कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं की सराहना की ओर अस्पताल के ई.एस.आई.के 50 करोड़ के बकाया बिलों पर जताई चिंता.. मौके पर सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुंदरम को फोन पर दिए निर्दश
कृषि एवम् उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने
श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं की सराहना की
अस्पताल के ई.एस.आई.के 50 करोड़ के बकाया बिलों पर जताई चिंता
मौके पर सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुंदरम को फोन पर दिए निर्दश
देहरादून।
कृषि एवम् उद्यान मंत्री, उत्तराखण्ड गणेश जोशी ने रविवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश की विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की
ई एस आई सी के लाभार्थियों के उपचार बिलों के बकाया भुगतान 50 करोड़ रुपए पर चिन्ता जाहिर की. उन्होने अस्पताल के बकाया भुगतान की व्यवस्था किये जाने की बात कही.
मौके से ही सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम को फोन कर आवश्यक दिशा निर्देश द...









