Thursday, February 26News That Matters

खबर

उत्तराखंड में दहेज की बली चढ़ी रश्मि, सुसरालियों के दबाव में आकर उठाया खौफनाक कदम

उत्तराखंड में दहेज की बली चढ़ी रश्मि, सुसरालियों के दबाव में आकर उठाया खौफनाक कदम

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर, खबर अपराध जगत से
काशीपुर: उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है. विवाहिता बीते काफी समय से मायके में ही रह रही थी. आरोप है कि ससुराल वाले उस पर दहेज का मुकदमा वापस लेने के दबाव बना रहे थे, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली. मृतका के पिता जोगा सिंह ने बताया कि उनकी बेटी रश्मि (29) की शादी 20 फरवरी 2018 को नादेही गांव निवासी राजीव के हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था. हालांकि कुछ रिश्तेदारों ने बीच में आकर समझौता कर दिया था. लेकिन कुछ समय बाद फिर से ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया. आखिर में रश्मि ने तंग आकर महिला हेल्पलाइन में शिकायत की. जोगा सिंह के मुताबिक पिछले करीब डेढ साल से दहेज उत्पीड़न का यह मामला फैमिली कोर्ट चला रहा है. जोगा सिंह का आरोप है कि मुकदमा वापस लेने के लिए राजीव लगातार ...
जानिए तीरथ कैबिनट के आज के महत्वपूर्ण ये फैसले

जानिए तीरथ कैबिनट के आज के महत्वपूर्ण ये फैसले

Featured, उत्तराखंड, खबर, देहरादून, पहाड़ की बात
उत्तराखंड की आज की बड़ी खबर, तीरथ कैबिनेट में हुए बड़े फैसले कैबिनेट ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर 2 मिनट का मौन रखा। 1 जुलाई से 3 जिलों के लिए चमोली उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग चार धाम की यात्रा को लेकर गाइडलाइन जारी की जाएगी।सीमित संख्या में स्थानीय जिलों के तीर्थयात्री यात्रा कर सकेंगे। वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त होंगे। चार धाम यात्रा को लेकर क्या है तैयारी इसकी निगरानी करेंगे तीर्थ पुरोहितों को भी वैक्सीनेट किया जाएगा सभी उद्योगों में उत्पादन के लिए ओवरटाइम की उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने दी स्वीकृति। कोविड-19 के दौरान हुए नुकसान को देखते हुए कारखानों को ओवरटाइम करने की छूट दी गई। आदेश जारी होने के 60 दिन बाद तक यह लागू रहेगा। सेलाकुई में ऑक्सीजन निर्माण वाली लेन्डे कंपनी के लिए अंडर ग्राउंड बिजली की लाइन बिछाने का निर्णय लिया गया ताकि बार-बार विद्युत में आ रही दिक्कत न...
उत्तराखंड के इस शहर में 400 परिवारों के पैरो तले खिसकी जमीन, अचानक मिला ये आदेश, मच गया हड़ंकप

उत्तराखंड के इस शहर में 400 परिवारों के पैरो तले खिसकी जमीन, अचानक मिला ये आदेश, मच गया हड़ंकप

Featured, उत्तराखंड, खबर, नैनीताल, पहाड़ की बात
हल्द्वानी: लालकुआं रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण में आड़े आ रहे नगीना कॉलोनी के 400 परिवारों को एक सप्ताह का नोटिस जारी होने के बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है. शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी को बचाने की मांग की. बता दें कि रेलवे प्रशासन द्वारा नगीना कॉलोनी के करीब 400 घरों को चिह्नित कर एक सप्ताह के अंदर भूमि खाली करने का नोटिस दिया था. जिसके बाद नगीना कॉलोनी वासियों में हड़कंप मच गया है. लोगों ने महापंचायत कर सड़कों पर उतरकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया है. स्थानीय लोगों ने तहसील के बाहर प्रदर्शन करते हुए कहा कि वे पिछले कई दशकों से उस भूमि पर रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को बिजली, पानी, सड़क चिकित्सा की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं. यहां तक कि उन को मतदान का भी अधिकार है. अब रेलवे प्रशासन उक्त भूमि को अपनी ब...
कोरोना से जंगः सीएम तीरथ ने अधिकारियों को दिए ये सख्त आदेश, कहा- तीसरी लहर से पहले करे इन्हे पूरा

कोरोना से जंगः सीएम तीरथ ने अधिकारियों को दिए ये सख्त आदेश, कहा- तीसरी लहर से पहले करे इन्हे पूरा

