Tuesday, March 31News That Matters

Featured

Featured posts

स्व0चंद्र मोहन सिंह नेगी जी के सपने को साकार कर रहे है यमकेश्वर के लाल   महेंद्र राणा

स्व0चंद्र मोहन सिंह नेगी जी के सपने को साकार कर रहे है यमकेश्वर के लाल महेंद्र राणा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
महेन्द्र राणा कर रहे कई जरूरतमंद बच्चों का सपना साकार शिक्षा आज हमारे समाज की एक महत्वपूर्ण जरूरत बन चुकी है क्योंकि एक शिक्षित व्यक्ति ही बेहतर समाज का निर्माण कर सकता है। इसी सपने को साकार करने के लिए महेन्द्र राणा चल पडे हैं जिनका सपना है कि समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित होना जरूरी है और उन्होंने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए पहले द्वारीखाल के 350 बच्चों को और अब यमकेश्वर के 450 बच्चों को गोद लेकर मिशाल पेश की है। इसी कडी में आज उनके द्वारा रा0उ0मा0 विद्यालय काण्डी और रा0इ0का0 थलनदी में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को पठन/पाठन की सम्पूर्ण किट जिसमें कॉपी, पेन, बैग, ड्रेस जूते एवं फीस सम्मिलित है का वितरण किया। राणा का सपना है कि उनके क्षेत्र का हर बच्चा कल का भविष्य है तथा कोई भी बच्चा धन अभाव के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिये। उन्होंने गोद लिये बच्चों से मिलकर उनके भविष्य क...
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत

पर्यटन मंत्री महाराज ने किया हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*पर्यटन मंत्री महाराज ने किया हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत* देहरादून। चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की तय सीमित संख्या को समाप्त करने के नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले का पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने स्वागत किया है। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने नैनीताल हाईकोर्ट द्वारा चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की सीमित संख्या की बाध्यता को समाप्त करने के फैसले का स्वागत किया है। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि न्यायालय के इस फैसले से निश्चित रूप से प्रदेश में पर्यटन एवं तीर्थाटन को एक नई ऊर्जा मिलेगी। कोर्ट में जोरदार ढंग से सरकार का पक्ष रखने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि उच्च न्यायालय के इस निर्णय से वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित अनेकों होटल व्यवसायियों, ट्रैवल्...
उत्तराखंड: परिवार के चार लोगों की हत्या करने वाले आरोपी को सजा-ए-मौत, बेरहमी से उतारा था मौत के घाट

उत्तराखंड: परिवार के चार लोगों की हत्या करने वाले आरोपी को सजा-ए-मौत, बेरहमी से उतारा था मौत के घाट

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
आपको बता दे कि दून के आदर्श नगर में अपने ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या करने वाले हरमीत सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई है। उसे 302 के तहत फांसी, 307 और 316 में दस साल की कैद व एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। पंचम अपर जिला जज आशुतोष मिश्र की अदालत ने ये फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा, ये रेयर आफ रेयर केस है। उत्तराखंड के पहले बड़े मामले में देहरादून कोर्ट ने ये ऐतिहासिक फैसला सुनाया। बता दे कि दीपावली के दिन चकराता रोड आदर्श नगर में एक ही परिवार के गर्भवती महिला सहित चार सदस्यों की हत्या करने वाले आरोपित को कोर्ट ने सोमवार को दोषी करार दिया था। हत्या के वक्त घर में हरमीत का करीब पांच वर्ष उम्र का भांजा कंवलजीत सिंह जिंदा बचा था। हत्यारे ने उस पर भी चाकू से हमला किया था। वह बेड के नीचे छिपकर बच गया था। जो इस केस में अहम गवाह रहा। न्यायालय में अभियोजन ने कुल 21 गवाह...
सीएम हैल्पलाईन पर प्राप्त जन शिकायतों का समाधान समयबद्धता से हो : सीएम पुष्कर सिंह धामी

