Friday, March 27News That Matters

Featured

Featured posts

मुख्यमंत्री ने राइजिंग उत्तराखण्ड कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, जुबिन नौटियाल के साथ गाया बेडू पाको बारामास लोकगीत

मुख्यमंत्री ने राइजिंग उत्तराखण्ड कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, जुबिन नौटियाल के साथ गाया बेडू पाको बारामास लोकगीत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने राइजिंग उत्तराखण्ड कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।* *गायक जुबिन नौटियाल को किया सम्मानित।* *जुबिन नौटियाल के साथ गाया बेडू पाको बारामास लोकगीत।* *उत्तराखण्ड का समग्र विकास हमारा उद्देश्य।* *राज्य के विकास की सामुहिक यात्रा में सभी से सहयोगी बनने का किया आह्वान।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को देर सांय जीएमएस रोड स्थित वेडिंग प्वाईंट में आयोजित राइजिंग उत्तराखण्ड कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गायक जुबिन नौटियाल को सम्मानित करते हुए उन्हें पूरे उत्तराखण्ड की शान बताया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जुबिन के साथ बेडू पाको बारामास लोक गीत भी गाया। इस अवसर पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्राण प्रण से प्रदेश की जनता की भलाई तथा प्रदेश के समग्र विकास के लिये कार्य कर रहे हैं। मुख्य सेवक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते ...
युवा कल्याण विभाग द्वारा डाडामंडी गेंद मेला मैदान में तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ का द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने किया शुभारंभ

युवा कल्याण विभाग द्वारा डाडामंडी गेंद मेला मैदान में तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ का द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने किया शुभारंभ

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
डाडामंडी गेंद मेला मैदान में शुरू हुआ खेल महाकुंभ द्वारीखाल । युवा कल्याण विभाग द्वारीखाल के तत्वाधान में शुक्रवार को डाडामंडी गेंद मेला मैदान में तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा ने किया । जिसमें द्वारीखाल ब्लांक के छात्र-छात्राओं की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने कहा कि खंड स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता बेहद जरूरी हैं। ऐसी प्रतियोगिता प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होती हैं । जानकारी देते हुए क्षेत्रिय युवा कल्याण अधिकारी द्वारीखाल संजय बिष्ट ने बताया कि पहले दिन के खेल में 800 मीटर अंडर 14 बालक वर्ग में आकाश जखमोला, मोहम्मद आसिफ, अमित रावत व बालिका वर्ग में संतोषी कुमारी, सुमिरन, तनीषा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ...
एतिहासिक होगी मोदी की रैली,जुटेंगे लाखों लोग : कौशिक

एतिहासिक होगी मोदी की रैली,जुटेंगे लाखों लोग : कौशिक

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
एतिहासिक होगी मोदी की रैली,जुटेंगे लाखों लोग : कौशिक देहरादून 26 नवम्बर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 4 दिसंबर को होने वाली रैली को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और रैली में लाखों की भीड़ जुटने की संभावना है। प्रदेश मुख्यालय में तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में तीन जिलों हरिद्वार , देहरादून, देहरादून महानगर के जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों ने शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि स्थान चयन को लेकर प्रशासन से वार्ता चल रही है और जल्दी ही स्थल चयन किया जाएगा। यह रैली ऐतिहासिक और महारैली होगी और इसे लेकर जनता तथा भाजपा कार्यकर्त्ताओं में अपार उत्साह है। इसके पीछे भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उतराखंड के विकास के लिए ऐतिहासिक विकास कार्य रहे है। मोदी जी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव भी रहा है। इस दौरान अन्य कर्यकर्मो की रूप रेखा पर भी विचार किया जा रहा है। बैठ...
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य कर सेवा संघ के अधिवेशन का किया शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य कर सेवा संघ के अधिवेशन का किया शुभारंभ

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
सेवा क्षेत्र में कार्य किया जाना बेहद जरूरी हैंः महाराज* *कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य कर सेवा संघ के अधिवेशन का किया शुभारंभ* देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि वर्तमान कर प्रकृति के अन्तर्गत राज्य हेतु अधिकाधिक राजस्व अर्जन के लिए एकमात्र विकल्प सेवा क्षेत्र है जिनके माध्यम से राज्य में उपभोग को बढ़ावा दिया जा सकता है। इसीलिए उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बेहद जरूरी है ताकि यह राज्य सेवा प्रदाता राज्य बन सके। उक्त बात शुक्रवार को लाल तप्पड़, हरिद्वार देहरादून रोड पर स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित राज्य कर सेवा संघ उत्तराखंड के दो दिवसीय सातवें द्विवार्षिक अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि लोक कल्याणकार...
उत्तराखंड:यहाँ फ़र्ज़ी बाबा बनकर महिलाओं ओर बुजुर्गों से करते थे ठगी,पुलिस ने पहुँचाया जेल

उत्तराखंड:यहाँ फ़र्ज़ी बाबा बनकर महिलाओं ओर बुजुर्गों से करते थे ठगी,पुलिस ने पहुँचाया जेल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश
खबर ऋषिकेश से जहाँ नगर और आसपास क्षेत्र में झारखंड से आकर बुजुर्गों और महिलाओं के साथ ठगी करने वाले दो सगे भाइयों को एसओजी देहात और कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। दो माह के भीतर इन दोनों भाइयों ने क्षेत्र में इस तरह की दो वारदात को अंजाम दिया था। कोतवाली पुलिस के मुताबिक तीन दिन पूर्व शिकायतकर्ता डबल सिंह रावत निवासी ग्राम व पोस्ट गंगा भोगपुर यमकेश्वर ने प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उन्‍होंने बताया कि दो व्यक्तियों में से एक ने डाक्टर का पता पूछने के बहाने से मुझे रोका व दूसरा व्यक्ति कपड़े का व्यापारी बता कर बात करने लगा। इसी बीच पहला व्यक्ति अपने को वृंदावन का पुरोहित बताकर व धोखे में रखकर मेरा बैग जिसमें नकदी व अन्य कागजात थे लेकर मेरे साथ धोखाधड़ी कर भाग गए। शिकायतकर्ता की शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान घटनास्थ...
अपने शीर्ष नेताओं को कार्यक्रमों में बुलाने से घबराती है कांग्रेस:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक

