Thursday, February 26News That Matters

खबर

हल्द्वानी में यहां दो पक्षों में जमकर हुई लड़ाई, मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात… तनाव जारी

हल्द्वानी में यहां दो पक्षों में जमकर हुई लड़ाई, मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात… तनाव जारी

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, नैनीताल, पहाड़ की बात
हल्द्वानी के तिकोनिया कैनाल रोड पर 37 बीघा जमीन का एक विवादित मामला सामने आया है। इस जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए है, कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है जिसके बाद शांति व्यवस्था के लिहाज से जमीन पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है, हल्द्वानी एसडीएम कोर्ट का फैसला लेकर जब एक पक्ष आज कब्जे के लिए ज़मीन पर पहुंचा तो दूसरे पक्ष ने तत्कालीन एसडीएम पर कई आरोप लगाकर जमीन पर अपना कब्जा बताया जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने के हालात पैदा हो गए मौके पर पहुंचे पुलिस फोर्स ने किसी तरह शांति व्यवस्था कायम की।...
देवभूमी शर्मसार:तीन दोस्तों ने मिलकर की हैवानियत की हदें पार, नाबालिग संग किया गैंगरेप, फिर..

देवभूमी शर्मसार:तीन दोस्तों ने मिलकर की हैवानियत की हदें पार, नाबालिग संग किया गैंगरेप, फिर..

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, पहाड़ की बात, हरिद्वार
हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में तीन दोस्तों द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ जंगल में ले जाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना को तब अंजाम दिया गया जब नाबालिग सलेमपुर की एक फैक्ट्री में काम करने के लिए जा रही थी. पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार की है, जब बहादराबाद निवासी एक 17 वर्षीय नाबालिग सलेमपुर रानीपुर फैक्ट्री में काम करने आ रही थी. आरोप है कि एक युवक इमरान उसे वहां मिल गया. इमरान पिछले एक साल से नाबालिग से संबंध बना रहा था. वीडियो वायरल करने के नाम पर इमरान पिछले एक साल से उससे दुष्कर्म कर रहा था गुरुवार को भी नाबालिग रोज की तरह सलेमपुर रोड के पास एक फैक्ट्री पर काम करने जा रही थी. आरोप है कि इमरान ने बीच में ही नाबालिग को पकड़ लिया और अपने दो साथियों (शोएब और जिशान) के साथ जबरदस्ती जंगल में ले गया, जहां तीनों ने...
अंधविश्वास की भेट चढ़ी 5 महीने की मासूम, नन्ही जान को मां ने गर्म सरिए से दागा, अब वेंटिलेटर पर लड़ रही मौत से जंग

अंधविश्वास की भेट चढ़ी 5 महीने की मासूम, नन्ही जान को मां ने गर्म सरिए से दागा, अब वेंटिलेटर पर लड़ रही मौत से जंग

Featured, खबर, खबर अपराध जगत से, सोशल मीडिया/इंवेट/मेले/कौथिग
अंधविश्वास के चलते भीलवाड़ा में मासूम बच्ची की जान पर बन आई। महज 5 महीने की बच्ची की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए मां-बाप ने ही गर्म लोहे के सरियों से दाग दिया। इस अमानवीय यातना से मासूम की सांसें भी उखड़ने लगीं। इस वजह से गुरुवार को उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में लाया गया। यहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। बच्ची की हालत देखकर डॉक्टर भी परिजनों पर भड़क उठे। डॉक्टरों ने अभी उसकी स्थिति काफी नाजुक बताई है। बताया जा रहा है कि मांडल क्षेत्र के लूहारिया गांव में रमेश बागरिया और उसकी पत्नी लहरी एक कच्चे मकान में रहते हैं। यह दोनों झाड़ू बनाने का काम करते हैं। इनके 5 माह की बेटी लीला है। लीला की तबीयत पिछले 1 माह से खराब थी। इसके चलते बच्ची को बुखार आता रहता था। पेट में भी दर्द रहता था। इसके चलते रमेश व लहरी ने गर्म सरिए के 2 डाम लीला के पेट पर लगा दिए। इस डाम को लगाने के बाद मास...
उत्तराखंड में यहां हथियारबंद बदमाशों ने गन पॉइंट पर करी बड़ी लूट की वारदात…जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड में यहां हथियारबंद बदमाशों ने गन पॉइंट पर करी बड़ी लूट की वारदात…जांच में जुटी पुलिस

