अब त्रिवेंद्र सरकार के ‘अपणि सरकार’ पोर्टल पर होगा जनता का सारा काम
देहरादूनः मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनता के लिए ‘अपणि सरकार’ पोर्टल बनाने के निर्देश दिए हैं। पोर्टल के माध्यम से अब सभी ई-डिस्ट्रक्ट की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह पोर्टल आईटीडीए एवं एनआईसी के सहयोग से विकसित किया जायेगा। सचिवालय में सेवा का अधिकार एवं ई-डिस्ट्रिक पोर्टल की प्रगति की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवा के अधिकार के अन्तर्गत सभी 243 नोटिफाईड सेवाओं को तीन महीने के अन्दर ऑनलाईन किया जाए। जिससे जनता घर बैठे ही इन सेवाओं का लाभ उठा सके।
सीएम त्रिवेंद्र ने निर्देश दिए कि सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को इसके लिए नोडल ऑफिसर बनाया जाए। सेवा के अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों की विभागवार बैठक होगी। सेवा के अधिकार के अन्तर्गत सभी नोटिफाईड सेवाओं की मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हर महीने एवं मुख्यमंत...









