Saturday, March 28News That Matters

Featured

Featured posts

श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ खेलोत्सव-2021 का आगाज, गढ़वाल राइफल्स के आर्मी बैंड के साथ एन. सी. सी छात्र- छात्राओं ने किया परेड का नेतृत्व

श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ खेलोत्सव-2021 का आगाज, गढ़वाल राइफल्स के आर्मी बैंड के साथ एन. सी. सी छात्र- छात्राओं ने किया परेड का नेतृत्व

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ खेलोत्सव-2021 का आगाज - गढ़वाल राइफल्स के आर्मी बैंड के साथ एन. सी. सी छात्र- छात्राओं ने किया परेड का नेतृत्व  सप्ताह भर तक चलने वाले आयोजन में 5000 छात्र-छात्राएं करेंगे मानसिक-शारारिक श्रेष्ठता का प्रदर्शन देहरादून श्री गुरु राम राय विश्विद्यालय की वार्षिक खेलकूद एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम. प्रतियोगिता खेलोत्सव-2021 का सोमवार को भव्य आगाज हुआ. एन. सी. सी. छात्र-छात्रों की अगुवाई में स्पोट्र्स प्रतिभागियों ने आकर्षक मार्च-पास किया. गढ़वाल राइफल्स के आर्मी बैंड की आकर्षक धुन पर अनुशासित परेड उदघाटन सेशन का मुख्य आकर्षण रही. एक सप्ताह तक चलने वाले खेलोत्सव-2021 कार्यक्रम में 5000 छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवायेंगे. श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी खिलाड़...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को काली एवं गोरी नदी के संगम पर स्थित जौलजीवी  मे प्रसिद्ध ऐतिहासिक, पारंम्परिक एवं व्यापारिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को काली एवं गोरी नदी के संगम पर स्थित जौलजीवी  मे प्रसिद्ध ऐतिहासिक, पारंम्परिक एवं व्यापारिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ किया

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पिथौरागढ़
मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को काली एवं गोरी नदी के संगम पर स्थित जौलजीवी  मे प्रसिद्ध ऐतिहासिक, पारंम्परिक एवं व्यापारिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेला हमारी बहुत बड़ी सास्कृतिक धरोहर हैं। मेले धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देते हैं। जौलजीबी मेले को और अधिक विकसित एवं सुविधायुक्त बनाया जाएगा। जौलजीबी मेला भारत नेपाल के मैत्री संबंधों को भी बढ़ाता है। मेले हमारी धरोहर एवं संस्कृति के द्योतक हैं, उन्हें हमें आगे बढ़ाते हुए जीवित रखना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा विगत 4 महीनों में प्रदेश के हित में 400 से अधिक फैसले लिए हैं। इन सभी फैसलों का शासनादेश भी जारी हो चुके हैं । जो भी घोषणाएं की गई हैं उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंन...
उत्तराखंड: यहा वेबसाइट के माध्यम से चल रहे सैक्स रैकेट का खुलासा 8 लडकिया सहित 3 पुरुष भी गिरफ्तार

उत्तराखंड: यहा वेबसाइट के माध्यम से चल रहे सैक्स रैकेट का खुलासा 8 लडकिया सहित 3 पुरुष भी गिरफ्तार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, देहरादून
खबर देहरादून से बता दे कि कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने वेबसाइट के माध्यम से अन्तर्राज्यीय स्तर पर चलाये जा रहे देह व्यापार का किया खुलासा, पटेलनगर स्थित फ्लैट से देह व्यापार मे लिप्त 11 व्यक्तियों (08 महिला 03 पुरुष) को किया गिरफ्तार, फ्लैट से भारी मात्रा मे आपत्तिजनक सामग्री, गिरोह चलाने मे प्रयुक्त 13 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप व वाहन बैगनार कार को किया बरामद। देहरादून से विभिन्न पर्यटन स्थलो व अन्य राज्यो मे करते थे देह व्यापार का संचालन     देवेन्द्र सिह चौहान, प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर को सूचना मिली कि देहराखास टीएचडीसी स्थित एक फ्लैट मे काफी समय से कुछ व्यक्तियों द्वारा देह व्यापार का धन्धा किया जा रहा है। सूचना से उच्चाधिकारी गणो को अवगत कराया गया, जिस पर पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक *श्री जनमेजय खण्डूरी* द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये, जिसके ...
मणिपुर:सेना की टुकड़ी पर घात लगाकर किया हमला, CO समेत 4 जवान शहीद, परिवार के दो सदस्यों की भी मौत

