Friday, April 3News That Matters

Featured

Featured posts

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सहयोग से पौड़ी कल्स्टर की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली संजीवनी जिला अस्पताल, सीएचसी पाबों व घण्डियाल का हुआ कायाकल्प

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सहयोग से पौड़ी कल्स्टर की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली संजीवनी जिला अस्पताल, सीएचसी पाबों व घण्डियाल का हुआ कायाकल्प

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सहयोग से पौड़ी कल्स्टर की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली संजीवनी जिला अस्पताल, सीएचसी पाबों व घण्डियाल का हुआ कायाकल्प पौडीवासियों में खुशी, पाबो सेंटर में नार्मल डिलीवरी के साथ, सिजेरियन डिलीवरी भी हो रहीं देहरादून। जिला अस्पताल पौड़ी ;पौड़ी कलस्टर को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा पीपीपी मोड पर संचालित किया जा रहा है। पीपीपी मोड पर संचालन के बाद पौड़ी कलस्टर के अन्तर्गत आने वाले जिला अस्पताल पौड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाबो व घण्डियाल सेंटरों की स्वास्थ्य सेवाओं में आमूलचूल परिवर्तन हुए हैं। पौड़ी कलस्टर की सुविधाओं से आमजन भी काफी खुश हैं। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जिला अस्पताल पौड़ी व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाबो में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया व मरीजों को दी जा रही सुविधाएं पर प्रसन्तता ...
उत्तराखंड: जिला अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, रोती बिलखती ग्रामीण महिलाओं ने अस्पताल घेरा

उत्तराखंड: जिला अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, रोती बिलखती ग्रामीण महिलाओं ने अस्पताल घेरा

Featured, Uncategorized, उत्तरकाशी, उत्तराखंड
बता दे कि उत्तरकाशी जिला अस्पताल में रविवार देर रात प्रसव के बाद किए गए ऑपरेशन के दौरान एक 22  साल की  महिला की मौत हो गई। जिसके बाद रोती हुईं महिलाओं और ग्रामीणों ने अस्पताल में घेरा डाल दिया। ओर  मौके पर तनाव की स्थिति  भी बनी     बताया  जा रहा है कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ थे  बता दे कि  आशा पत्नी प्रवीण नौटियाल निवासी चमारौली गांव, ब्रहखाल रविवार सुबह पांच बजे प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई। सुबह 10 बजे ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। लेकिन शाम छह बजे फिर आशा के पेट में तेज दर्द होने लगा। इस पर डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे दानी निकालने के लिए एक और ऑपरेशन करना पड़ेगा।  जिसके बाद  देर रात तक  प्रवीण दवाओं के लिए भटकता रहा। ओर इस  दौरान दूसरे  ऑपरेशन के बाद आशा की मौत हो गई दुःखद   मौके पर स्थिति तनावपूर्ण वही  22 साल की आशा की मौत से ...
मुख्यमन्त्री ने किया उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की एटीएम युक्त वित्तीय साक्षरता वाहनों का फ्लैग ऑफ

मुख्यमन्त्री ने किया उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की एटीएम युक्त वित्तीय साक्षरता वाहनों का फ्लैग ऑफ

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमन्त्री ने किया उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की एटीएम युक्त वित्तीय साक्षरता वाहनों का फ्लैग ऑफ* *मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के नवम् वार्षिक प्रतिवेदन का विमोचन* *विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कैम्प लगाये जाय - सीएम* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की एटीएम युक्त 05 वित्तीय साक्षरता वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के नवम् वार्षिक प्रतिवेदन का विमोचन भी किया।     मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के वित्तीय समावेशन एवं डिजीटल इंडिया मिशन को अधिक सुदृढ बनाने की दिशा में यह सराहनीय प्रयास है। इन वाहनों का उपयोग राज्य की आम जनता को वित्तीय साक्षर बनाने एवं एटीएम के माध्य...
उत्तराखंड : आठ साल की मासूम को  घर से उठा ले गया तेंदुआ,क्षेत्र में दहशत का माहौल

