुमांऊ स्कॉउट्स, 4वीं बटालियन असम रेजिमेंट और 14वीं राजपूताना राइफल्स को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए यूनिट प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। इस अ...
निकाय क्षेत्र में ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार बनने के बाद विकास योजनाओं का तेजी से विस्तार होगा और देहरादून हर स्तर पर एक नए विकास की दिशा में अग्रसर होगा : धामी   

निकाय क्षेत्र में ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार बनने के बाद विकास योजनाओं का तेजी से विस्तार होगा और देहरादून हर स्तर पर एक नए विकास की दिशा में अग्रसर होगा : धामी  

उत्तराखंड, देहरादून
  निकाय क्षेत्र में ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार बनने के बाद विकास योजनाओं का तेजी से विस्तार होगा और देहरादून हर स्तर पर एक नए विकास की दिशा में अग्रसर होगा : धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनावों में मेयर पद पर श्री सौरभ थपलियाल और अन्य पार्षद पदों पर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विकास योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और निष्ठा ने हमेशा पार्टी को सफलता दिलाई है। इस बार भी कार्यकर्ताओं के दम पर बीजेपी देहरादून नगर निगम चुनाव में शानदार ...
डीएम के महत्वकांशी उत्कर्ष प्राजेक्ट के तहत् स्मार्ट बन रहे जिले के सरकारी स्कूल।   

डीएम के महत्वकांशी उत्कर्ष प्राजेक्ट के तहत् स्मार्ट बन रहे जिले के सरकारी स्कूल।  

उत्तराखंड, देहरादून
डीएम के महत्वकांशी उत्कर्ष प्राजेक्ट के तहत् स्मार्ट बन रहे जिले के सरकारी स्कूल। देहरादून दिनांक 14 जनवरी 2025,(जि.सू.का), जिलाधिकारी सविन बंसल की जिले के स्कूलों को आधुनिक तकनीक एवं अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किये जाने हेतु संचालित किये जा रहे महत्वकाशी प्राजेक्ट उत्कर्ष के तहत् कार्य संचालित किये जा रहे। डीएम के इस महवकांशी प्रोजेक्ट उत्कर्ष की सरहाना करते हुए हुडको एवं ओएनजीसी कम्पनियों ने सहयोग की उत्सुकता व्यक्त करते हुए कार्य कर रही है। डीएम स्वयं तथा मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से इस पर निरंतर मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। सीएसआर फंड से 25 लाख दिए गए हैं, हुडको द्वारा निविदा जारी, इस धनराशि से विभिन्न विकासखंड के दुर्गम क्षेत्र सुविधा विहीन स्कूल होंगे फर्नीचर युक्त, तथा जिले के सभी सरकारी स्कूल को आधुनिक बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने जनपद देहरादून में स्क...
बस हादसे के घायलों को पौड़ी अस्पताल में समुचित इलाज देने में अव्यवस्था, संबंधित शिकायत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की   

बस हादसे के घायलों को पौड़ी अस्पताल में समुचित इलाज देने में अव्यवस्था, संबंधित शिकायत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की  

उत्तराखंड, देहरादून
  बस हादसे के घायलों को पौड़ी अस्पताल में समुचित इलाज देने में अव्यवस्था, संबंधित शिकायत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की पौड़ी अस्पताल में कतिपय समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने तलब की रिपोर्ट जिलाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल में तत्काल सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश बस हादसे के बाद, पौड़ी अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं की शिकायत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पौड़ी के जिलाधिकारी से मामले में रिपोर्ट तलब करने के साथ ही, अस्पताल में सभी बुनियादी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बस हादसे में मृतक परिजन को कुल 5-5 लाख और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। बस हादसे के घायलों को पौड़ी ...
खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP पर राष्ट्रीय खेलों का लोगो लगाना है।   

खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP पर राष्ट्रीय खेलों का लोगो लगाना है।  