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, देहरादून, हरिद्वार
हरिद्वार: उत्तराखंड में बदमाशों के अंदर शायद पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है. तभी तो बदमाश दिनदहाड़े बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और पुलिस हाथ मलती रह जाती है. ऐसा ही एक मामला हरिद्वार जिले के ज्वालापुर थाना क्षेत्र से आया है. यहां गुरूवार शाम चार बजे दिनदहाड़े आधा दर्जन बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंची और बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी भी की, लेकिन पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा. जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में शंकर आश्रम के पास मोरल तारा ज्वेलर्स का शोरूम है. यहां गुरुवार शाम को चार बजे के आसपास हथियार बंद बदमाश अंदर घुस आए और लूटपाट करने लगे....
गजबः उत्तराखंड में यहां ट्रैक्टर को बना दिया ‘शराब ठेका’, धाड्डले से बिक रही अवैध शराब, वीडियो वायरल

गजबः उत्तराखंड में यहां ट्रैक्टर को बना दिया ‘शराब ठेका’, धाड्डले से बिक रही अवैध शराब, वीडियो वायरल

हरिद्वार, खबर, खबर अपराध जगत से, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में धर्मनगरी में अधर्म... हरिद्वार से सटे रूड़की में एक ट्रैक्टर ही शराब का ठेका बन चुका है।  मंगलौर में अवैध तरीके से शराब बिक्री का ऐसा केस सामने आया है, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल, यहां मंगलौर के उदलहेड़ी गांव स्थित देशी शराब के ठेके के बाहर अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में शराब बेचने वाला व्यक्ति पहले ग्राहक से पैसे लेता है. उसके बाद ट्रैक्टर में छिपाकर रखी गई शराब ग्राहक को देता है. वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी मामले का संज्ञान लेने की बात भी कह रहे हैं. जानकारी मिली है कि यह वीडियो शराब लेने वाले व्यक्ति ने ही बनाया है, जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. हैरान कर देने वाली बात ये है कि वायरल वीडियो बीते रविवार का बताया जा रहा है. शनिवार और रविवार को कोविड कर्फ्यू...
अभी-अभीः नैनीताल में यहां पीलिया झडवाने जा रही युवती को बस ने रौंदा, जवान बेटी की मौत से मचा कोहराम

अभी-अभीः नैनीताल में यहां पीलिया झडवाने जा रही युवती को बस ने रौंदा, जवान बेटी की मौत से मचा कोहराम

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, नैनीताल, पहाड़ की बात
हल्द्वानी: ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के रामपुर रोड पर एक बस (bus) ने स्कूटी को टक्कर मार दी. जिसमें स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, हादसे के बाद से बस चालक फरार बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार, देवलचौड़ खांम निवासी बिंदु (28) अपने घर से स्कूटी पर पीलिया के इलाज के लिए जा रही थी. तभी हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर बस ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिसे युवती स्कूटी से छिटककर बस के नीचे आ गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी प्रभारी सतीश शर्मा का कहना है कि बस की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है.उन्होंने कहा कि आरोपी बस चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा....
ब्रेकिंग न्यूज़-: शिक्षा सचिव ने जारी किये आदेश  उत्तराखंड में अब 12 जुलाई से खुलेंगे स्कूल,

ब्रेकिंग न्यूज़-: शिक्षा सचिव ने जारी किये आदेश उत्तराखंड में अब 12 जुलाई से खुलेंगे स्कूल,

