Sunday, March 29News That Matters

Featured

Featured posts

उत्तराखंड:महिला से हड़प लिए एक करोड़ 40 लाख रुपये, दो पर मुकदमा

उत्तराखंड:महिला से हड़प लिए एक करोड़ 40 लाख रुपये, दो पर मुकदमा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
खबर देहरादून से उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में एक करोड़ 40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बता दे कि इसे लेकर राजपुर थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है   बताया जा रहा है कि शख्स ने निजी जरूरत का हवाला देकर अपने ही दोस्त को ठग लिया जानकारी है की कौलागढ़ निवासी शिकायतकर्ता भारती बिष्ट ने बताया कि उनके पति संजय सिंह बिष्ट की आरोपित राजेंद्र सिंह सोलंकी निवासी ग्राम रामनगर टांडा से दोस्ती थी। इस कारण राजेंद्र का उनके घर आना-जाना लगा रहता था। भारती बिष्ट ने बताया कि राजेंद्र ने निजी जरूरत का हवाला देते हुए वर्ष 2017 में विभिन्न तिथियों को उनके पति से एक करोड़ रुपये उधार लिए थे। धनराशि दो साल के भीतर वापस करने का वादा किया गया था। इस संबंध में 24 अप्रैल 2017 को अनुबंध पत्र भी बनाया गया। महिला ने बताया कि 2019 में उनके पति संजय सिंह का निधन हो ...
पहाड़ी राज्य के बागेश्वर जिले के बेटे फुटबालर रोहित दानू का भारतीय टीम अंडर-23 में चयन, दुबई के लिए रवाना, क्षेत्र में खुशी की लहर

पहाड़ी राज्य के बागेश्वर जिले के बेटे फुटबालर रोहित दानू का भारतीय टीम अंडर-23 में चयन, दुबई के लिए रवाना, क्षेत्र में खुशी की लहर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, बागेश्वर
पहाड़ी राज्य के बागेश्वर जिले के बेटे फुटबालर रोहित दानू का भारतीय टीम अंडर-23 में चयन, दुबई के लिए रवाना, क्षेत्र में खुशी की लहर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर रोहित दानू का चयन भारतीय टीम अंडर-23 के लिए हुआ है। वह खेलने के लिए दुबई रवाना हो गए हैं। भारतीय टीम दुबई में तीन मैच खेलेगी। यह मैच 24 और 25 अक्तूबर के बीच होंगे। बेहतर प्रदर्शन और जीत के बाद यह टीम एशिया कप खेलने की दावेदार होगी। रोहित के चयन पर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। पहाड़ी जिलों में ऐसे दर्जनों खिलाड़ी हैं, जो सरकारी सुविधाओं के बगैर देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। ऐसे ही होनहार खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलार रोहित दानू का नाम भी शुमार होता है। 23 वर्ष के रोहित दानू का भारतीय अंडर-23 फुटबॉल टीम मे चयन हो गया ...
उत्तराखंड:घर के बाहर खेल रहे मासूम की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत, परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड:घर के बाहर खेल रहे मासूम की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत, परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
ख़बर रुद्रपुर से जानकरी अनुसार रेशमवाड़ी, रुद्रपुर में घर के बाहर खेल रहा मासूम पानी भरे गड्ढे में गिर गया। हादसे में दम घुटककर उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब बच्‍चा नहीं दिया दिखा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। जिसके बाद गड्ढे में उसकी लाश नजर आई। बाद में सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती स्वजनों ने शव को दफना दिया। पुलिस के मुताबिक रेशमवाडी निवासी अतुल वाहन चालक है। गुरुवार की शाम को अतुल का दो साल का बेटा अरविंद घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच वह खेलते खेलते घर के पास बने पानी के गड्ढे में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो स्वजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान लोगों को उसकी लाश गड्ढे में मिली। यह देख स्वजनों में कोहराम मच गया।...
यमकेश्वर का चमकता सितारा महेन्द्र राणा कर रहा क्षेत्र के कई छात्र-छात्राओं का जीवन रोशन

