Friday, April 3News That Matters

Featured

Featured posts

उत्तराखंड: देवभूमि से केजरीवाल की दहाड़, बेरोजगारी पर वार,युवाओं के लिए की छह बड़ी घोषणाएं

उत्तराखंड: देवभूमि से केजरीवाल की दहाड़, बेरोजगारी पर वार,युवाओं के लिए की छह बड़ी घोषणाएं

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार के अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान युवाओं के लिये छह बड़ी घोषणाएं कीं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को हल्द्वानी दौरे के दौरान युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कीं हैं। केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकर आने पर उनकी पार्टी पांच साल का स्थाई मुख्यमंत्री देगी   प्रदेश के युवाओं के लिए छह प्‍लान हर बेरोजगार युवा को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। हर परिवार के एक युवा को पांच हजार हर माह देंगे, जब तक कि उसे रोजगार न मिल जाए। सरकारी और निजी सेक्‍टर में 80 फीसद नौकरी स्‍थानीय युवाओं के लिए रिजर्व होगी। छह माह में एक लाख नौकरी तैयार करेंगे जॉब पोर्टल उत्‍तराखंड के बच्‍चों के लिए बनाएंगे, जहां नौकरी देने और लेने वाले दोनों होंगे। ...
उत्तराखंड में आज एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। इस बार भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग के पवालीकांठा बुग्याल के पास रहा केंद्र

उत्तराखंड में आज एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। इस बार भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग के पवालीकांठा बुग्याल के पास रहा केंद्र

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
उत्तराखंड में आज एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। इस बार भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग के पवालीकांठा बुग्याल के पास रहा केंद्र उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मामूली रूप से भूकंप के झटके महसूस हुए हैं, जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.3 मापी गई है। भूकंप से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं है। टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले से सटे पवालीकांठा बुग्याल के पास भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। उत्तराखंड राज्य भूकंप के लिहाज से बहुत ही संवेदनशील राज्य है। यहां बीते कुछ महीनों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार दोपहर में भी रुद्रप्रयाग जिले में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। अगर इसी माह की बात करें तो 11 सितंबर को चमोली जिले में भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.7 मापी गई और इसका केंद्र चमोली जिले में जोशीमठ के पास पांच किलोमीटर की गहराई में था। इससे किसी भी तरह...
उत्तराखंड:प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय और जिला शिक्षा अधिकारियों की धीमी कार्यशैली का खामियाजा भुगत रहे हैं डायट डीएलएड प्रशिक्षित।

उत्तराखंड:प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय और जिला शिक्षा अधिकारियों की धीमी कार्यशैली का खामियाजा भुगत रहे हैं डायट डीएलएड प्रशिक्षित।

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड:प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय और जिला शिक्षा अधिकारियों की धीमी कार्यशैली का खामियाजा भुगत रहे हैं डायट डीएलएड प्रशिक्षित। विगत 6 अगस्त से प्राथमिक शिक्षक भर्ती को पूर्ण करने और विद्यालयों मे अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे डायट डीएलएड प्रशिक्षितों का धरना रविवार को भी जारी रहा।   *डायट डीएलएड संगठन के प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय में डाली गई जनहित याचिका सिर्फ भर्ती लटकाने का प्रयास मात्र है क्योंकि जिन याचिकाकर्ताओं ने ये याचिका डाली है उन्हें ctet/utet पास करने के कई अवसर पिछले समय में मिल गए थे लेकिन वे उत्तीर्ण नही कर पाए लेकिन जब अब भर्ती बन्द होने के बाद उनका ctet/utet निकला वे फिर अवसरवादिता का फायदा उठाकर भर्ती में शामिल होने की मांग कर रहे हैं जिससे उन आवेदनकर्रताओं का नुकसान हो रहा है जो लंबे समय से भर्ती पूर्ण होने की आस में हैं...
उत्तराखंड: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कहा कि कांग्रेस के नेताओ और कार्यकर्ताओं को गांधी परिवार के घर आगे तलने चाहिए पकोड़े

उत्तराखंड: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कहा कि कांग्रेस के नेताओ और कार्यकर्ताओं को गांधी परिवार के घर आगे तलने चाहिए पकोड़े

