Saturday, March 28News That Matters

Featured

Featured posts

आज भैया दूज के अवसर में प्रात: 8 बजे शीतकाल हेतु श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद हुए।

आज भैया दूज के अवसर में प्रात: 8 बजे शीतकाल हेतु श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद हुए।

Featured, उत्तराखंड, जमू कश्मीर, देहरादून
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021 • भैया दूज के अवसर में प्रात: 8 बजे शीतकाल हेतु श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद हुए। • सेना के बैंड बाजों की भक्तिमय धुनों के साथ कपाट बंद होने के बाद पंचमुखी विग्रह मूर्ति विभिन्न पड़ावों से होते हुए शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में विराजमान होंगे। • संपूर्ण केदारनाथ में बर्फ जमी हुई है। मौसम सर्द। • बड़ी संख्या में तीर्थयात्री, देवस्थानम बोर्ड, जिला प्रशासन, तीर्थ पुरोहित, हकहकूकधारी, स्थानीय श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। • हेलीकॉप्टर सेवा जारी। • उत्तराखंड चारधामों में श्री गंगोत्री धाम के कपाट कल 4 नवंबर शीतकाल हेतु बंद हुए जबकि श्री यमुनोत्री धाम के कपाट आज दिन में बंद होंगे • 20 नवंबर शनिवार भगवान बदरीविशाल के कपाट शीतकाल हेतु बंद होंगे • 22 नवंबर भगवान मद्महेश्वर जी के कपाट बंद होंगे। • 25 नवंबर को उखीमठ ...
प्रधानमंत्री ने किया 400 करोड़ के केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास , शंकराचार्य की प्रतिमा तथा समाधि स्थल का किया अनावरण एवं लोकार्पण पढ़े   पूरी ख़बर

प्रधानमंत्री ने किया 400 करोड़ के केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास , शंकराचार्य की प्रतिमा तथा समाधि स्थल का किया अनावरण एवं लोकार्पण पढ़े पूरी ख़बर

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
प्रधानमंत्री ने किया 400 करोड़ के केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास  आदि शंकराचार्य की प्रतिमा तथा समाधि स्थल का किया अनावरण एवं लोकार्पण।  *आदि शंकराचार्य का पूरा जीवन जितना असाधारण था उतना ही जन साधारण के कल्याण के लिये समर्पित था : प्रधानमंत्री* *केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण ’ईश्वरी कृपा’ : प्रधानमंत्री* *पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी अब आयेगी पहाड़ के काम, रूकेगा पलायन : प्रधानमंत्री* प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केदारनाथ धाम में गोवर्धन पूजा के अवसर पर शुक्रवार को बाबा केदार की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 400 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें आदि गुरू श्री शंकराचार्य जी के पुनर्निर्मित समाधि स्थल और नई प्रतिमा का अनावरण के साथ तीर्थ पुरोहितों के आवास, सरस्वती नदी के तट पर बाढ़ सुरक्षा तथा घ...
उत्तराखंड: सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

उत्तराखंड: सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
ख़बर उधम सिंह नगर जिले से जहाँ उत्तर प्रदेश से सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी का शव घर में पड़ा हुआ था। पड़ोसियों द्वारा बदबू आने पर पुलिस को जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और परिजनों को इसकी जानकारी दी बताया जा रहा है। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उनका परिवार बस्ती में रह रहा था जबकि वह अकेले किच्छा में रहते थे फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।जानकारी के मुताबिक रामकृत राम आयु 67 वर्ष पुत्र भूरे सिंह निवासी बस्ती उत्तर प्रदेश जो कि 2016 में निदेशक सेवायोजन कार्यालय बस्ती उत्तर प्रदेश के पद से रिटायर हुए थे। जिसके बाद वह यहां किच्छा के बडिया इलाके में रहने लगे। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उनका परिवार बस्ती में और वह यहां अकेले रह रहे थे। पिछले तीन-चार दिनों से वह अपने ...
राज्यपाल और मुख्यमंत्री, दीपावली पर इस्ट कैम्प,   माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढाया। इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री, दीपावली पर इस्ट कैम्प, माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढाया। इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Featured, उत्तराखंड, चमोली
राज्यपाल, ले0ज0  गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री, दीपावली पर इस्ट कैम्प, गढवाल स्काउट, माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढाया। इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर उनका स्वागत किया।  ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा केदारनाथ जी के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा केदारनाथ जी के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया

Featured, उत्तराखंड, चमोली
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा केदारनाथ जी के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। 5 नवम्बर को प्रधानमन्त्री के केदारनाथ आगमन के लिए की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज के प्रतिनिधियों से भी वार्ता की। सौहार्दपूर्ण बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन भावनाओं का सम्मान करने वाली सरकार है। तीर्थों के पंडा, पुरोहित और पुजारियों के मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जायेगी। हम सकारात्मक, धनात्मक और विकासात्मक दृष्टिकोण से चारधाम, पंडा, पुरोहित और पुजारी समाज के सम्मान तथा धार्मिक आस्था की गरिमा के सम्मान के लिए तत्पर हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ...
उत्तराखंड: यहाँ अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) और पांच चिकित्सकों के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज किया , जाने क्या है मामला

उत्तराखंड: यहाँ अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) और पांच चिकित्सकों के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज किया , जाने क्या है मामला

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
खबर देहरादून से   जहाँ जानकरी अनुसार कोरोना संक्रमित मरीज के इलाज के लिए निर्धारित से अधिक फीस लेने पर राजपुर थाना पुलिस ने मैक्स अस्पताल, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) और पांच चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में अस्पताल के स्टाफ को भी आरोपित बनाया गया है।     अस्पताल के विरुद्ध विशाल अग्रवाल निवासी एकता एवेन्यू डालनवाला ने गत सप्ताह पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से शिकायत की थी। इसमें बताया कि उनकी माता सावित्री देवी को कोरोना संक्रमण होने पर 23 अप्रैल 2021 को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां कुछ दिन बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई।   उनका आरोप है कि बावजूद इसके दो जून को चिकित्सकों की लापरवाही के कारण उनकी माता का निधन हो गया। अस्पताल प्रबंधन ने उनसे इलाज के नाम पर 17 लाख रुपये वसूल लिए, जो निर्धारित शुल्क से काफी अधिक थे। उन च...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कोई घोषणा नहीं रहेगी अधूरी,आज आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों के मानदेय को बढ़ाकर दिया दिवाली का तोहफा:- रेखा आर्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कोई घोषणा नहीं रहेगी अधूरी,आज आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों के मानदेय को बढ़ाकर दिया दिवाली का तोहफा:- रेखा आर्या

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की कोई घोषणा नहीं रहेगी अधूरी,आज आंगनबाड़ियों के मानदेय को बढ़ाकर दिया दिवाली का तोहफा:- रेखा आर्या*  आज दिनांक 2 अक्टूबर को धनतेरस के शुभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी एवं रेखा आर्या जी ने प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्तीओ का 1800 ,मिनी आगनवाड़ी को 1500 व सहायिकाओं को 1500 प्रतिमाह मानदेय बढ़ोतरी कर मुख्यमंत्री घोषणा पूरी कर एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। जिस पर हजारों आंगनवाड़ी कार्यक्रतियो ने मुख्यमंत्री आवास पर ढोल नगाड़ों के साथ खूब जश्न मना कर माननीय मुख्यमंत्री व अपनी विभागीय मंत्री  रेखा आर्या जी का कोटि कोटि धन्यवाद दिया और मुख्यमंत्री और मंत्री के जिंदाबाद के नारे लगाए और 2022 में भाजपा सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया। गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न आंगनवाड़ी संघठनो द्वारा मानदेय वृद्धि की मांग की जा रही थी जिस आज माननीय मुख्यमंत्री जी घोषणा को पूरा ...
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने मासिक मानदेय वृद्धि किये जाने मुख्यमंत्री का जताया आभार

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने मासिक मानदेय वृद्धि किये जाने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।* *कैबिनेट मंत्री  रेखा आर्य के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से की भेंट।*   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को देर सायं मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आयी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भेंट की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों को रूपये 1800 व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को रूपये 1500 तथा आगनबाड़ी सहायिकाओं को रूपये 1500 की मासिक मानदेय वृद्धि किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास  हरि चन्द्र सेमवाल भी उपस्थित थे।...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में बद्रीनाथ धाम से जुड़े श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में बद्रीनाथ धाम से जुड़े श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने भेंट की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में बद्रीनाथ धाम से जुड़े श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने भेंट की और उन्हें देवस्थानम बोर्ड से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को श्री बद्रीनाथ धाम का प्रसाद भेंट किया। मुख्यमंत्री जी ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को अंग वस्त्र भेंट किए।      मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल के समक्ष देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष श्री मनोहर कांत ध्यानी से भी वार्ता की और चार धाम पुरोहित पुजारियों की भावनाओं से अवगत कराया।     मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र से भी इस विषय मे संवाद कर रही है। हमारी सरकार जन भावनाओं का सम्मान करने वाली सरकार है। तीर्थों के पंडा, पुरोहित और पुजारियों के मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जायेगी। हम सकारात्मक, धनात्मक और विकासात्मक द...
देहरादून: में कोविड 19 की डबल डोज वैक्सीनेशन के मिनी एवं मेगा लकी ड्रा के विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत

देहरादून: में कोविड 19 की डबल डोज वैक्सीनेशन के मिनी एवं मेगा लकी ड्रा के विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*जनपद देहरादून में कोविड 19 की डबल डोज वैक्सीनेशन के मिनी एवं मेगा लकी ड्रा के विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत* *प्रदेश में 15 दिसम्बर तक दूसरी डोज का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का निर्धारित किया गया लक्ष्य- मुख्यमंत्री* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को परेड़ ग्राउण्ड में आयोजित कोविड वैक्सीन मेला मेगा लकी ड्रा में जनपद देहरादून में कोविड 19 की डबल डोज वैक्सीनेशन के मिनी एवं मेगा लकी ड्रा के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने मेगा लकी ड्रा के प्रथम विजेता सुश्री रीना शुक्ला को होण्डा एक्टिवा, द्वितीय विजेता श्री मनीष कोटवाल को टी.वी. विद साउण्ड सिस्टम तथा तृतीय विजेता मोहन शर्मा को डबल डोर फ्रिज पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लक्की ड्रा के टी शर्ट, स्पोर्ट्स शूज, ट्रैक सूट, माइक्रोवेव एवं वॉशिंग मशीन कैटेगरी के विजेताओं को भी पुरस्कृत...