खबर, Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
देहरादून। प्रदेश सरकार के ताजा आदेश में प्रदेश के सरकारी स्कूलों के अध्यापकों व अन्य स्टाफ के खुलने की तिथि 12 जुलाई लिखी गई है। इससे पहले शिक्षा मंत्री के हवाले से खबरों में कहा गया थ कि शिक्षकों के लिए स्कूल कल से खुलेंगे। लेकिन अब सरकारी आदेश आने के बाद स्थिति साफ हुई है। देखें आदेश…
उत्तराखंड: घर मे घुसकर युवक की निर्मम हत्या, कटी हुई मिली गर्दन-जुबां और हाथ की नसे, मचा हड़कंप

उत्तराखंड: घर मे घुसकर युवक की निर्मम हत्या, कटी हुई मिली गर्दन-जुबां और हाथ की नसे, मचा हड़कंप

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, हरिद्वार
उत्तराखंड में खौफनाक वारदात सामने आ रही है। हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र का खड़ंजा कुतुबपुर गांव में बुधवार को घर के अन्दर सो रहे एक युवक की निर्मम हत्या कि गई है। युवक की गर्दन -जुबां और हाथ की नसे कटी हुई मिली है। इस दिल दहला देने वाली घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई है।   मृतक नफीस के परिजनों ने घटना की जानकारी लक्सर कोतवाली पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मय दलबल के घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया म्रतक नफीस को बेरहमी से काटा गया था। मृतक के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से काटने के निशान मिले। मृतक नफीस की जबान व गला और हाथ की नसें भी कटी हुई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही सीओ लक्सर विवेक कुमार का कहना है।कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस ने बताया कि ...
उत्तराखंडः खतरे में कई गांव, दहशत के साये में जीने को मजबूर सैकड़ों परिवार…कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

उत्तराखंडः खतरे में कई गांव, दहशत के साये में जीने को मजबूर सैकड़ों परिवार…कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Featured, उत्तराखंड, खबर, टिहरी गढ़वाल, पहाड़ की बात
टिहरी डैम की झील से सटे गांवों में इस बार फिर दहशत का माहौल बन गया है. बारिश के चलते झील का जलस्तर बढ़ने लगा है, तो गांवों में भूस्खलन और भूधंसाव की घटनाएं भी बढ़ रही हैं. लोग रात भर सो नहीं पा रहे हैं क्योंकि उनके मकान जर्जर और खतरनाक हो चुके हैं. 17 गांवों के 415 परिवार दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं, लगातार अफसरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सालों से विस्थापन के नाम पर ग्रामीणों को सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं. हर साल टिहरी डैम की झील के पानी के उतार चढ़ाव के चलते झील के आसपास के गांवों में भूस्खलन और भूधंसाव लगातार बढ़ रहा है. इस साल फिर लगातार हो रही बारिश से टिहरी डैम की झील का जलस्तर 759.95 मीटर पहुंच गया है, जिससे झील से सटे रामगांव, तिवाड़गांव, उप्पू, भटकंडा, सिराई में भूस्खलन और भूधंसाव हो रहा है. मकानों में दरारें आ गई हैं, तो कई मकान पूरी तरह से टूट चुके हैं. वहीं खे...
आ गई मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों की लिस्ट, जानें कौन-कौन बन रहा है मंत्री.. एक नजर में देखिए पूरी लिस्ट

आ गई मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों की लिस्ट, जानें कौन-कौन बन रहा है मंत्री.. एक नजर में देखिए पूरी लिस्ट

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर दिल्ली से, देहरादून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का आज शाम 6 बजे विस्तार है. इस विस्तार में 43 मंत्री शपथ लेंगे. मोदी कैबिनेट विस्तार की लिस्ट आ गई है. इस लिस्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में 43 नेता आज शपथ लेंगे. इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंद्र यादव, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, अनुराग ठाकुर का नाम शामिल है. एक नजर में देखिए पूरी लिस्ट           आपको बता दें कि इस बीच मोदी कैबिनेट से कई मंत्रियों की छुट्टी भी कर दी गई है. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, बाबुल सुप्रियो जैसे मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. शाम 6 बजे मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह होगा. मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में 19 नए चेहरों को शामिल किय...