Friday, February 27News That Matters

पहाड़ की बात

उत्तराखंड के नैनीताल जिले रामनगर  मैं बहन की शादी के लिए घर आया था सेना का जवान, दर्दनाक सड़क हादसे में हो गई मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले रामनगर मैं बहन की शादी के लिए घर आया था सेना का जवान, दर्दनाक सड़क हादसे में हो गई मौत

उत्तराखंड, अल्मोड़ा, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़
दुःखद ख़बर बहन की शादी के लिए घर आया था सेना का जवान, दर्दनाक सड़क हादसे में हो गई मौत बता दे कि उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से यह दुखद खबर सामने आ रही है वे अपनी और अपने बहन की शादी के लिए घर आए सेना के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मनाई जाने वाली खुशियां मातम में बदल गई जानकारी के मुताबिक रामनगर के गांव खुशहालपुर बुक्सा छोई निवासी सेना में लांस नायक 28 वर्षीय आनंद सिंह डेढ़ सप्ताह पहले छुट्टी पर घर आए, एक महीने बाद उनकी शादी थी बताया जा रहा है कि 11 अप्रैल को वह किसी काम के लिए रामनगर गए थे, जहां वापसी के दौरान रास्ते में अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में आनंद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें आर्मी अस्पताल दिल्ली ले जाया गया । लेकिन रविवार की रात इलाज के दौरान उनकी दुखद मृत्यु...
सोमेश्वर महादेव बिशु मेले में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज  करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं पर हो रहा है कामः

सोमेश्वर महादेव बिशु मेले में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं पर हो रहा है कामः

उत्तराखंड, खेल, गौ गुठियार, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल
*सोमेश्वर महादेव बिशु मेले में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज* *करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं पर हो रहा है कामः महाराज* *उत्तरकाशी।* प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायत राज, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विकासखंड मोरी के न्याय पंचायत मुख्यालय सोमेश्वर मंदिर प्रांगण जखोल में श्री सोमेश्वर महादेव बिशु मेले के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ-साथ होमस्टे और टूरिस्ट लॉज का लोकार्पण किया। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायत राज, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को जनपद के विकासखंड मोरी के 22 ग्रामों के न्याय पंचायत मुख्यालय जखोल स्थित श्री सोमेश्वर महादेव विशु मेले में प्रतिभाग करने के साथ-साथ ग्राम जखोल में गंगा होमस्टे और होटल गंगा टूरिस्ट लॉज लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सत...
सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने लोगों से मिलकर सुनी जन समस्यायें। :मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये हैं तथा राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिये है, उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा।

सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने लोगों से मिलकर सुनी जन समस्यायें। :मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये हैं तथा राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिये है, उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा।

देहरादून, उत्तराखंड, गौ गुठियार, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार
मुख्यमंत्री ने दिये अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश। सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने लोगों से मिलकर सुनी जन समस्यायें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट की, सभी ने मुख्यमंत्री की अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी आगन्तुकों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी तथा जन समस्याओं के समाधान के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि अधिकारियो को निर्देशित किया गया है कि ब्लॉक स्तर की समस्याओं का निराकरण ब्लॉक स्तर पर और जिला स्तर की समस्याओं का निराकरण जिला स्तर पर हो जाना चाहिए। लोगों को अपनी अपनी समस्याओं के ...
राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रतिनिधिमण्डल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था उत्तराखण्ड की ज्वलंत समस्याओं जैसे पलायन, बेरोजगारी, परिसीमन जैसे विषयों पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी से की चर्चा

राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रतिनिधिमण्डल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था उत्तराखण्ड की ज्वलंत समस्याओं जैसे पलायन, बेरोजगारी, परिसीमन जैसे विषयों पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी से की चर्चा