Featured, उत्तराखंड, खबर सचिवालय से, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड-19 महामारी के नियंत्रण एवं कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के सम्बन्ध में सभी जनपदों को वीडियो कांन्फ्रेस के माध्यम से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों से कोविड महामारी के नियंत्रण एवं टीकाकरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्भावित तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हों। उन्होंने समस्त जनपदों की चिकित्सा ईकाइयों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन बैड, आई.सी.यू बैड्स की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड की थर्ड वेब से पहले तैयारी का जो समय मिला है, इस दौरान सभी व्यवस्थाएं मजबूत की जाय। वर्षाकाल के दृष्टिगत आपदा की दृष्टि से चिन्हित संवेदनशील स्थानों के बीच भी एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाय। सीएचसी स्तर पर भी कोविड केयर सेंटर बनाए जाय। देहरादून एवं हल्द्वानी...
सावधानः नैनीताल में शातिर ठग गिरोह सक्रिय, लोगों से ऐसे की जा रही ठगी, कही आप भी न हो जाए शिकार.. पढ़े पूरी रिपोर्ट

सावधानः नैनीताल में शातिर ठग गिरोह सक्रिय, लोगों से ऐसे की जा रही ठगी, कही आप भी न हो जाए शिकार.. पढ़े पूरी रिपोर्ट

Featured, उत्तराखंड, खबर, खबर अपराध जगत से, नैनीताल
ऑनलाइन ठगी के कई मामले  आये दिन सामने आते रहते है पिछले दिनों चूंकि पर्यटन व्यवसाय कोरोना संक्रमण की वजह से लगाये कोरोना कर्फ़्यू की वजह से पटरी से उतर गया था इसीलिए पर्यटन कारोबार ठप हो गया था। कर्फ़्यू में मिली ढील के बाद अब धीरे धीरे पर्यटन व्यवसाय पटरी पर वापस आने लगा तो ऑनलाइन ठगी करने वाले लोग भी सक्रिय हो गए। ऐसा ही एक मामला नैनीताल में सामने आया है जहाँ इंद्र पाल सिंह नाम के व्यक्ति पर आरोप है कि वो ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी करता है उसकी ठगी का शिकार हुए नैनीताल के ही युवक गोपाल सिंह रौतेला ने इंद्र पाल के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई है।शिकायती पत्र में लिखा है कि इंद्र पाल सिंह ने फ़ोन कर कहा कि कॉर्बेट पार्क से 20 लोगो का का एक ग्रुप नैनीताल आ रहा है जिनके ठहरने की व्यवस्था करने को कहा। इंद्र पाल की बातों में आकर गोपाल ने उनके ठहरने की व्यवस्था कर दी,फिर इं...
देखिये विडियो जब उत्तराखंड में तेंदुवा वन कर्मचारी पर झपट पड़ा-

देखिये विडियो जब उत्तराखंड में तेंदुवा वन कर्मचारी पर झपट पड़ा-

Featured, Uncategorized, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, खबर
उत्तराखंड में जब तेंदुवा वन कर्मचारी पर झपट पड़ा-   अल्मोड़ा जिले के द्वारहाट के जालली गाँव मे वन विभाग की टीम द्वारा जब तेंदुए को बेहोश करने के लिये गन चलाई गई तो उन्हें लगा वो बेहोश हो चुका है लेकिन अचानक वो वन कर्मचारी पर ही झपट पड़ा। काफी हल्ले के बाद वो भाग गया लेकिन बाद में बेहोश हो गया। जिसे पकड़कर वन कर्मचारियों द्वारा पिंजरे के माध्यम से लाया गया https://youtu.be/I5SVTw8b7m8 ।https://youtu.be/I5SVTw8b7m8...
पौड़ी की ये महिला IPS बनी है बेसहाराओ का सहारा, अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसे कर रही है लोगों की मदद

पौड़ी की ये महिला IPS बनी है बेसहाराओ का सहारा, अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसे कर रही है लोगों की मदद

Featured, उत्तराखंड, खबर, पहाड़ की बात, पौड़ी
उत्तराखंड की एक ऐसी महिला आईपीएस जो की पौड़ी जिले की कप्तान है कोविड 19 की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के साथ-साथ गरीबों व बेसहाराओ कि मसीहा बनकर साबित हो रही है अपनी जान की परवाह किए बगैर।और इतना ही नही अपने गनर को छोड़ते हुए अपने आप ही गाड़ी ड्राइव कर पहुंच जाती है बेसहाराओ को सहारा देने के लिए। उत्तराखंड में एक ऐसी आईपीएस और जिले की कप्तान भी हैं जो कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन कर रही है जी हां बता देंगे यह आईपीएस कोविड-19 को लेकर इतनी सख्त हैं। कि वह 2 महीने से बिना गनर के हैं। और तो और कभी-कभी वह खुद ही गाड़ी चला कर अपने कार्यालय पहुंचती है जो कि तमाम अधिकारियों के लिए एक मिसाल कायम कर रही हैं। आपको बता दें यह आईपीएस अधिकारी हैं पौड़ी गढ़वाल जिले के एसएसपी पी. रेणुका देवी जो पिछले दो महीने से गनर का प्रयोग भी नहीं कर रही हैं। इतना ही नहीं कई बार तो खुद ही कार चलाकर आवास स...
ब्रेकिंगः अल्मोड़ा में हंसी- खुशी जा रहा था परिवार, गहरी खाई में गिरी कार, दो मासूम सहित पांच घायल

