Saturday, March 28News That Matters

Featured

Featured posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीपोखरी में ‘उत्तरा’ स्टेट एम्पोरियम एवं ग्रामीण हाट बाजार के पुनरोद्धार कार्य का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीपोखरी में ‘उत्तरा’ स्टेट एम्पोरियम एवं ग्रामीण हाट बाजार के पुनरोद्धार कार्य का लोकार्पण किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रानीपोखरी में ‘उत्तरा’ स्टेट एम्पोरियम एवं ग्रामीण हाट बाजार के पुनरोद्धार कार्य का लोकार्पण किया जिसमें 161.47 लाख की लागत से उत्तरा स्टेट इम्पोरियम निर्माण, 138.00 लाख की लागत से ग्रामीण हाट बाजार का पुनरोद्धार कार्य का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत समूहों को अनुदान राशि के चेक भी वितरित किये। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘उत्तरा’ स्टेट एम्पोरियम के निर्माण से लोगों को अपने स्थानीय उत्पादों के लिए बाजार मिल गया है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इससे जहां लोगों की अजीविका में वृद्धि होगी, वहीं उत्तराखण्ड के स्थानीय उ...
मुख्यमंत्री ने किया ‘”अपणि सरकार” एवं उन्नति पोर्टल का उद्घाटन,अब एक क्लिक पर मिलेगी 75 सेवाएँ जाने पूरी खबर

मुख्यमंत्री ने किया ‘”अपणि सरकार” एवं उन्नति पोर्टल का उद्घाटन,अब एक क्लिक पर मिलेगी 75 सेवाएँ जाने पूरी खबर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री ने किया ‘”अपणि सरकार” एवं उन्नति पोर्टल का उद्घाटन* *अब एक क्लिक पर मिलेगी 75 सेवाएँ- मुख्यमंत्री* *अपणि सरकार पोर्टल से तय समय सीमा में होंगे काम* *गुड गवर्नेंस के तहत तय होगी जवाबदेही* *मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से लिए लोगों के सुझाव* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आई.आर.डी.टी. सभागार में ‘”अपणि सरकार” एवं उन्नति पोर्टल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों से जिन लोगों ने अपने प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई, उनसे बात भी की और उनसे सुझाव भी लिए। अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से उन्नति पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे। उन्नति पोर्टल के माध्यम से शासन स्तर पर मुख्य सचिव एवं विभागीय सचिव तथा जिलास्तर पर जिलाधिकारियों तक डैशबोर्ड बनाया गया है। ...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव-2021  के तीसरे दिन क्रिकेटरों की रही धूम अर्जुन सिंह ने भेदा नर्सिंग का चक्रव्यूह, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अर्जुन सिंह को चुना मैन आफ दि मैच

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव-2021 के तीसरे दिन क्रिकेटरों की रही धूम अर्जुन सिंह ने भेदा नर्सिंग का चक्रव्यूह, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अर्जुन सिंह को चुना मैन आफ दि मैच

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव-2021 के तीसरे दिन क्रिकेटरों की रही धूम सोलो डांस में सौरभ, ग्रुप डांस में सनी थापा एण्ड ग्रुप और क्विज प्रतियोगिता में मोहम्मद अनस और काजल बने सिरमौर तीसरे दिन क्रिकेट, टेबल टैनिस, वाॅलीबाॅल, खो-खो, वाॅलीबाॅल और बास्केटबाॅल के मुकाबले खेले गए क्रिकेट में अर्जुन सिंह ने भेदा नर्सिंग का चक्रव्यूह, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अर्जुन सिंह मैन आफ दि मैच चुने गए बास्केटबाॅल का खिताब स्कूल आफ पैरामैडिकल के नाम रहा। देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव-2021 के तीसरे दिन क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टैनिस, खो-खो, थ्रो बाॅल व बाॅस्केटबाॅल के मुकाबले खेले गए। बास्केटबाॅल में पैरामैडिकल की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत दर्ज की। क्रिकेट में बुधवार का दिन अर्जुन सिंह के नाम रहा उन्होंने एक म...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने सभी विभागों को दिए निर्देश वर्ष 2021-22 से अपने अधिकारियों की एसीआर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लिखी जाएं

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने सभी विभागों को दिए निर्देश वर्ष 2021-22 से अपने अधिकारियों की एसीआर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लिखी जाएं

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 से अपने अधिकारियों की एसीआर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लिखी जाएं। उन्होंने कहा कि इस सुविधा को राज्य सरकार द्वारा मॉडल के रूप में प्रदेश के पीसीएस अधिकारियों के लिए प्रदेश में लागू किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग द्वारा अपनी विभागीय आवश्यकताओं के अनुसार इस प्रारूप को मॉडिफाई करते हुए अपने विभागों में लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे एसीआर लिखे जाने की प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूर्ण किया जा सकेगा। विभागों द्वारा इस पहल के क्रियान्वयन की मुख्य सचिव द्वारा लगातार समीक्षा की जाएगी। मुख्य सचिव डॉ. सन्धु द्वारा अधिकारियों को दिए गए निर्देश के अनुक्रम में सचिव कार्मिक अरविन्द सिंह ह्यांकी द्वारा उत्तराखण्ड प्रान्तीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय प...
उत्तराखंड- यहां पत्नी की अश्लील हरकतों से परेशान है पति, पुलिस से लगाई गुहार और वीडियो की जांच की मांग

उत्तराखंड- यहां पत्नी की अश्लील हरकतों से परेशान है पति, पुलिस से लगाई गुहार और वीडियो की जांच की मांग

