देहरादून में हुई भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, त्रिवेंद्र सरकार के ‘सफल चार साल’ को लेकर हुई चर्चा
देहरादून: उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने पर और 2022 विधानसभा चुनाव में रणनीति तैयार करने को लेकर भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक रमन सिंह और दुष्यंत कुमार गौतम देहरादून पहुंचे। वहीँ भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक को लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी गैरसैंण से दून पहुंचे। प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की इस बैठक में त्रिवेंद्र सरकार के सफल चार साल को लेकर चर्चा की गई। शनिवार श्याम को बीजापुर आवास में आयोजित इस बैठक में सीएम रावत समेत भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, सांसद अजय भट्ट, माला राज लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत शामिल रहे।
विकास कार्यों को लेकर समय-समय पर त्रिवेंद्र रावत केंद्रीय मंत्रियों, नेताओं के साथ बैठक करते रहते हैं। हाल ही में उनके दिल्ली दौरे के समय उन्होंने...