मणिपुर:सेना की टुकड़ी पर घात लगाकर किया हमला, CO समेत 4 जवान शहीद, परिवार के दो सदस्यों की भी मौत

Featured, Uncategorized
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सिंघाट में यह हमला हुआ कमांडिंग आफिसर के काफिले पर आतंकियों ने किया हमला मणिपुर में सेना की टुकड़ी पर आईडी हमले की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि सेना की टुकड़ी पर घात लगाकर बैठे आतंकियों ने हमला किया गया. इस हमले में असम राइफल्स के सीओ समेत जवान जख्मी हो गए.  बताया जा रहा है कि मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सिंघाट में यह हमला हुआ. यहां असम राइफल्स के कमांडिंग आफिसर के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया. काफिले में कमांडिंग ऑफिसर के परिवार के सदस्य और क्विक एक्शन टीम के सदस्य मौजूद थे. ऑपरेशन अभी जारी है. हमले के पीछे मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का हाथ बताया जा रहा है.  मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का गठन 1978 में किया गया था. इसे भारत सरकार ने आतंकी संगठन घोषित किया है. मणिपुर में यह संगठन धोखे से भारतीय सुरक्षाबलों पर पहले भी हमले करता रह...
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज मेहनत रंग लाई :    पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड को मिले  तीन श्रेणी में अवार्ड , ऋषिकेश बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन, जिम कार्बेट बेस्ट वाइल्ड लाइफ डेस्टीनेशन और केदारनाथ बेस्ट स्पिरिचुअल अवार्ड घोषित

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज मेहनत रंग लाई : पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड को मिले तीन श्रेणी में अवार्ड , ऋषिकेश बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन, जिम कार्बेट बेस्ट वाइल्ड लाइफ डेस्टीनेशन और केदारनाथ बेस्ट स्पिरिचुअल अवार्ड घोषित

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड को तीन श्रेणी में अवार्ड* *ऋषिकेश बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन, जिम कार्बेट बेस्ट वाइल्ड लाइफ डेस्टीनेशन और केदारनाथ बेस्ट स्पिरिचुअल अवार्ड घोषित* *पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ग्रहण किये अवार्ड* नई दिल्ली/देहरादून। देश में पर्यटन के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए उत्तराखंड ने तीन श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अवार्ड हासिल किये। इनमें प्रदेश ने बेस्ट वाइल्ड लाइफ डेस्टीनेशन, बेस्ट एडवेंचर डेस्टीनेशन और बेस्ट स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन अवार्ड अर्जित किये। केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने पर्यटन मंत्री उत्तराखण्ड . सतपाल महाराज को पुरस्कार प्रदान किए। टूरिज्म सर्वे और अवार्ड्स कार्यक्रम में भारत के बेहतरीन पर्यटन स्थलों को 9 श्रेणियों में अलग-अलग पुरस्कार दिये गये। इनमें से उत्तराखंड को तीन अवार्ड हासिल हुए ...
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में प्रधानमंत्री इम्प्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोग्राम एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की समीक्षा की

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में प्रधानमंत्री इम्प्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोग्राम एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की समीक्षा की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री इम्प्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोग्राम एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी जिलाधिकारी इन योजनाओं के लिए विशेष अभियान चलाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इन महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने बैंकों को भी निर्देश दिए कि निर्धारित टारगेट को पूर्ण करने के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन को स्वीकृत करने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन आवेदनों को छोटी-छोटी त्रुटियां दूर करके स्वीकृत किया जा सकता है, ऐसे आवेदनों में विशेष फोकस किया जाए, ताकि रिजेक्शन कम से कम हो। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि एप्लीकेशन की स्क्रूटिनी के लिए एक ऐसा मैकेनिज्म तैयार करें ताकि क्वालिटी एप्लीकेशन बैंकों तक जाएंगी, इससे भी आवेदनों का रिजेक्शन कम से कम होगा। उन्होंने उद्योग मित्र बैठकों को लगातार आय...
अपणि सरकार, उत्तराखंड सरकार: अब एक क्लिक पर मिलेगी 75 सेवाएँ, आम जनता के समय और पैसे की होगी बचत