ब्रेकिंगः अल्मोड़ा में हंसी- खुशी जा रहा था परिवार, गहरी खाई में गिरी कार, दो मासूम सहित पांच घायल

Featured, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, खबर, पहाड़ की बात
पहाड़ पर हादसों का सिलसिला जारी है। आज सुबह अल्मोड़ा रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक और एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी भवाली में प्राथमिक उपचार दिया गया। गनीमत रही हादसे में किसी को अधिक चोट नहीं आई और बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गुरुवार को 46 वर्षीय चालक चंदन सिंह दिल्ली से कार संख्या एचआर 61 डी 2951 में एक परिवार के चार सदस्यों को लेकर बागेश्वर की ओर जा रहा था। निगलाट के समीप कार अनियंत्रित हो गई और बैरियर तोड़कर 100 फिट गहरी खाई में जा गिरी। शुक्र रहा कि कार नीचे ढलान में अटक गई। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हादसे में चालक 46 वर्षीय चालक चंदन सिंह, विसम्‍भर दत्त सती उम्र 42, सीता पत्नी विसम्‍भर दत्त उम्र 40, खुशबू पुत्री विसम्‍भर दत्त उम्र 14, नीरज पुत्र विसम्‍भर दत्त उम्र 11 घायल हो गए। सूचना पर कोत...
चमोली में बादल फटने से मची भारी तबाही,फसले तबाह, कई मार्ग बंद , ग्रामीणों में दहशत

चमोली में बादल फटने से मची भारी तबाही,फसले तबाह, कई मार्ग बंद , ग्रामीणों में दहशत

Featured, उत्तराखंड, खबर, चमोली, पहाड़ की बात
चमोली: पहाड़ों में लगातार बारिश का दौर जारी है. बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर है. बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, चमोली जिले के परसारी गांव के पास गौर सिंह नाले में रात 8 बजकर 30 मिनट में बादल फटा. बादल फटने के कारण जोशीमठ-नीती बॉर्डर मार्ग पर मलबा और बोल्डर आने से मार्ग बाधित हो गया है, जिसे खोलने का कार्य जारी है. जानकारी के मुताबिक, घटना में अभी तक किसी भी तरह की जनहानि, पशुहानि या भवन के नुकसान की जानकारी नहीं है. हालांकि काश्तकारों को कृषि भूमि में नुकसान पहुंचा है. बता दें कि चमोली जिले के निकट जोशीमठ विकाखंड के स्थित औली और बुग्याल क्षेत्रों के निकट परसारी गांव के पास गौर सिंह नाले में बादल फटा है. बादल फटने के कारण जोशीमठ-नीती बॉर्डर मार्ग पर गौर सिंह नाले के समीप सड़क पर मलबा, पत्थर आ गए. जिस कारण म...
जरूरतमंदों को राशन किट वितरण के अलावा काशीपुर और हल्द्वानी रक्तदान शिविरों में त्रिवेन्द्र ने किया रक्तदाताओं का किया उत्साहवर्धन

जरूरतमंदों को राशन किट वितरण के अलावा काशीपुर और हल्द्वानी रक्तदान शिविरों में त्रिवेन्द्र ने किया रक्तदाताओं का किया उत्साहवर्धन

Featured, उत्तराखंड, खबर, नैनीताल, पहाड़ की बात
आज अपने 03 दिवसीय कुमाऊं दौर के पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत विभिन्न कार्यकर्मों में शामिल हुए। सड़क मार्ग द्वारा कुमाऊं के लिए रवाना पूर्व सीएम का जगह-जगह पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अपने पहले तय कार्यक्रम जसपुर में उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा ही संगठन-2 के अंतर्गत जरूरतमंदों को राशन किट वितरित किए। उसके बाद पूर्व सीएम काशीपुर के लिए रवाना हुए जहां उन्होंने पार्टी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। काशीपुर में रक्तदान शिविर के बाद पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र हल्द्वानी के लिए निकल पड़े, हल्द्वानी पहुंचने पर उनका पार्टी की रीढ़ कहे जाने वाले जमीनी कार्यकताओं ने जोरदार स्वागत किया।...