Friday, February 27News That Matters

पहाड़ की बात

ऋषिकेश: पुल ध्वस्त होने पर टूटे हिस्से में फंसा लोडर, किसी तरह चालक समेत दो बाहर निकले; अस्पताल में भर्ती

ऋषिकेश: पुल ध्वस्त होने पर टूटे हिस्से में फंसा लोडर, किसी तरह चालक समेत दो बाहर निकले; अस्पताल में भर्ती

Featured, उत्तराखंड, ऋषिकेश, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात
जौलीग्रांट एयरपोर्ट और ऋषिकेश के बीच रानीपोखरी का पुल अचानक ध्वस्त हो गया। हादसे में ओमिनी लोडर वाहन के चालक और सहयोगी को चोट आई है। दोनों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।   देहरादून से आ रहा ओमिनी लोडर वाहन का चालक पिंटू (30 वर्ष) पुत्र प्रधान चौहान निवासी अखाड़ा मोहल्ला देहरादून और उसका सहयोगी संदीप (19 वर्ष) राम सिंह निवासी इंदिरा कॉलोनी चक्कू मोहल्ला देहरादून दुर्घटना में घायल हुए हैं। चालक पिंटू ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर वह अपने वाहन में बेकरी का सामान लेकर ऋषिकेश आ रहे थे। इस बीच पुल का एक हिस्सा अचानक बैठ गया। उनसे आगे दो छोटा हाथी वाहन थे, जो आगे बढ़ गए थे। उनका वाहन मुंह के बल टूटे हिस्से में फंस कर तिरछा हो गया, जबकि आगे बढ़ गए दो अन्य लोडर वाहन पुल के दूसरे हिस्से की ओर से पीछे की ओर लुढ़के। इसमें एक वाहन पल...
मुख्यमंत्री ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की,छात्र छात्राओं, अभिभावकों और अध्यापकों से वर्चुअल संवाद किया

मुख्यमंत्री ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की,छात्र छात्राओं, अभिभावकों और अध्यापकों से वर्चुअल संवाद किया

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात
स्कूलों में छात्राओं के लिए होगी पृथक शौचालय की व्यवस्था: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति की राशि में बढोतरी की घोषणा मुख्यमंत्री ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की* *छात्र छात्राओं, अभिभावकों और अध्यापकों से वर्चुअल संवाद किया*      मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के 200 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं, अभिभावकों व अध्यापकों से वर्चुअल संवाद भी किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में छात्राओं के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति की राशि को 250 रूपये से बढाकर 1500...
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को अगले सप्ताह से मिला सकती है मार्कशीट

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को अगले सप्ताह से मिला सकती है मार्कशीट

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को अगले सप्ताह से मिला सकती है मार्कशीट   उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की मार्कशीट अगले सप्ताह से मिलेंगी। सभी मार्कशीट बोर्ड कार्यालय पहुंच चुकी हैं, जिनकी अगले कुछ दिनों तक जांच की जाएगी। जिसके बाद इन्हें संबंधित स्कूलों में भेजा जाएगा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के अपर सचिव एनसी पाठक ने बताया कि कोरोना काल के चलते वर्ष 2021 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं नहीं हो सकी थीं। जिसके बाद दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों को पिछली कक्षाओं के प्रदर्शन के आधार पर उत्तीर्ण किया गया। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने करीब ढाई लाख विद्यार्थियों की मार्कशीट तैयार की हैं। यह सभी मार्कशीट बोर्ड ऑफिस पहुंच चुकी हैं। अगले सप्ताह तक मार्कशीटों को स्कूलों में भेजा जाएगा, जहां से संबंधित छात्र-...
उत्तराखंड:मौसम विभाग ने जारी किया इन आठ जिलों में भारी बारिश ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड:मौसम विभाग ने जारी किया इन आठ जिलों में भारी बारिश ऑरेंज अलर्ट

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात
उत्तराखंड:मौसम विभाग ने जारी किया इन आठ जिलों में भारी बारिश ऑरेंज अलर्ट उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल समेत आठ जिलों में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए पहाड़ी मार्गों में संभलकर यात्रा करने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार के बाद भी बारिश का दौर जारी रहेगा। खासतौर पर देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधमसिंहनगर, बागेश्वर में अगले दो दिन सतर्कता बरतने की जरूरत है। 28 और 29 को नैनीताल, चम्पावत,बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं तेज बारिश की संभावना है। भारी बारिश के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, चट्टान खिसकने, पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क के अवरुद्ध होने, नदी व नालों में अतिप्रवाह, निचले इलाकों में जल भराव से दिक्कतें खड़ी हो सकती है।...
दु:खद ख़बर:पिथौरागढ़ से जहाँ जल स्रोत में कपड़े धो रही महिला,पहाड़ दरकने से दबी, खोजबीन जारी

दु:खद ख़बर:पिथौरागढ़ से जहाँ जल स्रोत में कपड़े धो रही महिला,पहाड़ दरकने से दबी, खोजबीन जारी

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़
दु:खद ख़बर:पिथौरागढ़ से जहाँ जल स्रोत में कपड़े धो रही महिला,पहाड़ दरकने से दबी JCB मशीन से खोजबीन जारी पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन रही है बारिश से जहां भूस्खलन और पहाड़ दरकने की लगातार घटनाएं आ रही है ताजा मामला गुरुवार का है जहां पिथौरागढ़ जनपद के सीमांत क्षेत्र   तहसील धारचूला के नेपाल सीमा से लगे बलुवाकोट क्षेत्र के जोशी गांव में करीब 3:00 बजे पहाड़ दरक गया गया जहां पानी भरने गई फौजी की पत्नी की मलबे में दब गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम मलवा हटाने में जुटी हुई है। वही मलवा आने के बाद तेरह परिवारों ने अपना घर छोड़ अन्य जगह पर चले गए हैं। बताया जा रहा है कि गांव निवासी सैनिक की हरीश भट्ट की पत्नी 23 वर्षीय पशुपति भट्ट घर से बीस मीटर दूर स्रोत पर पानी भरने गई थी। पशुपति मलबे में दब गई पुलिस प्रशासन एवं एसबीआरए जेसीबी मशीन के...
चमोली: होटल में लगी आग,लाखों का नुकसान होने की आशंका देखें पूरा वीडियो

चमोली: होटल में लगी आग,लाखों का नुकसान होने की आशंका देखें पूरा वीडियो

Featured, उत्तराखंड, चमोली, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात
चमोली: होटल में लगी आग,लाखों का नुकसान होने की आशंका देखें पूरा वीडियो   चमोली : बड़ी खबर बता दें कि चमोली बाजार में एक मिठाई की दुकान और एक होटल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दो दुकानें जलकर राख हो गई। दुकानदारों को लाखों का नुकसान होने की आशंका है। बता दें कि ये आगजनी चमोली के मुख्य बाजार में हुई है। फिलहाल आग लगने की वजह सिलेंडर फटना बताया जा रहा है लेकिन ये अभी पुख्ता जानकारी नहीं है। https://youtube.com/shorts/8ecgXcPLlyU?feature=share मिली जानकारी के अनुसार चमोली मुख्य बाजार के होटल में अचानक आग लग गई जिससे आसपास के दुकानदारों और बाजार में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि कुछ भी सामान दुकानदार नहीं बचा सके। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और फायर सर्विस के कर्मचारी पहुंचे लेकिन उनके पहुंचने से पहले सब कुछ जलकर राख हो चुका था। भीषण आग से दुकान में रखा स...
देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को लेकर विपक्ष का प्रलाप विशुद्ध राजनीति: सतपाल महाराज

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को लेकर विपक्ष का प्रलाप विशुद्ध राजनीति: सतपाल महाराज

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात
  *देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को लेकर विपक्ष का प्रलाप विशुद्ध राजनीति: महाराज* *पण्डा, पुरोहितों, पुजारियों के सभी हक-हकूक, अधिकार एवं देय दस्तूरात यथावत*     देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने कहा है कि उत्तर प्रदेश श्री बद्रीनाथ-श्री केदारनाथ अधिनियम,1939 में हक हकूकों की व्यवस्था नहीं दी गई थी, लेकिन उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम की धारा-2 में हक-हकूकदार, वंशानुगत पुजारी, गैर वंशानुगत पुजारी, पुजारी, रावल, न्यासी आदि के अधिकारों को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने विधानसभा में चर्चा के दौरान जानकारी देने के साथ-साथ इसका विरोध कर रहे लोगों से कही है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल ...
उत्तराखंड: भाई की डांट से गुस्साए युवक के सिर पर सवार हुआ खून, तलवार से की थी मां, भाई व गर्भवती भाभी की हत्या

