Sunday, March 29News That Matters

Featured

Featured posts

उत्तराखंड:यहाँ बाइक सवार हमलावरों ने मां-बेटे पर की फायरिंग, दोनो घायल पुलिस तलाश में जुटी

उत्तराखंड:यहाँ बाइक सवार हमलावरों ने मां-बेटे पर की फायरिंग, दोनो घायल पुलिस तलाश में जुटी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, हरिद्वार
खबर रुड़की से जहां कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना गांव निवासी एक महिला और उसके बेटे पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। हमले में गोली बाइक सवार महिला के पैर में जा लगी।    जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय महिला मोमिना का बेटा रिजवान (22 वर्ष) कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। मोविना बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर उसे दवाई दिलवाने मंगलौर गई थी। दवा लेने के बाद जब वे अपने गांव की ओर आ रहे थे तो रास्ते मे बाइक सवार चार युवकों ने उन्हें घेर लिया। बताया गया कि रिजवान का इन युवकों के साथ पुराना विवाद चल रहा है।   बाइक सवार युवकों ने तमंचा निकालकर रिजवान के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से बचने के लिए रिजवान इधर से उधर भागा। तभी तमंचे से निकली गोली मोमिना के पैर में जा लगी। गोली लगते ही मोमिना जमीन पर गिर गई और युवक फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पाकर घायल महि...
उत्तराखंड:13 साल के बच्चे का अपहरण कर मांगी थी दो लाख की फिरौती,पुलिस ने पांच घंटे दबोचे आरोपी

उत्तराखंड:13 साल के बच्चे का अपहरण कर मांगी थी दो लाख की फिरौती,पुलिस ने पांच घंटे दबोचे आरोपी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून के  माजरा क्षेत्र से कुछ बदमाशों ने 13 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया और दो लाख रुपये फिरौती की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और बच्चे को प्रेमनगर के टी-एस्टेट से बरामद कर लिया। साथ ही दो बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, वारदात में एक अन्य बदमाश भी शामिल है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। एएसपी हिमांशु वर्मा के अनुसार, रविवार दोपहर करीब ढाई बजे माजरा के रहने वाले मोहम्मद आबिद ने सूचना दी कि उनका बेटा मोहम्मद अली दिन के करीब 11 बजे घर के पास स्थित एक मैदान में खेलने के लिए निकला और वापस नहीं लौटा। उन्हें अलग-अलग नंबरों से फिरौती के लिए फोन भी आ रहे हैं। फोन करने वाले दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। आबिद ने बदमाशों से कहा कि वह आटो चलाते हैं और इतनी रकम नहीं दे सकते तो बदमाशों ने पैसे नहीं देने पर बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। साथ ही ब...
उत्तराखंड: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की दर्दनाक हादसे में मौत, जल्द ही सिर पर सजना था सेहरा

उत्तराखंड: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की दर्दनाक हादसे में मौत, जल्द ही सिर पर सजना था सेहरा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
देहरादून: एक माह की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर जा रहे सेना के जवान संतोष प्रसाद की बेकाबू डंपर ने जान ले ली। टिहरी गढ़वाल के गांव निवाल बूढ़ाकेदार निवासी संतोष प्रसाद के स्वजन उनकी शादी की तैयारी में जुटे थे। लेकिन, सड़क हादसे में उनकी मौत होने से परिवार की यह ख्वाहिश अधूरी रह गई। इस हादसे में संतोष के मौसेरे भाई अभिषेक भट्ट निवासी डुंडा, उत्तरकाशी की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही संतोष की सगाई हुई थी। उनका बड़ा भाई कैलाश भी सेना में है। वह इस समय पुणे में ट्रेनिंग ले रहा है। भाई को छुट्टी नहीं मिलने के कारण संतोष ने शादी कुछ समय के लिए टाल दी थी। कैलाश को दिसंबर में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद घर आना था और इसके बाद शादी की तारीख तय होनी थी। वहीं, अभिषेक इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका था। रविवार को उसका हरिद्वार में कनिष्ठ सहायक का पेपर था। दोनों मृतकों के शवों का हरिद...
उत्तराखंड: यहाँ रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, मची अफरा-तफ़री

उत्तराखंड: यहाँ रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, मची अफरा-तफ़री

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
खबर हल्द्वानी से  जहाँ जानकरी अनुसार रेलवे स्टेशन के चंद कदम की दूरी पर रखे कूड़े के ढेर में आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में एक दुकान भी आ गई, गनीमत यह रही कि आग की चपेट में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। वहीं आग लगने की सूचना मिलने पर एस०ओ० बनभूलपुरा प्रमोद पाठक और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर बमुश्किल काबू पाया, आग का रूप इतना विकराल रहा की फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलने के बाद मौके पर सी०ओ० हल्द्वानी शांतनु पाराशर भी पहुंचे, वहीं दुकान के आगे की तरफ सो रहे स्थनीय निवासी का कहना है कि वह दुकान में पीछे की तरफ सोए हुए थे कि अचानक मोटरसाइकिल से गुजर रहे एक युवक ने कहा कि आग लग गई है, जिसके बाद वह दुकान से उठे तुरंत उनके द्वारा सिलेंडर और अन्य चीजें बाहर निकाला गया और उन्होंने देखा कि...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में कुल रूपये 95 करोड़ 46 लाख की लागत की योजनाओें का लोकार्पण और शिलान्यास किया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में कुल रूपये 95 करोड़ 46 लाख की लागत की योजनाओें का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल
*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में कुल रूपये 95 करोड़ 46 लाख की लागत की योजनाओें का लोकार्पण और शिलान्यास किया जनपद टिहरी गढ़वाल की तहसील कीर्तिनगर के चौरास क्षेत्रान्तर्गत किलकिलेश्वर में स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुल रूपये 95 करोड़ 46 लाख की लागत की योजनाओें का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिनमें रूपये 52 करोड़ 03 लाख की लागत की तीन योजनाओं का लोकार्पण एवं रूपये 43 करोड़ 44 लाख लागत की चार योजनाओं का शिलान्यास किया। *लोकार्पित योजनाएं* मुख्यमंत्री ने अकरी बारजूला ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना, सीएचसी हिंडोलाखाल में ऑक्सीजन प्लांट व 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान चौरास का लोकार्पण किया। *शिलान्यास* मुख्यमंत्री ने गढ़ी चौरास जाखणी ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना, अलकनंदा नदी पर सुपाणा में 130 मीटर स्पान के सेतु का नि...
मुख्यमंत्री धामी ने कोटद्वार में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया इस अवसर पर  मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री धामी ने कोटद्वार में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, कोटद्वार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कोटद्वार स्थित विजय गार्डन में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना का इतिहास गौरवशाली रहा है, हमारे वीर सैनिकों ने हमेशा अदम्य साहस का परिचय देते हुए तमाम लड़ाईयों को जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सैनिकों का आत्मविश्वास बढ़ा है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होली, दिवाली जैसे विशेष कार्यक्रम हमारे देश के वीर सैनिकों के साथ ही मनाते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन के लागू होने से लाखों रिटायर्ड सैनिकों को बड़ी राहत मिली है। उत्तराखंड में सरकार रोजगार के क्षेत्र में लगातार काम ...
उत्तराखंड:यहाँ हाथी ने किया महिला पर हमला, मोके पर मौत, क्षेत्र में हड़कंप