अपणि सरकार, उत्तराखंड सरकार: अब एक क्लिक पर मिलेगी 75 सेवाएँ, आम जनता के समय और पैसे की होगी बचत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*अपणि सरकार, उत्तराखंड सरकार: अब एक क्लिक पर मिलेगी 75 सेवाएँ* - *अपणि सरकार पोर्टल से तय समयसीमा में होंगे काम* - *आम जनता के समय और पैसे की होगी बचत* - *गुड गरवनेंस के तहत तय होगी जबाबदेही व पारदर्शिता* माननीय प्रधानमंत्री जी के मिनिमम गवर्मेंट मैक्सिमम गवर्नेंस की संकल्पना को मूर्तरूप प्रदान करता अपणि सरकार पोर्टल eservices.Uk.gov.in उत्तराखंड सरकार के अभिनव प्रयास का परिणाम हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अगले सप्ताह इसका शुभारम्भ किया जाएगा। प्रदेश में इस तरह की शुरुआत अपनेआप मे एक अनूठी पहल है इस पोर्टल के माध्यम से उत्तराखंड का आम नागरिक जाति प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, सहित कुल 10 विभागों के 75 सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकेगी । इन सेवाओं के निवेदन ,प्रमाण पत्र प्राप्त करने आदि कार्यों में जनता की कठिनाइयों को यह पोर्टल निसंदेह न केवल...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित घंटाकर्ण मंदिर पहुंचकर घण्डियाल देवता के दर्शन व पूजा अर्चना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित घंटाकर्ण मंदिर पहुंचकर घण्डियाल देवता के दर्शन व पूजा अर्चना की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित घंटाकर्ण मंदिर पहुंचकर घण्डियाल देवता के दर्शन व पूजा अर्चना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री, माता मंगला जी व भोले जी महाराज की उपस्थिति में घंटाकर्ण धाम में ठाकुर भगत सिंह सजवाण की मूर्ति स्थल का भूमि पूजन भी किया।   मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 16 लाख 50 हजार की लागत से बनी घंटाकर्ण पम्पिंग योजना, 10 लाख की लागत से बने विश्राम गृह, 7 लाख 50 हजार की लागत से बने रैन शेल्टर, बेंचेज व साइनेज का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि घंटाकर्ण मंदिर के लिए 4.5 किमी० मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा। तिमली-खनेटी मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का निर्माण कार्य किया जायेगा। कौडियाला-बडीर मोटर मार्ग का निर्माण कार्य किया जायेगा। तैला- अखोडीसेरा मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण किया जायेगा। शिवपुरी-धौड़ागल्ला मो...

आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त महामहिम गुडनी ब्रैगसन ने पर्यटन, शिक्षा, स्वरोजगार, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की सरहाना की। 

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त महामहिम गुडनी ब्रैगसन ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त के बीच राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और सांस्कृतिक प्रचार, शिक्षा पर्यटन, फिशरीज, ग्रीन एनर्जी के रूप में भूतापीय ऊर्जा एवं अन्य संभावनाओं पर चर्चा की गई।   मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन एवं तीर्थाटन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। इस दिशा में राज्य सरकार का विशेष फोकस है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखण्ड अग्रणी राज्यों में शामिल है। अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। राज्य में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘‘एक जनपद दो उत्पाद’’ योजना चलाई जा रही है।   ...
टिहरी जिले:के इस माेटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ डंपर, दो लोगों की मौत गांव में पसरा मातम

टिहरी जिले:के इस माेटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ डंपर, दो लोगों की मौत गांव में पसरा मातम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल
खबर टिहरी जिले  से जहाँ प्रतापनगर के लंबगांव-बीजपुर मोटर मार्ग पर जलकूर गदेरे के पास बीती रात एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना का पता सुबह चला, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में चालक जयराज सिंह (28 वर्ष) पुत्र कुंवर सिंह और संतोष सिंह (35 वर्ष) पुत्र विजेंद्र सिंह  की मौत हो गई।   जानकरी अनुसार कंडियाल गांव निवासी हैं दोनों मृतक सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंचीं। शवाें काे नदी से निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि डंपर में दाेनाें सवार प्रतापनगर पट्टी उपली रमाेली के कंडियालगांव निवासी हैं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।...