उत्तराखंड: भाई की डांट से गुस्साए युवक के सिर पर सवार हुआ खून, तलवार से की थी मां, भाई व गर्भवती भाभी की हत्या

Featured, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, टिहरी गढ़वाल, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात
उत्तराखंड: भाई की डांट से गुस्साए युवक के सिर पर सवार हुआ खून, तलवार से की थी मां, भाई व गर्भवती भाभी की हत्या     उत्तराखंड के नई टिहरी में गजा तहसील के गुमाल गांव में सात साल पहले एक मामूली विवाद में आरोपी संजय सिंह ने परिवार के तीन सदस्यों का बेरहमी से हत्या कर दी थी। घटना के बाद ग्रामीण दहशत में आ गए थे। उस वक्त दिनभर की कवायद के बाद कमरे में कैद अभियुक्त को जब पुलिस ने रात को गिरफ्तार किया, तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अभियुक्त तब से जेल में ही बंद है। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद बुधवार को न्यायालय ने अभियुक्त को मृत्युदंड की सजा सुनाई।   13 दिसंबर 2014 को गुमालगांव में तब दहशत का माहौल बना गया था, जब एक सिरफिरे ने अपने ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या के पीछे की जो कहानी बताई गई थी, वह एक मामूली विवाद था। ग्रामीणों के मुत...
उत्तराखंड: अगर आज करना है इस नेशनल हाईवे से सफर तो जरा संभल कर

उत्तराखंड: अगर आज करना है इस नेशनल हाईवे से सफर तो जरा संभल कर

Featured, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात
उत्तराखंड: अगर आज करना है इस नेशनल हाईवे से सफर तो जरा संभल कर   देवप्रयाग के पास भरपूर के नीचे फिर मलवा आने से नेशनल हाईवे बंद. देवप्रयाग  पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते हैं जगह-जगह सड़कें भूस्खलन से बाधित हो रही हैं वहीं आज NH-58 पर देवप्रयाग के पास भरपूर के नीचे फिर मलवा आने से नेशनल हाईवे बंद हो गया       थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन NH-58 पर भरपूर के नीचे नेशनल हाईवे बंद हो गया जिसे खोलने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई है कुछ समय बाद मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा वहीं उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते यात्री बाया टिहरी से यात्रा करें क्योंकि इस मार्ग पर लगातार भूस्खलन के चलते मार्ग अवरुद्ध हो रहा है ...
हरिद्वार:पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश का असर गंगा में बहती दिखी कार

हरिद्वार:पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश का असर गंगा में बहती दिखी कार

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात, हरिद्वार
हरिद्वार:पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश का असर गंगा में बहती दिखी कार  पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश का असर अब हरिद्वार में भी देखने को मिल रहा है। हरिद्वार में हुई मूसलाधार बारिश में एक कार गंगा में बहती हुई हर की पौड़ी तक आ पहुंची। हरियाणा नंबर की ये कार है। जिस किसी ने भी गँगा के बीचोबीच इस कार को तैरते हुए देखा वो हैरान रह गया।     दरअसल हरिद्वार में सुखी नदी के पास एक कार खड़ी हुई थी। पहाडों में हो रही मूसलाधार बारिश से अचानक ही सुखी नदी में पानी आ गया। बताया जा रहा है कि पानी के बहाव में ये कार टिक न पाई और बहती हुई सुखी नदी से हर की पौड़ी तक आ पहुंची। हरियाणा के कुछ यात्री उत्तरी हरिद्वार में आकर ठहरे हुए थे उन्ही यात्रियों की ये कार है। गँगा नदी में बहती हुई कार को देखकर हर कोई हैरान है। प्रशासन द्वारा कार को गँगा नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा...