Monday, March 16News That Matters

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने कहा केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा हर साल बढ़ती जा रही है

मुख्यमंत्री ने कहा केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा हर साल बढ़ती जा रही है

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने कहा केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा हर साल बढ़ती जा रही है मुख्यमंत्री ने कहा केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा हर साल बढ़ती जा रही है   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल के समर्थन में चन्द्रनगर, रूद्रप्रयाग में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बाबा केदार की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं, जो देवी देवताओं की पवित्र भूमि में आया हूं। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा आशा नौटियाल जी ने हमेशा क्षेत्र की सेवा करते हुए यहां बेहतर से बेहतर विकास कार्य किए हैं। इस क्षेत्र के विकास के लिए हमने स्व. शैल...
अंत्योदय को ध्यान में रखकर काम कर रही हैं केंद्र ओर राज्य सरकार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

अंत्योदय को ध्यान में रखकर काम कर रही हैं केंद्र ओर राज्य सरकार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड
  अंत्योदय को ध्यान में रखकर काम कर रही हैं केंद्र ओर राज्य सरकार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सड़क किनारे रेहड़ी ठेली लगाकर आजीविका कमाने वाले हजारों छोटे कारोबारियों के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना, वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत उत्तराखंड ने शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करते हुए, 40 हजार से अधिक छोटे व्यापारियों को कारोबार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना, मुख्य रूप से कोविड काल में प्रभावित छोटे कारोबारियों को फिर से स्वरोजगार में मदद के लिए प्रांरभ की गई थी। उत्तराखंड में शहरी विकास विभाग इस योजना के लिए नोडल एजेंसी की भूमिका निभाता है। योजना के तहत छोटे कारोबारियों को बिना किसी गारंटी के सुगम ऋण अवधि में कार्यशील पूंजी के रुप में प्रथम चरण में 10 ह...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी कई योजनाओं को संचालित कर रही है : नेहा जोशी   

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी कई योजनाओं को संचालित कर रही है : नेहा जोशी  

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी कई योजनाओं को संचालित कर रही है : नेहा जोशी केदारनाथ धाम की मातृशक्ति मोदी और धामी के समर्थन में एक तरफा वोट करने वाली है। नेहा जोशी आशा नौटियाल के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं लगातार प्रचार प्रसार :नेहा शर्मा केदारनाथ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने आज कई गांवों में प्रचार प्रसार के किया इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे । भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल से केदारनाथ धाम के विकास के लिए लगातार काम चल रहा है। जिस तरह से डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है इससे केदारनाथ धाम का विकास भी हो रहा है उनका कहना है ...
उत्तराखण्ड राज्य में पहला मामला, सबसे कम उम्र के बच्चे की सफल काॅक्लर इम्प्लांट सर्जरी का मामला   

उत्तराखण्ड राज्य में पहला मामला, सबसे कम उम्र के बच्चे की सफल काॅक्लर इम्प्लांट सर्जरी का मामला  

उत्तराखंड
उत्तराखण्ड राज्य में पहला मामला, सबसे कम उम्र के बच्चे की सफल काॅक्लर इम्प्लांट सर्जरी का मामला श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नाक कान गला रोग विभाग के द्वारा 7 माह के बच्चे की सफल काॅक्लर इम्प्लांट सर्जरी की गई। उत्तराखण्ड में किसी बच्चे के सबसे कम उम्र में काॅकलियर इम्पलांट सर्जरी होने का यह पहला मामला है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अब तक 121 बच्चों की सफल काॅक्लर इम्प्लांट सर्जरी की जा चुकी हैं। यह उत्तराखण्ड के किसी भी मेडिकल काॅलेज, अस्पताल में हुई सर्वाधिक काॅक्लर इम्प्लांट सर्जरी का आंकड़ा भी है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने नाक कान गला रोग विभाग के डाॅक्टरों व स्टाफ की पूरी टीम को बधाई दी। देहरादून निवासी बेबी देवश्री को जन्मजात न सुनने की समस्या थी। मेडिकल साइंस में इसे डैफम्यूटिज्म कहते हैं। जब माता-पिता को बच्चे की इस परेशान...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ उपचुनाव प्रचार में सतेराखाल मंडल के विभिन्न गांवों में किया जन संपर्क, लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील   

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ उपचुनाव प्रचार में सतेराखाल मंडल के विभिन्न गांवों में किया जन संपर्क, लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील  

उत्तराखंड, देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ उपचुनाव प्रचार में सतेराखाल मंडल के विभिन्न गांवों में किया जन संपर्क, लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में आज अगस्त्यमुनि के सन ग्राम पंचायत, दरम्वाड़ी, स्यूंड ग्राम पंचायत, चौकी वर्सिल गांव में सूक्ष्म सभाएं और जनसंपर्क कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि दुर्भाग्यवंश हमें इस उप चुनाव में जाना पड़ा स्व. विधायक शैला रानी रावत जी हमेशा ही अपने क्षेत्र के विकास के लिए संघर्षरत रही। उन्होंने कहा कि स्व.शैला रानी रावत कि आकांक्षाओं और कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए केदारनाथ से भाजपा ने आशा नौटियाल को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गी...
कांग्रेस ने कभी अनुसूचित जाति का भला नहीं किया, उन्हें हमेशा इन्हें वोटबैंक की तरह इस्तेमाल किया – रेखा आर्या   

कांग्रेस ने कभी अनुसूचित जाति का भला नहीं किया, उन्हें हमेशा इन्हें वोटबैंक की तरह इस्तेमाल किया – रेखा आर्या  

उत्तराखंड
  कांग्रेस ने कभी अनुसूचित जाति का भला नहीं किया, उन्हें हमेशा इन्हें वोटबैंक की तरह इस्तेमाल किया - रेखा आर्या     अगस्त्यमुनि: आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत, अगस्त्यमुनि ब्लॉक के स्यालसौर चंद्रपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन’ में प्रतिभाग किया। मंत्री रेखा आर्या ने यहां अनुसूचित जातियों के लिए सरकार द्वारा बनाई जा रही की नीतियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। केदारनाथ विधानसभा चुनाव की प्रतिछाया में आयोजित किए गए सम्मेलन में बोलते हुए रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इकलौता ऐसा दल है जोकि जातिगत मतभेदों को समाप्त कर सभी को एकसूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है। कांग्रेस पार्टी ने तो हमेशा अनुसूचित जातियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और कभी उनके वि...
विपक्ष पर धामी का प्रहार : केदारनाथ को सवारने का दावा करने वालों की हकीकत जनता जानती है   

विपक्ष पर धामी का प्रहार : केदारनाथ को सवारने का दावा करने वालों की हकीकत जनता जानती है  

उत्तराखंड, देहरादून
  विपक्ष पर धामी का प्रहार : केदारनाथ को सवारने का दावा करने वालों की हकीकत जनता जानती है   चन्द्रापुरी के स्यालसौड में भाजपा अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन मे धामी ने कहा कि उनकी सरकार शैलारानी के सपनों को धरातल पर उतारने का काम करेगी। विपक्ष पर आक्रामक प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष अफवाह फैलाने की सभी हदें पार कर रहा है। उन्होंने कहा कि चार धाम पर आने के लिए कोई भी श्रद्धालु एक दिन मे यह तय नही करता कि उसे कहाँ जाना है। यात्रा के लिए कोई भी काफी पहले पारिवारिक विचार विमर्श करता है। कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही अफवाह न केवल उसकी निम्न मानसिकता है, बल्कि हास्यास्पद भी है। उन्होंने कहा कि सनातन और बाबा केदार की धरती को भी क्षेत्र और वर्गवाद मे झोंकने की कोशिश की जा रही है, और जिस तरह से सभी लोगों ने सामूहिक रूप से आपदा के खिलाफ एकजुटता का परिचय दिया वह उन...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्यहित में सरकार ने अनेक ऐतिहासिक व कठोर फैसले लिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्यहित में सरकार ने अनेक ऐतिहासिक व कठोर फैसले लिए हैं।

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्यहित में सरकार ने अनेक ऐतिहासिक व कठोर फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के डामटा में आयोजित यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह के आयोजन के लिए पांच लाख रूपये की धनराशि देने के साथ ही मुगरसंती पट्टी के पैंसठ गांव के आराध्य रूद्रेश्वर महाराज के डांडा देवराणा मेला को राजकीय मेले के कैलेण्डर में सम्मिलित करने और टीकरा टॉप में खेल मैदान व हेलीपैड का निर्माण कराने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डामटा क्षेत्र में पॉलीटेक्नीक संस्थान की आवश्यकता का आकलन कर उचित निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में प्रतिभाग करने डामटा पहॅुंचे थे। सूरत स्टेडियम डामटा कांडी में आयोजित इस समारोह में हजारों की संख्या में जुटे स्थानीय लोगों ने...
मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियो को नमन करते हुए कहा कि राज्य स्थापना एवं रजत जयंती के अवसर पर मां गंगा के घाटों में 3 लाख 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए   

मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियो को नमन करते हुए कहा कि राज्य स्थापना एवं रजत जयंती के अवसर पर मां गंगा के घाटों में 3 लाख 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए  

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियो को नमन करते हुए कहा कि राज्य स्थापना एवं रजत जयंती के अवसर पर मां गंगा के घाटों में 3 लाख 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हर की पैड़ी, हरिद्वार में आयोजित गंगा दीप महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मां गंगा की पूजा अर्चना एंव गंगा आरती में सम्मलित होकर प्रदेश की सुख समृद्धि एवं तरक्की की कामना की। इस दौरान हर की पैड़ी स्थित पुलिस चौकी का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने हर की पैड़ी में राज्य की परंपरा आध्यात्मिकता और नैसर्गिकता, सनातन संस्कृति, श्री बद्रीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम , कुंभ कलश, भगवान शिव, मां गंगा पर आयोजित हुए ड्रोन शो का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा बस हादसे में हताहत हुए लोगों की याद एंव राज्य स्थापना दिवस की वर्षगांठ में दीप प्रज्वलित कि...
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की भी कामना की है।   

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की भी कामना की है।  

उत्तराखंड, देहरादून
  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की भी कामना की है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व /बूढ़ी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति एवं परम्परा देवभूमि की पहचान है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा उस राज्य की आत्मा होती है, इसमें इगास का पर्व भी शामिल है। हमारे लोक पर्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपनी लोक संस्कृति एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से संपूर्ण देश में सांस्कृतिक विरासत और गौरव की पुनर्स्थापना हो रही है, उसी तरह उत्तराखंडवासी अपने लोकपर्व इगास को आज बडे़ उत्साह से मन...