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, बागेश्वर
बागेश्वर के कांडा क्षेत्र से यह खबर है कि यहां एक पति अपनी पत्नी की हरकतों से परेशान है पति का आरोप है कि उसकी पत्नी कई दिनों से उसके साथ नहीं रहती है और वह देह व्यापार के लिए अन्य महिलाओं को भी उकसा रही है, यही नहीं हाल ही में उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वह किसी अन्य युवक के साथ अश्लील हरकतें करते हुए देखी जा रही हैं। पति ने पुलिस अधीक्षक से वीडियो की जांच की मांग करते हुए पत्नी को नारी निकेतन भेजने की मांग की है।   जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव के पास पहुंचे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को लेकर शिकायत की कि वह गलत काम करती है, और अन्य महिलाओं को भी इसके लिए उकसाती है और उसका एक वीडियो हाल ही में इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ है, जिसमें वह अन्य युवक के साथ अश्लील हरकतें करते देखी जा रही हैं। पुलिस से गुहार लगाते हुए पति ने कहा है कि उसकी पत्नी की हरकतों ...
उत्तराखंड: के सीमांत जनपद चमोली के सवाड़” गांव के इतिहास में जुड़ा “नड्डा” का नाम

उत्तराखंड: के सीमांत जनपद चमोली के सवाड़” गांव के इतिहास में जुड़ा “नड्डा” का नाम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, चमोली
सवाड़" गांव के इतिहास में जुड़ा "नड्डा" का नाम उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली के "सवाड़" गांव के बारे में कौन नहीं जानता। ये कोई मामूली गांव नहीं बल्कि वीरों सपूतों की जन्मस्थली है। यहां के वीर सैनिकों ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर प्रथम विश्व युद्ध, द्वितीय विश्वयुद्ध, पेशावर कांड, ऑपरेशन ब्लू स्टार, बांग्लादेश युद्ध आदि सभी ऐतिहासिक युद्धों में भाग लेकर देश का मान बढ़ाया है। शायद ही इससे ज्यादा गौरवशाली इतिहास किसी और गांव का हो। वीरों की इस भूमि से प्रथम विश्वयुद्ध में 22, द्वितीय विश्व युद्ध मे 38, पेशावर कांड में 14, सैनिकों ने भाग लिया। इसके साथ ही 18 जवानों ने स्वतंत्रता संग्राम के लिए आजाद हिंद फौज की राह चुनी। वर्तमान में भी यहां के 121 वीर सपूत भारतीय सेना का अंग हैं। गांव के शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को वर्ष 2008 से हर वर्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए 7 दिसम्...
उत्तराखंड: यहाँ पोल्ट्री फार्म में लगी भीषण आग, दस लाख के नुकसान का अनुमान

उत्तराखंड: यहाँ पोल्ट्री फार्म में लगी भीषण आग, दस लाख के नुकसान का अनुमान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश
खबर ऋषिकेश से जहाँ जनकारी अनुसार रानी पोखरी थाना क्षेत्र के के गडूल ग्राम सभा के बमेत (इठारना) में बीती देर रात एक पोल्ट्री फार्म में अचानक आग लगने से काफी क्षति हुई है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह रावत के पोल्ट्री फार्म में शार्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। मंगलवार की देर रात जब आग लगी तो सभी लोग सोए हुए थे आग लगने के साथ आ रही तेज आवाज और रोशनी के कारण धर्मेंद्र सिंह और आसपास रह रहे लोगों की आंख खुल। लोग मौके पर पहुंचे तब तक आग में पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों और चूजों के लिए बनाए गए बाडों को अपनी चपेट में ले लिया। एक बीघा में बना पोल्ट्री फार्म जलकर राख हो गया। आग से करीब दस लाख के नुकसान का अनुमान है। आग में कई चूजे और मुर्गियां भी जल गये ।...
उत्तराखंड: ज्‍योलीकोट में पांच साल की मासूम पर तेंदुआ ने किया हमला,मौत परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड: ज्‍योलीकोट में पांच साल की मासूम पर तेंदुआ ने किया हमला,मौत परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
ख़बर नैनीताल से जहाँ जनकारी अनुसार चोपड़ा ज्योलीकोट के ग्राम दांगड में आंगन में खेल रही पांच वर्षीय बच्ची पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया बच्ची को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इधर घटना से परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई। ग्रामीणों ने गुलदार के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक चोपड़ा निवासी मोहन सिंह की 5 वर्षीय पुत्री राखी घर के आंगन में खेल रही थी। सांय 6 बजे घात लगाए बैठे गुलदार ने बालिका को शिकार बनाने के लिए हमला कर दिया और घसीट कर जंगल की ओर ले जाने लगा। तभी परिजनों को पता चल गया।परिजनों ने साहस का परिचय देते हुए बालिका को गुलदार के चंगुल से छुड़ा लिया। गंभीर रूप से घायल बालिका को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बत...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा मंगलवार को रूद्रपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा मंगलवार को रूद्रपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा मंगलवार को रूद्रपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज द्वारा उनके जाति प्रमाण पत्र में से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाने की मांग लम्बे समय से उठती रही है, उनके जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाने के लिए जन भावनाओं का सम्मान करते हुए अब उन्हें दिये जाने वाले प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि भदईपुरा, रम्पुरा, शक्तिफारम, दिनेशपुर, रूद्रपुर किच्छा आदि आसपास के क्षेत्रों मे नजूल भूमि पर आवंटित व्यक्तियों को मालिकाना हक दिलाने हेतु जनप्रतिनिधि संघर्ष करते रहे हैं। इसके लिये भी कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर मालिकाना हक देने क...