उत्तराखंड : आठ साल की मासूम को  घर से उठा ले गया तेंदुआ,क्षेत्र में दहशत का माहौल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पिथौरागढ़
उत्तराखंड : आठ साल की मासूम को  घर से उठा ले गया तेंदुआ,क्षेत्र में दहशत का माहौल दुःखद खबर पिथौरागढ़ से नगर के पाटा बजेटी वार्ड के एक घर से तेंदुआ मासूम बच्ची को उठा ले गया। फिलहाल बच्ची का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण मासूम की खोजबीन में जुटे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।     कल रविवार देर रात मानसी जो महज 8 साल की थी (बेटी पुष्कर राम ) जो अपने घर के अंदर थी। इस दौरान ना जाने कब से बाहर घात लगाए बैठा तेंदुआ घर के अंदर घुसा और बच्ची को उठा ले गया। फिर भाई के शोर मचाने पर बजेटी के ग्रामीण एकत्रित हो गए और सर्च लाइट और हथियारों के साथ बच्ची को ढूंढने में जुट गए। पर देर रात तक मासूम का पता नहीं चल पाया था। इधर, मासूम की मां बबीता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद बजेटी के लोग दहशत में हैं। सूचना पर तहसीलदार पंकज चंदोला, वन रेंजर डीसी जोशी भी मौ...
मुख्यमंत्री ने किया कोरोना योद्धाओं को सम्मानित

मुख्यमंत्री ने किया कोरोना योद्धाओं को सम्मानित

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने किया कोरोना योद्धाओं को सम्मानित* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड स्थित होटल में आयोजित सम्मान समारोह में कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के इस असाधारण समय में, सेवा परमो धर्मः की भावना के साथ, अपने जीवन की परवाह किए बिना हमारे डॉक्टर्स, नर्सेज, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस कर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सेवाकर्मी, स्वयं सेवी संस्थाओं ने चौबीसों घंटे लगातार काम करने से पीछे नहीं हटे। कोरोना योद्धाओं ने एक योद्धा की तरह साहस, आत्मविश्वास एवं धैर्य के साथ जन सेवा को अपना ध्येय बनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल कोविड महामारी ने हमें सचेत अवश्य कर दिया था, लेकिन तब किसी को भी यह एहसास नहीं था कि महामारी की दूसरी लहर कितनी घातक हो सकती है। हमारे पास उस समय इस महामारी पर न...
उत्तराखंड: रामनगर घूमने आए पांच लोग कोसी नदी में बहे, चार को बचाया, 10 वर्षीय बच्‍चे की मौत परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड: रामनगर घूमने आए पांच लोग कोसी नदी में बहे, चार को बचाया, 10 वर्षीय बच्‍चे की मौत परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
ख़बर दुःखद रामनगर से मां के साथ घूमने आए एक बच्चे की कोसी नदी में नहाने के दौरान बहने से मौत हो गई। जबकि नदी में बह रहे तीन अन्य युवकों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। काफी प्रयास के बाद बच्चे का शव एक किलोमीटर दूर नदी से बरामद हुआ। जिसके बाद शव को पंचनामा की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया गया था बच्‍चे की मौत से परिवार के कोहराम मचा हुआ है।   आपको बता दे कि जिला मुरादाबाद के वुड बाजार मानपुर निवासी मो. अली उम्र 10 वर्ष पुत्र शरफदीन अपनी मां नगमा, चाचा तारिक, चाची, फूफा व बुआ समेत 12 लोगों के साथ रामनगर घूमने आया था। परिवार के लोगों में आठ बड़े व चार छोटे बच्चे थे। आज रामनगर से सभी लोग ढिकुली की ओर कोसी नदी स्थित झूला पुल पर चले गए पुलिस के मुताबिक झूला पुल में सभी लोग कोसी नदी में नहाने के लिए उतर गए। नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में अली उसकी मां न...
दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का हल्द्वानी दौरा, उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं को दी रोजगार की गारंटी