उत्तराखंड, देहरादून
  खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP पर राष्ट्रीय खेलों का लोगो लगाना है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेलों को लेकर चल रही तैयारी के बीच राज्य में प्रदेशवासियों से सामूहिक रूप से देवभूमि आ रहे खिलाड़ियों के स्वागत में विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP पर राष्ट्रीय खेलों का लोगो लगाए जाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का जो गौरव प्राप्त हुआ है, वो ऐतिहासिक है। आगामी राष्ट्रीय खलों में देशभर के विभिन्न राज्यों से लगभग 10,000 खिलाड़ी देवभूमि आ रहे हैं। उन्होंने जनता से निवेदन करते हुए कहा कि हमारी 'अतिथि देवो भवः' की संस्कृति का पालन करते हुए, सभी खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत करना है। और उनके उत्साहवर्धन हेतु अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP पर राष्ट्रीय खेलों का लोगो लगा...
यह अपार समर्थन प्रदेश के विकास, समृद्धि और जनहित के प्रति जनता के विश्वास का परिचायक है : धामी   

यह अपार समर्थन प्रदेश के विकास, समृद्धि और जनहित के प्रति जनता के विश्वास का परिचायक है : धामी  

उत्तराखंड, देहरादून
  यह अपार समर्थन प्रदेश के विकास, समृद्धि और जनहित के प्रति जनता के विश्वास का परिचायक है : धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र में रोडशो कर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती नीरू देवी एवं अन्य सभासदों के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति, बुजुर्गों और युवाओं ने सीएम धामी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रदेश के अंदर जनता-जनार्दन की ओर से मिल रहा अपार जनसमर्थन और स्नेह इस बात का प्रतीक है कि इस बार निकाय चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनने जा रही है। यह अपार समर्थन प्रदेश के विकास, समृद्धि और जनहित के प्रति जनता के विश्वास का परिचायक है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा जनता की भलाई के लिए कार्य किया है और भविष्य में भी हम प्रदेश के हर क्षेत...
यहां की जनता को विकास में सहभागी बनना है। सेलाकुई के विकास को जनता ने मिलकर ट्रिपल इंजन की शक्ति प्रदान करनी है:धामी   

यहां की जनता को विकास में सहभागी बनना है। सेलाकुई के विकास को जनता ने मिलकर ट्रिपल इंजन की शक्ति प्रदान करनी है:धामी  

उत्तराखंड
  यहां की जनता को विकास में सहभागी बनना है। सेलाकुई के विकास को जनता ने मिलकर ट्रिपल इंजन की शक्ति प्रदान करनी है:धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सेलाकुई, देहरादून में नगर निकाय चुनाव में सेलाकुई से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने जनता से नगर पंचायत, सेलाकुई से भाजपा प्रत्याशी श्री भगत सिंह राठौर को भारी मतों से विजय बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि 23 जनवरी को सबने मिलकर भगत सिंह राठौर को अपना आशीर्वाद देना है। उन्होंने कहा यहां की जनता को विकास में सहभागी बनना है। सेलाकुई के विकास को जनता ने मिलकर ट्रिपल इंजन की शक्ति प्रदान करनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में देश और राज्य में विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने हेतु विकास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी दिन रात देश में ...
श्रीनगर बेस अस्पताल पहुंच स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने जाना घायलों का हालचाल   

श्रीनगर बेस अस्पताल पहुंच स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने जाना घायलों का हालचाल  

उत्तराखंड, देहरादून
श्रीनगर बेस अस्पताल पहुंच स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने जाना घायलों का हालचाल   सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर के बेस अस्पताल पहुंच कर पौड़ी-देहलचौरी बस दुर्घटना में घायल हुये लोगों से मुलाकात की। उन्होंने एक-एक मरीज से मिलकर उन्हें दिये जा रहे उपचार के बारे में जानकारी ली। इस दौरान डॉ रावत ने मेडिकल कालेज प्रशासन से घायलों के स्वास्थ्य का फीडबैक लिया साथ ही उन्होंने प्राचार्य व चिकित्सकों को घायलों के समुचित इलाज को लेकर कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज के प्रति सरकार खासी संवेदनशील है और उपचार में कोई कमी नहीं होने देगी। वहीं घायलों के परिजनों ने अस्पताल में मिल रहे उपचार व सहयोग के लिये स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत का आभार जताया। सड़क दुर्घटना में घायल हुये लोगों को बेस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की...