यमकेश्वर का चमकता सितारा महेन्द्र राणा कर रहा क्षेत्र के कई छात्र-छात्राओं का जीवन रोशन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
यमकेश्वर का चमकता सितारा महेन्द्र राणा कर रहा क्षेत्र के कई छात्र-छात्राओं का जीवन रोशन जहां एक ओर अभी भी पूरी दुनियां कोविड-19 से उभरी भी नहीं है वहीं यमकेश्वर विधानसभा के विकास खण्ड द्वारीखाल के ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा लगातार कोविड काल और आज भी जन सेवा में लगे हुए हैं। इस बार उनके द्वारा यमकेश्वर विधान सभा क्षेत्र में 800 से अधिक बच्चों को गोद लेकर उनकी समस्त शैक्षिक जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में उनके द्वारा आज यमकेश्वर विधान सभा के जनता इन्टर कॉलेज पोखरखाल और रा0ई0का0 दिउली में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया। विद्यालय में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों द्वारा महेन्द्र राणा का भव्य स्वागत किया गया, शायद अब लोग समझ चुके हैं कि आज वास्तव में समाज को ऐसे दानवीरों की आवश्यकता है जो समाज को एक नई दिशा देने का जजबा रखते हैं। महेन्द्र ...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चमोली जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आपदा राहत कार्यो की समीक्षा की

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चमोली जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आपदा राहत कार्यो की समीक्षा की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, चमोली
*मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चमोली जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आपदा राहत कार्यो की समीक्षा की।* *उन्होंने अवरूद्व मार्गो, क्षतिग्रस्त बिजली और पेयजल लाईनों को जल्द से जल्द बहाल करने तथा आपदा पीडित परिवारों तक हर संभव मदद पहुॅचाने के निर्देश दिए अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित सभी क्षेत्रों में मेडिकल सुविधा एवं दवाइंया पहुॅचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन को बचाने के लिए पूरे प्रदेश में एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि गैस सिलेण्डर फटने से जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती गंभीर घायलों को आज ही एयर एम्बलेंस से हायर सेंटर रेफर किया जाए।     मुख्यमंत्री ने कहा कि *आपदा राहत कार्यो...
उत्तराखंड: इस नदी में मलबे में दबी मिली साईं बाबा की मूर्ति, अब मंदिर में की जाएगी स्थापना

उत्तराखंड: इस नदी में मलबे में दबी मिली साईं बाबा की मूर्ति, अब मंदिर में की जाएगी स्थापना

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
उत्तराखंड: इस नदी में मलबे में दबी मिली साईं बाबा की मूर्ति, अब मंदिर में की जाएगी स्थापना ख़बर ऊधम सिंह नगर से   जहाँ सुल्तानपुर पट्टी मे  कोसी नदी में बृहस्पतिवार को मलबे में दबी मिली  साईं बाबा की मूर्ति। लोगों ने मूर्ति को निकाला। अब इसकी स्थापना मंदिर में की जाएगी। बारिश से हुई तबाही के बाद बृहस्पतिवार को कोसी नदी स्थित रेलवे पुल के पास चौंकाने वाली तस्वीर दिखाई दी। रेलवे कर्मचारी रमेश गौड़ कोसी पुल (104) की देखरेख कर रहे थे कि अचानक कोसी नदी किनारे मलबे में कुछ दबा दिखाई दिया। उन्होंने पास जाकर देखा तो वहां मूर्ति थी। मूर्ति का मुंह कपड़े से ढका था। कपड़ा हटाकर देखा तो साईं बाबा की मूर्ति थी। खबर पाते ही लोगों की भीड़ लग गई। मलबे में दबी हुई मूर्ति को बाहर निकालने की कोशिश की गई लेकिन मूर्ति मलबे में दबी थी और उसका वजन भी अधिक था।  जिस से की जेसीबी की मदद से मलबा निकाला...
मुख्यमंत्री धामी ने आज चमोली जिले के आपदा प्रभावित डुंग्री गांव का दौरा किया, उन्होंने अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन में लापता दो लोगों के परिजनों से भेंट करते हुए परिवार को सांत्वना दी

मुख्यमंत्री धामी ने आज चमोली जिले के आपदा प्रभावित डुंग्री गांव का दौरा किया, उन्होंने अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन में लापता दो लोगों के परिजनों से भेंट करते हुए परिवार को सांत्वना दी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, चमोली
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चमोली जिले के आपदा प्रभावित डुंग्री गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन में लापता दो लोगों के परिजनों से भेंट करते हुए परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करेगी।   उन्होंने डुंग्री गांव में आपदा से हुए नुकसान का जायजा भी लिया और अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए। भरोसा दिया कि किसी भी संसाधन की कमी नही होने दी जाएगी। सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन एवं जिला प्रभारी मंत्री  सतपाल महाराज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डा. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।...
हल्द्वानी: रेंज में एक विशालकाय अजगर ने  नील गाय के बछड़े को बनाया अपना निवाला, देखे वीडियो

हल्द्वानी: रेंज में एक विशालकाय अजगर ने नील गाय के बछड़े को बनाया अपना निवाला, देखे वीडियो

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
ख़बर हल्द्वानी रेंज से जहाँ बजवालपुर गांव जंगल के किनारे एक विशालकाय अजगर ने एक नील गाय के बछड़े को अपना निवाला बना लिया। अजगर द्वारा नील गाय के बछड़े को निवाला बनाते देख लोगों में हड़कंप मच गया, सूचना के बाद अजगर को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ गई। https://youtu.be/p0Ae4RkPgns अजगर के नीलगाय की निकलने की सूचना के बाद मौके पर पहुचे वन क्षेत्राधिकारी उमेश आर्य टीम के साथ पकड़ने का प्रयास किया लेकिन अजगर नीलगाय को निकलता चला गया।स्थानीय लोगों के मुताबिक अजगर की लंबाई करीब 15 से 20 फीट है अजगर पिछले कई दिनों से गांव के किनारे घूम रहा था गुरुवार को अजगर ने करीब 50 किलो वजन के नील गाय के बछड़े निगल लिया। फिलहाल वन विभाग की टीम अजगर को वहीं पर जंगल की ओर छोड़ दिया।...
उत्तराखंड: स्पा सेंटर संचालक ने खुद को मारी गोली,मच हड़कंप जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड: स्पा सेंटर संचालक ने खुद को मारी गोली,मच हड़कंप जांच में जुटी पुलिस

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड: स्पा सेंटर संचालक ने खुद को मारी गोली,मच हड़कंप जांच में जुटी पुलिस खबर  देहरादून से  जहाँ  एक स्पा सेंटर संचालक ने खुद को गोली मार ली। गोली मारने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। स्पा सेंटर का नाम ब्लैक स्टोन स्पा सेंटर बताया जा रहा है। स्पा सेंटर में गोली चलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि सतवीर चौधरी ने देशी तमंचे से खुद को सर पर गोली मार ली है। मृतक स्पा संचालक सतवीर चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते ही ISBT चौकी प्रभारी मय पुलिस बल मौके पर पंहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की। अब पुलिस आत्महत्या करने के पीछे की वजह की जानकारी जुटाने में लग गई है। घटना देहरादून के थाना पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के शिमला बाईपास रोड पर स्थित स्पा सेंटर की है।...
उत्तराखंड:यहा अनियंत्रित होकर थार जीप सडक पर पलटी

उत्तराखंड:यहा अनियंत्रित होकर थार जीप सडक पर पलटी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड:यहा अनियंत्रित होकर थार जीप सडक पर पलटी  जानकारी अनुसार मसूरी देहरादून मार्ग बड़े मोड़ के पास एक थार जीप अनियंत्रित होकर एक सडक से दूसरी सड़क पर जा पलटी जिसमें सवार दो युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जीप में सवार युवक शराब के नशे में थे और जीप गिरने के बाद घटना स्थल से फरार हो गए ।घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में लग गई वही देर शाम तक पुलिस जीप में सवार लोगो को तलासने  में लगी रही। मसूरी पुलिस ने बताया कि जीप के नम्बर से जीप स्वामी का पता लगाया जा रहा है वही जल्द जीप मे सवार लोगो के बारे में पता लगा लिया जायेगा।  पुलिस ने बताया कि जीप मसूरी देहरादून बडे मोड के पास जीप अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे से  नीचे मोबाइल शौचालय के ऊपर जा गिरी जिसमें सवार दो युवक घायल हो गए उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।...