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का हल्द्वानी दौरा, उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं को दी रोजगार की गारंटी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, नैनीताल
  *अरविंद केजरीवाल की बड़ी सौगात, युवाओं को रोजगार गारंटी ,हर घर मिलेगा रोजगार:आप* *अरविंद केजरीवाल का हल्द्वानी दौरा, उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं को दी रोजगार की गारंटी* *21 साल की दुर्दशा को 21 महीने में ठीक करेंगे:अरविंद केजरीवाल* *बीजेपी, कांग्रेस ने देवभूमि के पहाड़, जल, जंगल, जमीन को लूटा है:अरविंद केजरीवाल* *6 महीने के भीतर 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे:अरविंद केजरीवाल* *सरकारी और प्राइवेट सैक्टर में 80 प्रतिशत नौकरी स्थानीय युवाओं को मिलेंगी:अरविंद केजरीवाल* *नौकरी मिलने तक हर परिवार से एक बेरोजगार को मिलेगा 5 हजार बेरोजगारी भत्ता:अरविंद केजरीवाल* *रोजगार देने और लेने वालों को जोड़ने के लिए शुरू करेंगे ऑनलाइन जॉब पोर्टल:अरविंद केजरीवाल* *रोजगार व पलायन मंत्रालय का अलग से करेंगे गठन,जिसके तहत रोजगार देने और पलायन रोकने पर होगा काम:अरविंद केजरीवाल* *जो ...
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया राफ्टिंग सीजन का शुभारंभ,कोरोना काल के पश्चात राफ्टिंग का प्रारंभ होना बेहद सुखद

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया राफ्टिंग सीजन का शुभारंभ,कोरोना काल के पश्चात राफ्टिंग का प्रारंभ होना बेहद सुखद

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, देहरादून
*कोरोना काल के पश्चात राफ्टिंग का प्रारंभ होना बेहद सुखदः महाराज* *पर्यटन मंत्री ने किया राफ्टिंग सीजन का शुभारंभ* ऋषिकेश। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े 15 हजार लोगों को पर्यटन विभाग की ओर से अब तक 7 करोड़ की धनराशि वितरित की जा चुकी है। उक्त बात गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति द्वारा साहसिक पर्यटन राफ्टिंग सीजन समारोह के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कहीं।     प्रदेश के पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने रविवार को मुनिकीरेती स्थित खारास्रोत में गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति द्वारा साहसिक पर्यटन राफ्टिंग सीजन समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राफ्टिंग, एयरो स्पोर्ट्स सेवा प्रदाताओं सहित समस्त पर्यटन कारोबारियों को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने कहा कि साहसिक पर्यटन राफ्टिंग सीजन समारोह का शुभारंभ करते ह...
देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट से चारों धामों हेतु 42 हजार से अधिक ई पास जारी, अभी तक 2530 तीर्थ यात्री पहुंच गये चारधाम।

देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट से चारों धामों हेतु 42 हजार से अधिक ई पास जारी, अभी तक 2530 तीर्थ यात्री पहुंच गये चारधाम।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021 • देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट से चारों धामों हेतु 42 हजार से अधिक ई पास जारी। • अभी तक 2530 तीर्थ यात्री पहुंच गये चारधाम। • चार्टड हैली काप्टर सेवा से 20 तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। • चारधाम यात्रा के सफलतापूर्वक शुरू होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता जताई। • पर्यटन- धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा लोग चारधाम यात्रा हेतु उत्साहित। देहरादून 19 सितंबर। उत्तराखंड चारधाम यात्रा का शनिवार से शुभारंभ हो गया है।यात्रा हेतु देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर ई पास बनने का सिलसिला जारी है। अभी तक चारधाम हेतु 42 हजार से अधिक ई पास जारी किये जा चुके है। तथा 2530 से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारधाम के दर्शन कर लिए है।   उच्च न्यायालय नैनीताल ने 16 सितंबर बृहस्पतिवार को चारधाम यात्रा को लेकर हुई सुनवाई कर यात्रा शुरू करने...
मुख्यमंत्री ने किया मसूरी विधानसभा क्षेत्र की 70 करोड़ रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने किया मसूरी विधानसभा क्षेत्र की 70 करोड़ रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
  *मुख्यमंत्री ने किया मसूरी विधानसभा क्षेत्र की 70 करोड़ रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास* • *मसूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने की 14 घोषणाएं* • *आगामी 10 सालो में उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जायेगा- सीएम* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सर्वे ऑफ इण्डिया परिसर में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की लगभग 70 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने बहल चौक से सर्वे ऑफ इण्डिया तक जन आशीर्वाद रैली में भी प्रतिभाग किया। *मसूरी विधानसभा क्षेत्र की मुख्यमंत्री की घोषणाएं*     मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मसूरी विधानसभा के लिए 14 घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वार्ड 05 धोरणखास, वार्ड 07 जाखन, वार्ड 08 सालावाला, वार्ड 09 आर्यनगर, वार्ड 10 डोभालवाला, वार्ड 11 विजय कालोनी सहित बिलासपुर का...