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात
राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रतिनिधिमण्डल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था उत्तराखण्ड की ज्वलंत समस्याओं जैसे पलायन, बेरोजगारी, परिसीमन जैसे विषयों पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की चर्चा देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आंदलोनकारियों मंच के प्रतिनिधिमंण्डल ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका व श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद लिया। प्रतिनिधिमण्डल में शामिल सदस्यों ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को श्री झण्डे जी मेले के सफल आयोजन पर बधाई दी। प्रतिनिधिमण्डल सदस्यों ने श्री गुरु राम राय मिशन की ओर से स्कूली शिक्षा व उच्च शिक्षा में किये जा रहे कार्योें की प्रशंसा की, कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जन-जन की जुबान पर पहला नाम बन चुका है। बुधवार सुबह 10ः30 बजे उत्तराखण्ड राज्य आंदल...
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में कैंसर सर्जरी विभाग ने फेफड़ों के कैंसर रोगियों के लिए एक विशेष ओपीडी शुरू की है ओर यह विशेष ओपीडी शनिवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक चलाई जाएगी।

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में कैंसर सर्जरी विभाग ने फेफड़ों के कैंसर रोगियों के लिए एक विशेष ओपीडी शुरू की है ओर यह विशेष ओपीडी शनिवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक चलाई जाएगी।

उत्तराखंड, Featured, Uncategorized, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार
उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून का इंदिरेश अस्पताल सभी रोगियों को सस्ती दरों पर व्यापक सर्वोत्तम कैंसर देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है पढ़े पूरी ख़बर उत्तराखण्ड राज्य के राजधानी देहरादून में स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में कैंसर सर्जरी विभाग ने फेफड़ों के कैंसर रोगियों के लिए एक विशेष ओपीडी शुरू की है ओर यह विशेष ओपीडी शनिवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक चलाई जाएगी। वही अस्पताल के अध्यक्ष श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉक्टरों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इंदिरेश अस्पताल सभी रोगियों को सस्ती दरों पर व्यापक सर्वोत्तम कैंसर देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। आपको बता दे कि कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. पंकज गर्ग ने कहा कि इस विशेष क्लिनिक को शुरू करने की तत्काल आवश्यकता है क्योंकि भारत में फेफड़ों का कैंसर सबसे आम कैंसर है। यह क्लिनिक एक बह...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व इण्डियन एकेडमी आफ पीडियाट्रिक्स के सहयोग से रैली का आयोजन आटिज्म जागरूकता का सन्देश लिए डाॅक्टर और मेडिकल छात्र-छात्राएं ने निकाली रैली

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व इण्डियन एकेडमी आफ पीडियाट्रिक्स के सहयोग से रैली का आयोजन आटिज्म जागरूकता का सन्देश लिए डाॅक्टर और मेडिकल छात्र-छात्राएं ने निकाली रैली

उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी गढ़वाल
आटिज्म जागरूकता का सन्देश लिए डाॅक्टर और मेडिकल छात्र-छात्राएं ने निकाली रैली देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के शिशु रोग विभाग की ओर से आटिज्म जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में 100 से अधिक डाॅक्टरों, मेडिकल छात्र-छात्राओं सहित आमजन ने भी भागीदारी की। आॅटिज्म जागरूकता के संदेश लिखी तख्तियों व पोस्टरों को लेकर डाॅक्टरों व मेडिकल छात्र-छात्राओं ने जागरूकता की अलख जगाई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व इण्डियन एकेडमी आफ पीडियाट्रिक्स के सहयोग से रैली का आयोजन किया गया। रविवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम् श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज, पटेल नगर के प्रांगण से प्राचार्य डाॅ यशबीर दीवान ने हरी झण्डी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली पथरी बाग चैक से कारगी चैक होते हुए वापिस श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आकर सम्पन्न हुई। प्राचार्य डाॅ यशबीर ...
मुख्यमंत्री ने सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में लोगों से मिलकर जानी उनकी समस्याएं  समस्याओं के निराकरण के दिये निर्देश।

मुख्यमंत्री ने सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में लोगों से मिलकर जानी उनकी समस्याएं समस्याओं के निराकरण के दिये निर्देश।