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
  *देहरादून* *कांग्रेस के नेताओ और कार्यकर्ताओं को गांधी परिवार के घर आगे तलने चाहिए पकोड़े* कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सोनिया गांधी व राहुल गांधी के घर के आगे पकौड़े तलने चाहिए जिनके कारण कांग्रेसी बेरोजगार हो गए है, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने पार्टी शासित राज्यो के मुख्यमंत्रीयों के आवास के आगे भी पकोड़े तलने चाहिए कैंथोला ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपने यूपीए के 10 वर्ष के काले शासनकाल को भूल जाते है, उन्हें तबके अपने रोगजगारों के सृजन को भी देख लेना चाहिए, और 2004 से पूर्व जहां हमने एनडीए के द्वारा जिस स्थान पर देश को जिस प्रगति पर छोड़ा था, उस पर भी आंकलन करके बात करने चाहिये,कैंथोला ने कहा कि 2004 से लेकर 2013 के दशक में देश की सबसे ज्यादा आबादी ने युवा उम्र में प्रवेश किय...
अपने जज्बे और हौसले से जब पहाड़ का सीना चीर  अपने गांव में पहुंचा दी 2km रोड।बने उत्तराखंड के मांझी..

अपने जज्बे और हौसले से जब पहाड़ का सीना चीर  अपने गांव में पहुंचा दी 2km रोड।बने उत्तराखंड के मांझी..

Featured, Uncategorized, उत्तरकाशी, उत्तराखंड, पहाड़ की बात
अपने जज्बे और हौसले से जब पहाड़ का सीना चीर  अपने गांव में पहुंचा दी 2km रोड।बने उत्तराखंड के मांझी.. जिसने रास्ता रोका, उसे ही काट दिया।मुसीबतें किसके जीवन में नहीं आती? मुसीबतें हमारे जीवन का एक अभिन्न भाग है। कुछ लोग मुसीबतों का सामना नहीं कर पाते। कुछ लोग सामना करते है और थक कर बीच में ही हार मान लेते है। जबकि कुछ लोग कभी हार नहीं मानते और मुसीबतों से तब तक लड़ते रहते है, जबतक वो जीत ना जाएं। आज हम आपको बताएंगे एक ऐसा नाम जो इंसानी जज्‍़बे और जुनून की मिसाल बन गया। जिसने अपने जज्बे और हौसले से जब पहाड़ का सीना चीर दिया और अपने गांव में रोड पहुंचा दी। हम बात कर रहे हैं जनपद उत्तरकाशी के गबर सिंह की। जिन्होंने फुवाण गांव के लोगों की पहाड़ जैसी समस्या को अपने बुलंद हौसले से अपने दम पर अकेले ही हल कर दिया। जिसमें गबर सिंह को डेढ़ माह का समय लगा। गबर सिंह ने अकेले ही जेसीबी स...
उत्तराखंड: 17 किलो का एक बड़ा और सात दुर्लभ प्रजाति के छोटे कछुओं को बेचने जा रहे  दो युवक  पहुंचे जेल

उत्तराखंड: 17 किलो का एक बड़ा और सात दुर्लभ प्रजाति के छोटे कछुओं को बेचने जा रहे  दो युवक  पहुंचे जेल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर अपराध जगत से
उत्तराखंड: 17 किलो का एक बड़ा और सात दुर्लभ प्रजाति के छोटे कछुओं को बेचने जा रहे  दो युवक  पहुंचे जेल रुद्रपुर: रामपुर से कछुओं को बेचने दिनेशपुर आ रहे दो तस्करों को वन विभाग और दिनेशपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 17 किलोग्राम का एक पातल प्रजाति का कछुआ और भारतीय मृद शल्क के सात कछुए बरामद किए। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के रेंजर बीएस कैड़ा ने बताया कि शनिवार सुबह वन विभाग को सूचना मिली थी कि तस्कर कछुओं को बेचने के लिए दिनेशपुर की ओर ला रहे है फिर उन्हें गिरफ्तार  करते हुए वन विभाग ने दोनों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। साथ ही दोनों तस्करों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है   पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम भोट, स्वार, रामपुर निवासी विशाल पुत्र सतपाल और पवन कुमार पुत्र मुकेश कुमार बताया।...
उत्तराखंड: युवती पर फेंका तेजाब, पहले भी हुआ हमला ,परिजनों ने पुलिस से  मांगी सुरक्षा

उत्तराखंड: युवती पर फेंका तेजाब, पहले भी हुआ हमला ,परिजनों ने पुलिस से  मांगी सुरक्षा