सीएम हैल्पलाईन पर प्राप्त जन शिकायतों का समाधान समयबद्धता से हो : सीएम पुष्कर सिंह धामी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*सीएम हैल्पलाईन पर प्राप्त जन शिकायतों का समाधान समयबद्धता से हो : सीएम पुष्कर सिंह धामी* *उच्च स्तरीय मॉनेटरिंग मैकनिज्म बनाया जाने के निर्देश* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सीएम हैल्पलाईन-1905 की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सीएम हैल्पलाईन पर प्राप्त जन शिकायतों का समाधान समयबद्धता से हो। इसके लिए एक उच्च स्तरीय मॉनेटरिंग मैकनिज्म बनाया जाय। एक माह में मुख्यसचिव द्वारा एवं प्रत्येक 15 दिन में विभागीय सचिवों इसकी मॉनिटरिंग के लिए बैठक की जाय।  *जनशिकायतों के समाधान में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी* मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हैल्पलाईन पर जन शिकायतों के समाधान के लिए अगर किसी स्तर पर संबंधित अधिकारी द्वारा लापरवाही बरती जा रही है, तो ऐसे अधिकारियों पर शीघ्र सख्त कारवाई की जाय। समाज के अन्तिम पंक्ति तक के लोगों...
उत्तराखंड: विद्युत ​महकमे के अधिकारियों ओर कर्मचारियों की 6 अक्टूबर सुबह 08 बजे से हड़ताल पर जाने का ऐलान, जनता को कोई परेशानी न हो उसके लिए जारी किया टोल फ्री नंबर 1912

उत्तराखंड: विद्युत ​महकमे के अधिकारियों ओर कर्मचारियों की 6 अक्टूबर सुबह 08 बजे से हड़ताल पर जाने का ऐलान, जनता को कोई परेशानी न हो उसके लिए जारी किया टोल फ्री नंबर 1912

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड: विद्युत ​महकमे के अधिकारियों ओर कर्मचारियों की 6 अक्टूबर सुबह 08 बजे से हड़ताल पर जाने का ऐलान, जनता को कोई परेशानी न हो उसके लिए जारी किया टोल फ्री नंबर 1912 देहरादून_ 06 अक्टूबर सुबह 08 बजे से उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघ से जुड़े 3500 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का एलान किया है। जिसके लिए संघ के पदाधिकारी लगातार कर्मचारियों के साथ संपर्क कर हड़ताल को सफल बनाने का काम कर रहें है। वहीं सरकार ने भी वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पड़ोसी राज्यों से बिजली कर्मियों की व्यवस्था बनाने का फैसला किया है।   बिजली कर्मियों ने पत्रकार वार्ता कर सरकार पर उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा जताया है। लेकिन साथ में यह भी स्पष्ट कर दिया है की अगर उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनती है तो फिर कल सुबह 08 बजे से प्रदेश में हड़ताल होना तय है।दूसरी तरफ ऊर्जा वि...
उत्तराखंड: महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, स्वजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड: महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, स्वजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
  ख़बर रुद्रपुर से  जानकारी अनुसार अज्ञात कारणों के चलते प्रीत विहार रुद्रपुर निवासी महिला ने स्टोर रूम में जाकर फंदे से लटककर जान दे दी। इसका पता चलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। प्रीत विहार, बराड़ कालोनी, फेस दो निवासी अबरार हुसैन की गांधी पार्क में फर्नीचर की दुकान है। सोमवार दोपहर वह खाना खाकर दुकान में चला गया। जबकि 35 वर्षीय पत्नी यासमीन और तीन पुत्र खाना खाकर सो गए थे। बताया जा रहा है कि शाम को जब बच्चों की नींद खुली तो मां गायब थी। इस पर उन्होंने घर के साथ ही आसपास मां यासमीन की खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। सूचना पर अबरार हुसैन भी घर पहुंचा और पत्नी यासमीन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक इस दौरान स्टोर रूम का दरवाजा अबरार को ब...
उत्तराखंड:नैनीताल हाइकोर्ट ने चारधाम यात्रा सीमित श्रद्धालु  की रोक को हटाया, अब हर दिन आ सकेंगे असीमित श्रद्धालु

उत्तराखंड:नैनीताल हाइकोर्ट ने चारधाम यात्रा सीमित श्रद्धालु की रोक को हटाया, अब हर दिन आ सकेंगे असीमित श्रद्धालु