उत्तराखंड:यहाँ हाथी ने किया महिला पर हमला, मोके पर मौत, क्षेत्र में हड़कंप

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
  ख़बर हल्द्वानी से  जहाँ गौलापार क्षेत्र के कालीपुर गांव के जंगल में झाड़ू काटने गई महिला पर हाथी ने हमला बोल दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई है, जिसके बाद से गौलापार क्षेत्र में हड़कंप मच गया, मौके पर सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि नीरज रैकवाल अपने साथियों के साथ जंगल की तरफ पहुंचे और वन विभाग को भी मौके पर सूचना दे दी गई। वन विभाग की टीम जंगल की तरफ गई, जहां पर महिला का शव को वन विभाग की टीम ने बरामद किया, जिसके बाद महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल में लाया गया, सारी कार्रवाई के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला अपने पति के साथ जंगल में झाड़ू काटने के लिए गई थी, अचानक जंगल से हाथी निकल कर आया और महिला के ऊपर हमला कर दिया। वहीं पति अपनी जान बचा कर दूसरी तरफ भाग गया, इसकी सूचना गांव वालों को दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और हाथी ने महि...
उत्तराखंड:शादी की खुशियों के बीच आई मातम की खबर,पोती की शादी का कार्ड बांटने गए बुजुर्ग का नाले में मिला शव,परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड:शादी की खुशियों के बीच आई मातम की खबर,पोती की शादी का कार्ड बांटने गए बुजुर्ग का नाले में मिला शव,परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
ख़बर रुड़की से जहाँ पिरान कलियर में शादी का कार्ड बांटने के लिए घर से निकले दरियापुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव इमलीखेड़ा गांव में एक नाले में पड़ा हुआ मिला।  जानकारी के अनुसार, दरियापुर निवासी श्यामू पुत्र मियाला तीन दिन पहले घर से शादी के कार्ड बांटने के लिए निकला था। शाम को घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह लोगों को इमलीखेड़ा गांव के नाले में एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया।   लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी आमिर खान घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला और शव की शिनाख्त कराई।   जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग की पोती की 15 नवंबर को बरात आनी थी। इसलिए वह 28 अक्तूबर को घर से शादी...
उत्तराखंड:यहा बीच सड़क पर चलती कार बनी आग का गौला कार सवार ने भागकर बचाई जान

उत्तराखंड:यहा बीच सड़क पर चलती कार बनी आग का गौला कार सवार ने भागकर बचाई जान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
ख़बर नैनीताल से   आज दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक चलती कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई गनीमत रही की कार सवार चालक रामपुर निवासी फारूख अली ने कूदकर जान बचाई । कार में आग लगने का कारण तकनिकी खराबी बतायी जा रहा है ।     जानकारी अनुसार  उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी फारूख अली का कार्य बहेड़ी मे चल रहा है कुछ दिन से फोर्ड की कार डेटसन गो मे खराबी आ रही थी जिसे लेकर चालक हल्द्वानी पाल निशान कार सर्विस सेन्टर लेकर जा रहा था कि लालकुआँ के निकट पहुँचते ही कार में तकनिकी खराबी आई जिसके बाद चालक कुछ समझ पाता आग धू धू कर जलने लगी जिसके बाद चालक ने कार से कूद कर जान बचाई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन वाहन को सूचना दी जिसके बाद सेंचुरी पेपर मिल से पहुँचे अग्निशमन वाहन ने आग पर काबू पाया जा  फिलहाल कोई भी हताहत नही है वही कोतवाल संजय कुमार ने बताया ...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कैंसर योद्धाओं का किया सम्मान,डाॅक्टरों, स्टाफ व परिजनों ने मनाई खुशी

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कैंसर योद्धाओं का किया सम्मान,डाॅक्टरों, स्टाफ व परिजनों ने मनाई खुशी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कैंसर योद्धाओं का किया सम्मान  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग की ओर से कैंसर विजय दिवस का आयोजन  कैंसर विजेताओं के साथ डाॅक्टरों, स्टाफ व परिजनों ने मनाई खुशी  50 कैंसर विजेताओं को किया गया सम्मानित  समाज को दिया संदेश- कैंसर से लड़ना है-डरना नहीं देहरादून। कैंसर को हराया जा सकता है, कैंसर के खिलाफ लड़ी जा रही जंग को जीता जा सकता है। घबराएं नहीं, हौंसला रखें-विश्वास रखें। कैंसर से लडना है-डरना नहीं। कैंसर का उपचार सम्भव है। चेहरे पर खुशी और कैंसर के खिलाफ जीती गई जंग की खुशी का भाव दर्जनों चेहरों पर साफ दिखाई दिया। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ के आडिटोरियम में आयोजित विजय दिवस कार्यक्रम में कैंसर विजेताओं ने अपने अनुभव सांझा किये व कैंसर के खिलाफ लड़ी जा रही जंग पर समाज को एक सार्थक संदेश भी दिया। ...