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, चम्पावत
उत्तराखंड: युवती पर फेंका तेजाब, पहले भी हुआ हमला ,परिजनों ने पुलिस से  मांगी सुरक्षा सुना है पहाड़ में चंपावत के टनकपुर में एक युवती पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया। ओर पीड़ित परिवार ने एसिड अटैक का अंदेशा जताते हुए कोतवाली पुलिस से मौखिक शिकायत भी कर डाली है ख़बर ये भी है कि इससे पहले युवती को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। टनकपुर निवासी एक परिवार ने पुलिस से की मौखिक शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी पर दो दिन पहले रात के समय तेजाब फेंका गया। बताया कि तेजाब की कुछ मात्रा युवती के कपड़ों में पड़ी, जिससे कपड़े झुलस गए। आरोप है कि कुछ समय पहले भी अज्ञात शख्स ने इस युवती को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका कि यह शख्स इस युवती को नुकसान क्यों पहुंचाना चाह रहा है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। वैसे पुलिस को तहरीर नहीं दी गई ...
चारधाम यात्रा खोलने के निर्णय से उत्साहित टूर ऑपरेटरों एवं होटल व्यवसायियों ने  पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को सम्मानित  किया

चारधाम यात्रा खोलने के निर्णय से उत्साहित टूर ऑपरेटरों एवं होटल व्यवसायियों ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को सम्मानित किया

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
टूरऑपरेटरों एवं होटल व्यवसायियों ने किया महाराज का सम्मान* देहरादून। न्यायालय द्वारा चारधाम यात्रा खोलने के निर्णय से उत्साहित अनेक टूरऑपरेटरों एवं होटल एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने शनिवार को प्रदेश के पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज से भेंट कर इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया।   प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज के सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय पर शनिवार को प्रदेश के अनेक टूर ऑपरेटर एवं होटल एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज से भेंट कर न्यायालय द्वारा चारधाम यात्रा खोलने के निर्णय का स्वागत करते हुए समय-समय पर उनकी समस्याओं के निराकरण करने के लिए पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज का सम्मान भी किया। इस मौके पर टूर ऑपरेटर एवं होटल एसोसिएशन से जुड़े अभिषेक अहलूवालिया, अंकित कुमार, प्रतीक कंडवाल, दिनेश डोभाल, संदीप सहानी, दीपक भल्ला, चंद्...
उत्तराखंड: गोविषाण टीले के रहस्य को जानने के लिए महाराज ने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री को भेजा पत्र

उत्तराखंड: गोविषाण टीले के रहस्य को जानने के लिए महाराज ने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री को भेजा पत्र

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
गोविषाण टीले के रहस्य को जानने के लिए महाराज ने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री को पत्र भेजा देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री  अजय भट्ट को पत्र प्रेषित कर गोविषाण टीले में उत्खनन कराए जाने को कहा है।     प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री  अजय भट्ट को पत्र लिखकर काशीपुर स्थित गोविषाण टीले की ऐतिहासिकता व पुरातात्विक महत्व को देखते हुए यहां उत्खनन कराए जाने को कहा है। पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड उत्तर भारत में स्थित पर्यटन योग एवं आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। उधम सिंह नगर की तराई में स्थित काशीपुर में नगर से आधे मील की दूरी गोविषाण टीला है। यह टीला अपने भीतर कई इतिहास समेटे हुए हैं। उन्होंन...
इस देश में करोड़ो राम कृष्ण भक्त है फिर भी गौमता का तिरस्कार हो रहा : गोपाल मणि महाराज

इस देश में करोड़ो राम कृष्ण भक्त है फिर भी गौमता का तिरस्कार हो रहा : गोपाल मणि महाराज

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड
इस देश में करोड़ो राम कृष्ण भक्त है फिर भी गौमता का तिरस्कार हो रहा : गोपाल मणि महाराज गौमाता को राष्ट्रमाता के पद पर सुशोभित कराने हेतु देहरादून स्थित मीनाक्षी होटल में परम श्रद्धेय गौक्रांति अग्रदूत पूज्य गोपाल मणि महाराज जी एवं आचार्य सीता शरण जी महाराज के मुखारविंद से सप्त दिवसीय धेनुमानस गौकथा का आज विधिवत शुभारंभ हुआ है जिसमें सामाजिक दूरी बनाते हुए सैकड़ों कथा प्रेमियों ने कथा श्रवण की।   कथा श्रवण कराते हुए महाराज जी ने कहा कि यह गौकथा दुनियां की सबसे पुरानी कथा है जिसको आज हम भूल गये है गौमाता सनातन धर्म की मूल है। आगे महाराज जी ने कहा कि भगवान राम और कृष्ण भी इस धरा पर गौ की रक्षा के लिए अवतरित हुए है। इस देश में करोड़ो राम कृष्ण भक्त है फिर भी गौमता का तिरस्कार हो रहा है। महराज जी ने पूरे देश वासियों से आह्वान किया कि कल अनन्तचतुदर्शी के दिन लाखों लोग कैमिकल...