अपने शीर्ष नेताओं को कार्यक्रमों में बुलाने से घबराती है कांग्रेस:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
अपने शीर्ष नेताओं को कार्यक्रमों में बुलाने से घबराती है कांग्रेस:कौशिक देहरादून 26 नवम्बर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस को अपने शीर्ष नेताओं के उतराखंड आगमन पर अपना माहौल बिगड़ने का खतरा उत्पन्न हो जाता है इसीलिये वह अपने राष्ट्रीय नेताओं को उत्तराखंड में आमंत्रित नहीं करते हैं। भाजपा में स्थानीय नेताओं पर विश्वास न होने के कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस को खुद की चिन्ता करने की जरूरत है। वर्तमान में कांग्रेस घबराई हुई है और बेचैनी के चलते उसे कुछ सूझ नहीं रहा है। कांग्रेस की हालत यह है कि ढाई साल से वह अपने अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर पायी है। प्रदेश स्तर पर नेता अपने राष्ट्रीय नेताओं को बुलाने में हमेशा परहेज करते हैं,क्योंकि उनको बुलाने से नफा नुकसान का आकलन भी पहले किया जाता है। उन्हें लगता है कि कहीं लेने के देने न पड़े और ऐसा प...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट की 63.33 करोड़ रू0 की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट की 63.33 करोड़ रू0 की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण किया

Featured, Uncategorized, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के देघाट पंहुचे जहां पर उन्होने विधानसभा क्षेत्र सल्ट की 63.33 करोड़ रू0 की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण किया जिनमें 1732.25 लाख रू0 की योजनाओं का शिलान्यास व 4601.67 लाख रू0 की योजनाओं का लोकापर्ण शामिल है। जिन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया उनमंे मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र सल्ट में कैहडगॉव़ जगोई शिवमंदिर होते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र तक मोटर मार्ग का निर्माण लागत 1129.73 लाख रू0, वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र सल्ट के सुमनलता भदौला मोटर मार्ग से सेरा कालोनी-भनेरिया तक मोटर मार्ग का नव निर्माण लागत 107.95 लाख रू0, वित्तीय वर्ष 2021-22 में मुख्यमंत्री की घोषणा के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र सल्ट के शशिखाल से शहीद स्मारक मोटर मार्ग के रिवाखाल से किचा...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतापनगर के सेम- मुखेम स्थित गड़वागीसौड़ मैदान में आयोजित श्री सेमनागराजा त्रिवार्षिक मेला एवं जात्रा सेममुखेम में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतापनगर के सेम- मुखेम स्थित गड़वागीसौड़ मैदान में आयोजित श्री सेमनागराजा त्रिवार्षिक मेला एवं जात्रा सेममुखेम में प्रतिभाग किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद के प्रतापनगर के सेम- मुखेम स्थित गड़वागीसौड़ मैदान में आयोजित श्री सेमनागराजा त्रिवार्षिक मेला एवं जात्रा सेममुखेम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने श्री सेमनागराजा को नमन करते हुए कहा कि जब से नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने है तब से भारत का पूरे विश्व में वर्चस्व बढ़ा है। आज पूरी दुनिया योग को स्वीकार करती है। इसका श्रेय माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ही जाता है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की पूरी दुनिया में एक नई पहचान बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा हमारे राज्य में भी धार्मिक पर्यटन सहित राज्य की आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्य किये जा रहे है। प्रदेश में चारधाम यात्र मार्ग का निर्माण एवं रेलवे लाइन निर्माण जैसे प्रमुख कार्य इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जब हमारे राज्य को 25 वर्ष हों...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचन्द अग्रवाल ने संविधान दिवस के अवसर पर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचन्द अग्रवाल ने संविधान दिवस के अवसर पर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचन्द अग्रवाल ने संविधान दिवस के अवसर पर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा संविधान अनेकों विशेषताओं से भरा हुआ है। संविधान नागरिकों को ना केवल अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाता है, बल्कि हमारे कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करता है। हमारा संविधान हमारी व्यवस्था और हमारे समाज का पथ प्रदर्शक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश क...
उत्तराखंड:यहाँ रोडवेज बस की टक्कर से पलटा टेंपो, चालक की मौत, सवारियां घायल

उत्तराखंड:यहाँ रोडवेज बस की टक्कर से पलटा टेंपो, चालक की मौत, सवारियां घायल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
 देहरादून-हरिद्वार राजमार्ग पर लालतप्पड़ के समीप एक रोडवेज बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। दुर्घटना में टेंपो चालक की मौत हो गई, जबकि टेंपो सवार दो अन्य घायल हुए हैं। फिलहाल, पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक डोईवाला विक्रम यूनियन का एक टेंपो संख्या लालतप्पड़ से सवारी लेकर डोईवाला की ओर आ रहा था। जाखण पुल पर विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के लिए विक्रम चालक ने विक्रम को दाई ओर मोड़ दिया तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टेंपो को तेजी से टक्कर मार दी   इस वजह से टेम्पो सड़क पर पलट गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल टेंपो चालक सागर (35 वर्ष) पुत्र रोशनलाल निवासी नांगल ज्वालापुर डोईवाला सहित दो अन्य सवारियों को हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने टेंपो चालक सागर को मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने रोडवेज ब...