Friday, February 27News That Matters

खबर

उत्तराखंड: में पकड़ा गया दिल्ली का शातिर अपराधी हत्या और लूट समेत 14 मामले हैं दर्ज

उत्तराखंड: में पकड़ा गया दिल्ली का शातिर अपराधी हत्या और लूट समेत 14 मामले हैं दर्ज

Featured, उत्तराखंड, ऋषिकेश, खबर अपराध जगत से
उत्तराखंड: में पकड़ा गया दिल्ली का शातिर अपराधी हत्या और लूट समेत 14 मामले हैं दर्ज थाना नरेला दिल्ली और ऋषिकेश एसओजी देहात की टीम ने दिल्ली से फरार एक शातिर अपराधी को श्यामपुर से गिरफ्तार किया है। दिल्ली में इसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूट मामलों में 14 मामले दर्ज हैं। नरेला दिल्ली थाने की पुलिस आरोपित को अपने साथ ले गई।   शुक्रवार को थाना नरेला दिल्ली प्रभारी निरीक्षक महेश नारायण पुलिस टीम के साथ ऋषिकेश पहुंचे। दिल्ली पुलिस टीम ने ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी व एसओजी प्रभारी देहात ओम कांत भूषण से संपर्क कर अपने थाना क्षेत्र के एक वांछित अभियुक्त के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नरेला दिल्ली में हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपित की लोकेशन ऋषिकेश थाना क्षेत्र में आई है। इसके बाद दिल्ली और ऋ...
उत्तराखंड: टैंकर में पेट्रोल की जगह मिला साढ़े चार लाख रुपये का अवैध लीसा

उत्तराखंड: टैंकर में पेट्रोल की जगह मिला साढ़े चार लाख रुपये का अवैध लीसा

Featured, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, नैनीताल, पहाड़ की बात
उत्तराखंड: टैंकर में पेट्रोल की जगह मिला साढ़े चार लाख रुपये का अवैध लीसा रामनगर (नैनीताल)। पेट्रोल के टैंकर में लीसा भरकर रुद्रपुर जाते समय वन कर्मियों ने बृहस्पतिवार को मोहान में पकड़ लिया। दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया। बरामद लीसा की कीमत साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है। वन विभाग की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। अल्मोड़ा के द्वाराहाट से रुद्रपुर जा रहे टैंकर (यूपी 25टी-6047) को सुबह सात बजे रामनगर वन प्रभाग की मोहान चौकी पर वनकर्मियों ने पकड़ा। टैंकर में लीसा के कनस्तर भरे थे, जिनका रवन्ना भी नहीं था। वन कर्मी चालक हरीश सिंह निवासी गौलीमहर लमगढ़ा जलना अल्मोड़ा, संतोष सिंह बिष्ट निवासी ग्राम ढेली लमगढ़ा जलना अल्मोड़ा को टैंकर सहित कोसी रेंज कार्यालय लेकर पहुंचे। टैंकर से 400 टीन लीसा निकाला गया।  बता दे की रे...
उत्तराखंड:यहा मकान मैं चल रहा था देह व्यापार का धंधा फोन करके होता था ग्राहकों से संपर्क  अपराध में शामिल महिलाओं को दिया जाता था 50%

उत्तराखंड:यहा मकान मैं चल रहा था देह व्यापार का धंधा फोन करके होता था ग्राहकों से संपर्क अपराध में शामिल महिलाओं को दिया जाता था 50%

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, देहरादून
उत्तराखंड:यहा मकान मैं चल रहा था देह व्यापार का धंधा फोन करके होता था ग्राहकों से संपर्क अपराध में शामिल महिलाओं को दिया जाता था 50%   डॉ. योगेंद्र सिंह रावत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम व अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए   उच्च अधिकारीगण से प्राप्त आदेशों व निर्देशों के अनुपालन में थाना सेलाकुई पुलीस द्वारा थानाक्षेत्रांतर्गत अवैध देह व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सूचना तंत्र को मजबूत कर मुखबिर मामूर करते हुए एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल से सम्पर्क स्थापित कर एक संयुक्त पुलिस टीम बनाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु क्षेत्र मे रवाना हुए और वाच एण्ड वाच किया गया! जिसके क्रम में दिनांक 20-08-21 को मध्य रात्रि मे मुखबिर द्वारा जानकारी मिली की थाना स...
ढाई किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार  चंपावत से लाई जाती थी चरस रुद्रपुर और पंतनगर क्षेत्र में होती थी सप्लाई,

ढाई किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार चंपावत से लाई जाती थी चरस रुद्रपुर और पंतनगर क्षेत्र में होती थी सप्लाई,

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर अपराध जगत से, चम्पावत, पहाड़ की बात
ढाई किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार चंपावत से लाई जाती थी चरस औऱ रुद्रपुर और पंतनगर क्षेत्र में होती थी सप्लाई,   रुद्रपुर। एसओजी और पंतनगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दो युवकों को ढाई किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। चंपावत से लाई गई चरस को रुद्रपुर और पंतनगर क्षेत्र में सप्लाई करने की साजिश थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।   बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट की टीम ने नगला तिराहे से लालकुआं बिंदुखत्ता की ओर जाने वाली सड़क पर चेकिंग की। इसी बीच दो युवक भागने की कोशिश करने लगे। टीम ने पीछा कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से दो थैलों में 2.505 किलो चरस बरामद की। आरोपियों ने अपना नाम हरीश उर्फ राम सिंह निवासी इंद्रानगर प्रथम बिंदुखत्ता लालकुआं, अनिल ...
अल्मोड़ा: युवक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर चाकू से 19 वर्षीय युवती की हत्या

अल्मोड़ा: युवक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर चाकू से 19 वर्षीय युवती की हत्या

Featured, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, पहाड़ की बात
अल्मोड़ा: युवक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर चाकू से 19 वर्षीय युवती की हत्या     सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के एक गांव में युवक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर पेट में चाकू घोंपकर एक युवती (19) की हत्या कर दी है। हत्या के बाद स्कूटी से भागे युवक ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालात में जंगल के पास मिले युवक को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने धौनीगाड़ निवासी दीपक सिंह भंडारी के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती बृहस्पतिवार दिन में घर पर थी। पिता की गांव में ही चाय की दुकान है। घटना के वक्त वह दुकान में थे जबकि मां घास काटने के लिए जंगल गई हुई थी। घर में 85 वर्षीय दादी और युवती ही थे। दादी को दिखाई नहीं देता है। बताया जाता है कि आरोपी दीपक सिंह भ...
 उत्तराखंड:बेरोजगारो के लिए बड़ी खबर ,वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) के 894 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी

 उत्तराखंड:बेरोजगारो के लिए बड़ी खबर ,वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) के 894 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी

Featured, उत्तराखंड, खबर रोजगार से, देहरादून
 उत्तराखंड:बेरोजगारो के लिए बड़ी खबर ,वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) के 894 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) के 894 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किये जाने के संबंध में : उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत वन विभाग में वन आरक्षी (फॉरेस्टगार्ड) के 894 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु इच्छुक एवं अर्ह अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है।     आयोग की ओर से यह पूर्व में स्पष्ट किया गया है कि अब किसी भी आवेदन पत्र को भरने के पूर्व अभ्यर्थियों को अपना ओ०टी०आर०(वन टाइम रजिस्ट्रेशन) भरना अनिवार्य है इसके उपरांत ही अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र भर सकेगें। ओ०टी०आर० भरे जाने के उपरांत अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने में सुगमता होगी। अतः जिन अभ्यर्थियों ने OTR नहीं भरा है वे पहले कृपया OTR Profile तैयार करें व ...
हरिद्वार: योगा एक्सप्रेस में शराब पीने से टोकने पर युवक ने  बुजुर्ग को मारा चाकू

हरिद्वार: योगा एक्सप्रेस में शराब पीने से टोकने पर युवक ने बुजुर्ग को मारा चाकू

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, हरिद्वार
हरिद्वार आ रही योगा एक्सप्रेस में   बुजुर्ग को  युवक ने चाकू मार दिया     राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बुजुर्ग को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। जीआरपी ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह के मुुताबिक 17 अगस्त शाम साढ़े पांच बजे एसआई विनोद कुमार को सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची योगा एक्सप्रेस के कोच एस 4 के अंदर 80 वर्षीय बुजुर्ग लहूलुहान हालत में पड़ा है।   विनोद कुमार कोच में पहुंचे और घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया। बुजुर्ग की जेब से मिले मतदाता पहचान पत्र से उनकी पहचान रोशनलाल निवासी मकान नंबर 18 सतजोत नगर ग्राम- ढडंरा लुधियाना वेस्ट जिला लुधियाना के रूप में हुई। ...
बड़ी ख़बर: आखिर क्यों उठी आवाज़ कि अधिकारियों के विरूद्ध मुख्यमंत्री धामी कोई जबावदेही तय करेंगे या ये उत्तराखंड आदेश सिर्फ दिखावा भर था पूरी ख़बर

बड़ी ख़बर: आखिर क्यों उठी आवाज़ कि अधिकारियों के विरूद्ध मुख्यमंत्री धामी कोई जबावदेही तय करेंगे या ये उत्तराखंड आदेश सिर्फ दिखावा भर था पूरी ख़बर

Featured, उत्तराखंड, खबर सचिवालय से, देहरादून
 बड़ी ख़बर: आखिर क्यों उठी आवाज़ कि अधिकारियों के विरूद्ध मुख्यमंत्री धामी कोई जबावदेही तय करेंगे या ये उत्तराखंड आदेश सिर्फ दिखावा भर था पूरी ख़बर   प्रदेश के सभी विभागों में पदोन्नति के समस्त रिक्त पदों को 15 अगस्त, 2021 तक हर हाल में भर लिये जाने के मुख्यमंत्री जी की अपेक्षाओं के क्रम में अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री द्वारा निर्गत स्पष्ट निदेर्शों को भी कई विभागों के सचिवों, विभागाध्यक्षों द्वारा नजरअंदाज कर दिये जाने तथा विभागीय पदोन्नति से कामिर्कों को अनावश्यक रूप से वंचित रखे जाने पर उत्तराखण्ड जनरल ओबीसी इम्पलाईज एसोसिएशन द्वारा कडा ऐतराज किया है। एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री दीपक जोशी एवं वीरेन्द्र सिंह गुसाई द्वारा मुख्यमंत्री जी के आदेशों का निर्धारित समय पर कई विभागो के सक्षम अधिकारियों द्वारा अनुपालन न करने को आदेशों की अवहेलना माना है तथा सवालिया निशान लगाया गया है कि ...
नैनीताल: लंबे समय से था लिव इन रिलेशनशिप में पीछा छुड़ाना के लिए गला दबाकर कर दि हत्या

नैनीताल: लंबे समय से था लिव इन रिलेशनशिप में पीछा छुड़ाना के लिए गला दबाकर कर दि हत्या

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, नैनीताल
नैनीताल: लंबे समय से था लिव इन रिलेशनशिप में पीछा छुड़ाना के लिए गला दबाकर कर दि हत्या  नैनीताल के होमस्टे में 15 अगस्त की रात दिशा मिश्रा हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है पुलिस ने दिशा मिश्रा की हत्या करने वाले आरोपी ऋषभ उर्फ इमरान को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए कई अहम जानकारियां दी है।     दरअसल पुलिस द्वारा बताया गया की दिशा मिश्रा ऋषभ उर्फ इमरान के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। 15 और 16 अगस्त की रात्रि ऋषभ उर्फ इमरान और दीक्षा दोस्तों सहित नैनीताल घूमने आए इस दौरान होमस्टे के कमरा नंबर 307 में रात को 1:55 पर दीक्षा मिश्रा की जन्मदिन की पार्टी की गई जिसके बाद उनके दोस्त भी अपने दूसरे कमरे पर चले गए रात्रि में ऋषभ उर्फ इमरान द्वारा दीक्षा की गला दबाकर हत्या कर दी गई और वह होटल से भाग गया। घटना क...
उत्तराखंड: युवाओं के लिए खुशखबरी  समूह ग के 1500 पदों पर जल्द निकलने जा रही है भर्तीया

उत्तराखंड: युवाओं के लिए खुशखबरी समूह ग के 1500 पदों पर जल्द निकलने जा रही है भर्तीया

Featured, उत्तराखंड, खबर रोजगार से, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड:  में विभिन्न विभागों के 1500 से अधिक समूह ग पदों पर भर्तियां होंगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए इसी सप्ताह भर्तियों का विज्ञापन प्रकाशित कर दिया जाएगा। पिछले दो माह के भीतर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अलग-अलग विभागों के करीब ढाई हजार समूह ग के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इनकी आवेदन प्रक्रिया चल रही है। कुछ की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बीच विभागों से धड़ाधड़ सिफारिश (अधियाचन) आ रहे हैं। आयोग ने इनमें से आईटीआई धारकों के लिए कर्मशाला अनुदेशक, ड्राईवर, फॉरेस्ट गार्ड और कृषि विभाग में उद्यान पर्यवेक्षक व सहायक कृषि अधिकारी की भर्तियों का नोटिफिकेशन तैयार कर लिया है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि इन सभी पदों के लिए सप्ताहभर के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इन पदों पर होगी भर्तियां कर्मशाला अनुदे...