प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सीएम त्रिवेंद्र ने कुपोषण मुक्त बच्चों के परिजनों को किया सम्मानित
देहरादूनः मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरुवार को सीएम आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में कुपोषण मुक्त उत्तराखण्ड के लिए शुरू किये गये गोद अभियान में कुपोषण मुक्त बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित किया।
इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्म दिवस है। प्रधानमंत्री जी ने कुपोषण मुक्त भारत का जो अभियान चलाया है। इस दिशा में स्वयं सेवी संस्थाओं, जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बच्चों को गोद लेकर उनको कुपोषण मुक्त करने की दिशा में अच्छा कार्य किया है।
प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान, प्लाज्मा डोनेट, अस्पतालों में फल वितरण के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। देशभर में यह पूरा सप्ताह सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। एक साल पहले अति कुपोषित बच्चों को गोद लेने का जो अभियान शुरू किया गया था, इसके अच्छे परिणाम रहे। बच्चों को कुपोषण मुक्...









