उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की कुम्भ मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा कुम्भ से सम्बन्धित स्थायी व अस्थायी निर्माण कार्यो को समय से पूर्ण करने के दिये निर्देश। आगामी मकर संक्रांति के स्नान पर्व के लिये जारी की जाय एसओपी। अखाड़ो के प्रमुखों से समन्वय कर की जाय व्यवस्थाएं। कुम्भ मे आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का रखा जाय ध्यान।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की कुम्भ मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा
कुम्भ से सम्बन्धित स्थायी व अस्थायी निर्माण कार्यो को समय से पूर्ण करने के दिये निर्देश।
आगामी मकर संक्रांति के स्नान पर्व के लिये जारी की जाय एसओपी।
अखाड़ो के प्रमुखों से समन्वय कर की जाय व्यवस्थाएं।
कुम्भ मे आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का रखा जाय ध्यान।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं शासन के उच्चाधिकारियों के साथ ही मेलाधिकारी एवं आईजी कुम्भ मेला के साथ कुम्भ के कार्यो के व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेले के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं को सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने सड़क, पुलों, पार्किंग स्थलों आदि के निर्माण पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने इसकी व्यवस्थाओं को 2010 कुम्भ के अनुरूप कि...