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
उत्तराखंड हाइकोर्ट ने चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाए जाने के मामले को लेकर दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की। कोर्ट ने चारों धाम में प्रतिबंध के साथ यात्रियों की निर्धारित से अधिक को जाने व दर्शन करने पर लगी रोक को हटा दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद अब श्रद्धालु बेरोकटोक चारधाम दर्शन के लिए जा सकेंगे। कोर्ट ने साफ किया कि शासन को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराना होगा। कोर्ट के आदेश से सरकार को बड़ी राहत मिली है।   मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान व न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर व मुख्य स्थाई अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि चारधाम यात्रा करने के लिए कोविड को देखते हुए कोर्ट ने पूर्व में श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित कर दी थी, लेकिन वर्तमान समय मे प्रदेश में कोवि...
श्री केदारनाथ धाम  पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,  केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यो का किया अवलोकन

श्री केदारनाथ धाम  पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यो का किया अवलोकन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*श्री केदारनाथ धाम  पहुंचे मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी* *केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यो का अवलोकन किया* श्री केदारनाथ धाम: 5 अक्टूबर।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रात:  9 बजे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केदारनाथ नाथ धाम पहुंचे। हेली पेड पर देवस्थानम बोर्ड,  जिला प्रशासन‌ सहित तीर्थ पुरोहितों ने उनकी अगवानी की तथा स्वागत किया गया।     हैलीपेड से मुख्यमंत्री श्री केदारनाथ मंदिर दर्शन को पहुंचे जहां उन्होंने सोशियल डिस्टेसिंग  का पालन करते हुए बाबा केदारनाथ भगवान के दर्शन किये। उनकी ओर से मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने रुद्राभिषेक का पाठ किया। देश एवं प्रदेश के  खुसहाली  की मंगलकामना की। देवस्थानम बोर्ड द्वारा उन्हें श्री केदारनाथ  भगवान का प्रसाद एवं रूद्राक्ष माला भेंट की।  मुख्यमंत्री आदि गुरु शंकराचार्य जी के समाधि स्थल गये और वहां समाधि स्थल पु...
उत्तराखंड:आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षकों की किल्लत के चलते छात्राओं का सब्र दे गया जवाब, फिर हुआ..

उत्तराखंड:आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षकों की किल्लत के चलते छात्राओं का सब्र दे गया जवाब, फिर हुआ..

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पिथौरागढ़
उत्तराखंड:आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षकों की किल्लत के चलते छात्राओं का सब्र दे गया जवाब, फिर हुआ.   ख़बर पिथौरागढ़ से बेरीनाग :-आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हिंदी, भौतिक विज्ञान, संस्कृत, राजनीतिक विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की लंबे समय से तैनाती नहीं होने से छात्राओं का सब्र जवाब दे गया। सुबह विद्यालय पहुंचीं छात्राओं ने कक्षाओं में जाने की बजाय स्कूल परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्राओं ने चेतावनी दी कि शीघ्र ही इन विषयों की अध्यापिकाओं की तैनाती नहीं होने पर स्कूल में तालाबंदी की जाएगी। आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सोमवार सुबह विद्यालय पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक करीब दो घंट चले धरने में प्रदर्शनकारी छात्राएं बोलीं, देशभर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा गूंज रहा है पर ...
मुख्यमंत्री ने की कोविड-19 एवं डेंगू से बचाव कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने की कोविड-19 एवं डेंगू से बचाव कार्यों की समीक्षा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
• *मुख्यमंत्री ने की कोविड-19 एवं डेंगू से बचाव कार्यों की समीक्षा।* • *त्यौहारों से पहले इस सम्बन्ध में की जाय प्रभावी व्यवस्था।* • *उत्तराखण्ड अटल भारत आयुष्मान योजना को बनाया जाय और अधिक व्यवहारिक।* • *योजना से अधिक से अधिक लोग हो लाभान्वित इस पर दिया जाय ध्यान।* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कोविड 19 के साथ डेंगू एवं मलेरिया बीमारी की रोकथाम के लिये प्रभावी प्रयासों की जरूरत बताते हुए इस सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों एवं जिलाधिकारियों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये हैं। सोमवार को सचिवालय मे इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं शासन के उच्चाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक मे मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिये हैं। सभी जनपदों के जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरस...