उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता: सीएम धामी ने सरल भाषा में समझाए UCC के नियम-कानून – UCC IN UTTARAKHAND
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता: सीएम धामी ने सरल भाषा में समझाए UCC के नियम-कानून - UCC IN UTTARAKHAND
देहरादूनः उत्तराखंड में आज 27 जनवरी 2025 का दिन संवैधानिक इतिहास में दर्ज हो चुका है. आज उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) यानी यूसीसी लागू कर दिया गया गया है. इसके साथ ही उत्तराखंड देश का पहला यूसीसी लागू करने वाला राज्य बन चुका है. सीएम धामी ने आज यूसीसी नियमावली और पोर्टल को लॉन्च किया. इसके साथ ही सीएम धामी ने घोषणा की कि आज का दिन राज्य में 'समान नागरिक संहिता दिवस' के रूप में मनाया जाएगा. लेकिन इस बीच यूसीसी को लेकर कई बड़े सवाल भी हैं, जिनका जवाब खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से दिया.
सवाल- क्या UCC किसी धर्म और पंथ के खिलाफ है?
जवाब- बार-बार ये बात सामने आती है कि UCC से किसी एक धर्म को टारगेट किया जा रहा है, जो गलत है. समाज की कुप्रथाओं...








