Sunday, March 29News That Matters

Featured

Featured posts

मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोडा जनपद में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण आपदा प्रभावितो से  की मुलाकात

मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोडा जनपद में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण आपदा प्रभावितो से की मुलाकात

Featured, Uncategorized, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोडा जनपद में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और आपदा प्रभावितो से मुलाकात की।* मुख्यमंत्री ने विगत दिनों हुई आपदा में मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।  उन्होंने हीराडूंगरी निवासी रेखा देवी की पुत्री अरोमा सिंह के मलबे में दबने के कारण हुई मृत्यु पर उनकी माता से मिलकर गहरा दुःख व शोक संवेदना व्यक्त किया।  मुख्यमंत्री ने ग्राम सिराड पहुॅचकर चन्दन सिंह की पत्नी लीला देवी के मलबे में दब जाने  से मृत्यु होने पर उनके परिवारजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।    मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर कहा कि अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार हर सम्भव सहायता कर रही है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय सरकार हर पीड़ित व्यक्ति के साथ खड़ी है और सभी लोग अपने-अपने स्तर से काम कर रहे है। उन्होंने आ...
मुख्यमंत्री धामी ने आज धारचूला पंहुचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी ओर आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चैक  वितरित किए

मुख्यमंत्री धामी ने आज धारचूला पंहुचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी ओर आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चैक वितरित किए

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पिथौरागढ़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पिथौरागढ़ में तहसील धारचूला पंहुचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चैक भी वितरित किए।* मुख्यमंत्री ने तहसील धारचूला मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत,पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण के कार्यों को तेजी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के मृतक व्यक्तियों के प्रति दुःख एवं संवेदना  व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी सरकार उनके साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद करेगी। धारचूला में मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों को कुल 23 लाख रुपये की धनराशि के चैक वितरित किए।    *धारचूला के बाद मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  जिला मुख्यालय पंहुचकर  नैनीसैनी एयरपोर्ट क...
श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन

श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
एसजीआरआर यूनिवर्सिटी में दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन देहरादून श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रमदीक्षारंभ का शनिवार को समापन हुआ।इस अवसर पर छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। दीक्षारंभ कार्यक्रम के समापन दिवस पर विश्वविद्यालय के कुलपतिप्रो. यू.एस.रावत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा किउनको हमेशा अपने उद्देश्य को प्राथमिकता देते हुए,समय पालन, सकारात्मक सोच, अनुशासन के साथ आदर्श चरित्र का निर्माण करना होगा। उन्होंने विश्वविद्यालयद्वारा छात्रों के हित में किए जाने वाले कार्यों की सराहना की और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. दीपक साहनी, विश्वविद्यालय समन्वयक डाॅ. आर. पी सिंह, विश्वविद्यालय शैक्षणिक समन्वयक डाॅ. मालविका...
टिहरी: सेब से लदा वाहन गिरा  सौ मीटर गहरी खाई में, चालक की मौत

टिहरी: सेब से लदा वाहन गिरा सौ मीटर गहरी खाई में, चालक की मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल
पहाड़ों पर सड़क हादसे कई जिंदगियों को छीन हैं। वही  टिहरी से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है यहां शनिवार सुबह एक पिकअप वाहन  नई टिहरी। चंबा-धरासू मोटर मार्ग पर कमांद के पास कुनेर में  दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप में सेब लदे थे और वाहन उत्तरकाशी से चंबा की ओर जा रहा था।   कंडीसौड़ तहसील के अन्तर्गत राजस्व पुलिस क्षेत्र भल्डियाना के कुनेर तोक में पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना का पता सुबह उस वक्त लगा, जब राहगीरों ने बंदरों को सेब खाते हुए देखा। गाड़ी लगभग सौ मीटर गहरी खाई में ऐसे स्थान पर गिरी थी, जो सड़क से दिखाई नहीं दे रही थी। सूचना मिलने पर तहसीलदार किसन सिंह महंत, राजस्व निरीक्षक विजेन्द्र रमोला, राजस्व उप-निरीक्षक जेपी जोशी मय होमगार्ड मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि शव खाई से निकाल कर पंचनामे की कार्य...
उत्तराखंड:देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार पीएसी 31 वाहिनी के मेस कर्मी समेत दो युवको की मौत

उत्तराखंड:देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार पीएसी 31 वाहिनी के मेस कर्मी समेत दो युवको की मौत

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
उत्तराखंड:देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार पीएसी 31 वाहिनी के मेस कर्मी समेत दो युवको की मौत   जानकरी अनुसार अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार पीएसी 31 वाहिनी के मेस कर्मी समेत दो युवको की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनिल कालोनी (29 वर्ष) पुत्र चंद्रशेखर कालोनी रुद्रपुर में 31 वाहिनी पीएसीके मेस कर्मी था। शुक्रवार देर रात वह अपने साथी दुर्योधन (35 वर्ष) पुत्र शोभन सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। संभावना व्यक्त की जा रही है कि एनएच 74 सितारगंज मार्ग पर बहेड़ी यूपी अंतर्गत सिरसा चौकी के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों युवक काफी देर तक सड़क किनारे पड़े रहे। सूचना मिलने पर यूपी पुलिस मौके पर पहुंची एवं रात्रि लगभग दो बजे 108 एम्बलेंस से दोनों को जिला अस्प...
मुख्यमंत्री धामी आपदा प्रभावित जनपद चम्पावत में हालात का जायजा लिया उन्होंने चम्पावत के  तेलवाडा  में जाकर आपदा में मृतकों के परिजनों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्ति की

मुख्यमंत्री धामी आपदा प्रभावित जनपद चम्पावत में हालात का जायजा लिया उन्होंने चम्पावत के  तेलवाडा  में जाकर आपदा में मृतकों के परिजनों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्ति की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आपदा प्रभावित  जनपद चम्पावत में हालात का जायजा लिया। उन्होंने चम्पावत के  तेलवाडा  में जाकर आपदा में मृतकों के परिजनों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्ति की। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उनकी पीड़ा को समझती है तथा इस मुश्किल घड़ी में सरकार पीड़ितों एवं आम जनमानस के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी।उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि जनपद में आपदा प्रभावितों को जल्द से जल्द मुवावजे देने की कार्रवाई पूरी की जाए ।     इसके बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में लापरवाही ना बरती जाए तथा कहा की बचाव व राहत कार्यों में तेजी स...
उत्तराखंड: शादी पर पड़ी मौसम की मार  एक दिन की शादी पांचवे दिन हो पाई पूरी,बाराती बोले-कभी नहीं भूलेंगे शादी जाने कैसे

उत्तराखंड: शादी पर पड़ी मौसम की मार एक दिन की शादी पांचवे दिन हो पाई पूरी,बाराती बोले-कभी नहीं भूलेंगे शादी जाने कैसे

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पिथौरागढ़
ख़बर पिथौरागढ़ से जहां  दुल्हन बन  के शादी के लिए तैयार बैठी एक युवती के अरमानों पर मौसम की मार ऐसी पड़ी कि जो विवाह एक दिन में संपन्न होना था, उसमें पांच दिन लग गए। सड़क बंद होने से बाराती बीच रास्ते में ही फंसे रह गए। चार दिन तक दूल्हा सहित पूरी बारात एक होटल में कैद होकर रह गये  लंबे इंतजार के बाद सड़क खुली तो दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। तब जाकर पांचवें दिन दूल्हा-दुल्हन सात फेरे ले सकें। नगर के सुनार गली निवासी शिवानी ने बताया उसकी चचेरी बहन काजल का विवाह टनकपुर निवासी मुकेश के साथ बीते 18 अक्तूबर को होना तय हुआ। बीते दिनों मौसम विभाग के प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट के बाद दूल्हा पक्ष विवाह के दिन टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच सड़क बंद होने की संभावना को देखते हुए वाया हल्द्वानी होते हुए पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुए। लेकिन भीमताल पहुंचते ही बारिश के कारण सड़कें बंद हो गई। इससे बार...
उत्तराखंड:मौसम आज फिर करवट बदल सकता है,अगले 24 घंटे में इन 5 जिलों में है बारिश की संभावना

उत्तराखंड:मौसम आज फिर करवट बदल सकता है,अगले 24 घंटे में इन 5 जिलों में है बारिश की संभावना

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड
उत्तराखंड में मौसम आज फिर करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में देहरादून के साथ ही उत्तरकाशी, हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश होगी। फिलहाल भारी बारिश की संभावना नहीं जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दून में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शनिवार की शाम या रात में कुछ स्थानों पर तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना है। बता दें, पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ की अत्यधिक सक्रियता और दक्षिणी-पूर्वी हवाओं के दबाव के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदल गया था। बीते दिनों बारिश से हुआ काफी नुकसान पूरे राज्य में रिकॉर्ड तोड़ मूसलाधार बारिश हुई। खासकर कुमाऊं क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के चलते जहां 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई और करोड़ों की संपत्तियों का नुकसान हुआ। हालांकि मौसम विज्ञानियों का मानना है कि पश्चिमी व...
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को आपदा राहत कार्यों मे तेजी लाये जाने के दिये हैं निर्देश, बन्द सड़कों को खोलने के लिये युद्धस्तर पर किया जाय कार्य।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को आपदा राहत कार्यों मे तेजी लाये जाने के दिये हैं निर्देश, बन्द सड़कों को खोलने के लिये युद्धस्तर पर किया जाय कार्य।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को आपदा राहत कार्यों मे तेजी लाये जाने के दिये हैं निर्देश।* *बन्द सड़कों को खोलने के लिये युद्धस्तर पर किया जाय कार्य।* *क्षतिग्रस्त भवनों, पुस्तों एवं खेतों को हुए नुकसान का आकलन कर शीघ्र विवरण उपलब्ध कराये जिलाधिकारी।* *आपदा मानकों में इसके लिये अतिरिक्त धनरशि की उपलब्धता के लिये किये जायेंगे प्रयास।* *आपदा राहत एवं निर्माण कार्यों में लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी की जायेगी तय।* *शिकायतों एवं अफवाहों का उत्तर बेहतर कार्य प्रणाली से दिया जाय।* *डेंगू एवं मलेरिया से बचाव के लिये किये जाय प्रभावी प्रयास।* *कोविड-19 वेक्सीनेशन की दूसरी डोज के लिये चलाया जाय व्यापक अभियान।* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार देर सांय तक मुख्यमंत्री आवास में सभी जिलाधिकारियों एवं आयुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आपद...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती जलने से घायल तीन लोगों को हेली एम्बुलेंस द्वारा देहरादून लाकर  कोरोनेशन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती जलने से घायल तीन लोगों को हेली एम्बुलेंस द्वारा देहरादून लाकर  कोरोनेशन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती जलने से घायल तीन लोगों को हेली एम्बुलेंस द्वारा देहरादून लाकर  कोरोनेशन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।* आज मुख्यमंत्री आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण व आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए चमोली व पौङी जिलों के दौरे पर थे।  मुख्यमंत्री शुक्रवार को चमोली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जान रहे थे। अस्पताल में मैठाणा गांव के 6 मरीज भर्ती थे जो गैस सिलेण्डर फटने के कारण बुरी तरह झुलस गए थे। *मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे कि 30 प्रतिशत से अधिक बर्न मरीजों को तत्काल हेली एंबुलेंस से आज ही कोरोनेशन हॉस्पिटल देहरादून भेजा जाए।* मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला अस्पताल में भर्ती 6 मरीजों में से 3 मरीजों को रेफर कर हेली एंबुलेंस से देहरादून भेजा ग...