लोकप्रिय श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने 1 फरवरी से पौडी कल्स्टर में सेवाएं शुरू कर दी हैं ,बीमार पहाड़ को मिली राहत
देहरादून: पौडी कल्स्टर (राजकीय जिला अस्पताल पौड़ी, सीएचसी पाबो व घंडियाल) को पीपीपी मोड पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर देहरादून चलाएगा।
चार सालों के लिए राजकीय जिला अस्पताल, पौड़ी कल्स्टर के पीपीपी मोड में हस्तांतरित होने से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को नई दिशा मिलेगी।
यह सुखद खबर है कि शासनादेश के अनुसार 1 फरवरी 2021 से उत्तराखण्ड का सर्वाधिक लोकप्रिय श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सीओपीडी (कर्मशियल ओपरेशन डेट) दे दी गई है
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने 1 फरवरी से पौडी कल्स्टर में सेवाएं शुरू कर दी हैं। इसके लिए शासन स्तर से पूर्व में एमओयू पर हस्ताक्षर हो चुके हैं।
2 फरवरी 2021 को जिला अस्पताल पौड़ी के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
जिला अस्पताल पौड़ी के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ गौरव रतूड़ी ने जानकारी सांझा करते हुए कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल...