उत्तराखंड, कोटद्वार, खबर रोजगार से, खबरों का पोस्टमार्टम, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्यायें। सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में लोगों से मिलकर जानी उनकी समस्याएं *समस्याओं के निराकरण के दिये निर्देश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन कक्ष में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की, तथा अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने आगंतुकों को हर सम्भव सहायता के प्रति आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि अधिकारियो को निर्देशित किया गया है कि ब्लाॅक स्तर की समस्याओं का निराकरण ब्लाॅक स्तर पर और जिला स्तर की समस्याओं का निराकरण जिला स्तर पर हो जाना चाहिए। लोगों को अपनी अपनी समस्याओं के हल के लिए परेशान न होना पङे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये हैं तथा राज्य के व...
मोदी धामी की सरकार:  सीएम  पुष्कर की पीएम से हुई  ख़ास मुलाकात , धामी ने  राज्य के  विकास  के लिए  इन सब पर   पर स्वीकृति दिये जाने का  अनुरोध किया     

मोदी धामी की सरकार: सीएम  पुष्कर की पीएम से हुई ख़ास मुलाकात , धामी ने राज्य के विकास के लिए इन सब पर पर स्वीकृति दिये जाने का अनुरोध किया     

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। उत्तराखण्ड के विकास में प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार से मिल रहे सहयोग पर आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में संचालित विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से उत्तराखण्ड राज्य के सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए    जी.एस.टी. प्रतिकर अवधि को बढ़ाए जाने का भी अनुरोध किया। उन्होंने उत्तराखण्ड में नवीनतम तकनीक व वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देने के लिये भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आई.आई.एस.ई.आर.) की स्थापना और फार्मास्यूटिकल उद्योग के विकास के लिये नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एण्ड रिसर्च (एन.आई.पी.ई.आर.) की स्थापना का आग्रह किया।  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में बागवानी की अपार सम्भावनाओं को देखते हुए...
उत्तराखंड:बर्फ से ढंक गया ये गांव,पहाड़ से लेकर मैदान तक हाड़ कंपाने वाली पड़ रही ठंड

उत्तराखंड:बर्फ से ढंक गया ये गांव,पहाड़ से लेकर मैदान तक हाड़ कंपाने वाली पड़ रही ठंड

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़
खबर पिथौरागढ़ से  पहाड़ से लेकर मैदान तक हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। कुमाऊं के तीन जिलों में तामपान शून्‍य के नीचे पहुंच गया है। धूप खिलने के बाद भी चल रही शीतलहर से सीमांत जिला पिथौरागढ़ ठिठुर रहा है। चीन सीमा पर स्थित करीब 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित कुटी गांव पूरी तरफ बर्फ से ढक चुका है। कुटी गांव से लेकर आदि कैलास तक कई फीट बर्फ की चादर बिछी है। सीमांत में अभी मौसम ठीक है, परंतु उच्च हिमालय में हुए भारी हिमपात से जिले भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह और सायं को हो रही ठंड का प्रभाव अब जनजीवन पर पड़ चुका है। दिन में भी लोग गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं। दिन ढलते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। उच्च हिमालय में चीन सीमा पर स्थित सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित कुटी गांव पूरी तरह बर्फ से ढक चुका है। यहां पर जल के धारे बर्फ बन चुके हैं। नलों से निकलने वाला पानी भी जम...
उत्तराखंड:  चारधामों में प्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु आज शनिवार भैयादूज यम द्वितीया पर अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान पूर्वक बंद कर दिये गये हैं।

उत्तराखंड: चारधामों में प्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु आज शनिवार भैयादूज यम द्वितीया पर अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान पूर्वक बंद कर दिये गये हैं।

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021 श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हुए। • प्रदेश के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ( से.नि) गुरूमीत सिंह तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं दी • चारधामों में प्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम के कपाट कल 5 नवंबर को बंद हुए • आज प्रात: श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद हुए • 20 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे श्री यमुनोत्री धाम ( उत्तरकाशी देहरादून। 6 नवंबर। उत्तराखंड चारधामों में प्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु आज शनिवार भैयादूज यम द्वितीया पर अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान पूर्वक बंद कर दिये गये हैं। उल्लेखनीय है धर्मग्रंथों के अनुसार श्री यमुना जी को यम देव अर्थात धर्मराज जी की बहिन कहा जाता है यमदेव‌ मृत्यु के देवता है मां यमुना के दर्शन मात्र से जनमानस को मृत्यु भय...