Tuesday, March 31News That Matters

Featured

Featured posts

देहरादून: विकासनगर परिवार पर टूट दुखो का पहाड़, नहीं बचा सके मासूम की जान दिनभर चला था रेस्क्यू

देहरादून: विकासनगर परिवार पर टूट दुखो का पहाड़, नहीं बचा सके मासूम की जान दिनभर चला था रेस्क्यू

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून: विकासनगर परिवार पर टूट दुखो का पहाड़, नहीं बचा सके मासूम की जान दिनभर चला था रेस्क्यू   विकासनगर कोटडा बिरसनी में मकान गिरने का मामला, नहीं बच सकी मासूम आरव की जान, दिन भर चला था रेस्क्यू बताते चलें सोमवार सुबह को भूमि धसाव के कारण गिरे दो मंजिला निर्माणाधीन मकान के दर्दनाक मामले में 5 वर्षीय मासूम आरव की जान नहीं बच पाई। बच्चे की सही लोकेशन‌ मिलते ही सहसपुर थाना पुलिस और SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला। तमाम संसाधनों के साथ दिन भर चलें रेस्क्यू के बाद शाम के वक़्त मकान में दबे बच्चे की मौत की आधिकारिक पुष्टि SDM विकासनगर सौरभ असवाल ने की उन्होंने कहा की बच्चे के शव को निकाल‌ लिया गया है आगे की कार्यवाई गतिमान है कहा की सरकारी स्तर पर पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा। दिल को झकझोर देने वाले इस हादसे में सुबह रेस...
उत्तराखंड: एक हफ्ते और बढ़ाया गया रात्रि कोरोना कर्फ्यू, सितंबर के अंत में कोरोना की तीसरी लहर आने  की संभावना

उत्तराखंड: एक हफ्ते और बढ़ाया गया रात्रि कोरोना कर्फ्यू, सितंबर के अंत में कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड: एक हफ्ते और बढ़ाया गया रात्रि कोरोना कर्फ्यू, सितंबर के अंत में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना   उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर एक हफ्ते और बढ़ाया गया रात्रि कोरोना कर्फ्यू अब 31 अगस्त से 7 सितंबर तक जारी रहेगा रात्रि कर्फ्यू हालांकि सरकार ने अभी तक तमाम इलाकों में सभी चीजें खुलने की छूट दे दी है ऐसे में केवल रात के समय रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला ही अभी तक जारी किया गया है हालांकि एक बड़ी परेशानियों भरा सब अब यह भी है कि प्रदेश में जिस तरह से डेल्टा प्लस वेरिएंट लगातार पैर पसार रहा है उससे आने वाले दिनों में फिर से प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू जैसे हालात सामने आ सकते हैं वैसे 20 सितंबर महीने में माना जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है सरकार सभी से आग्रह कर रही है कि सावधानी बरतें...
गुरूकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस और जन्माष्टमी के मौके पर स्वनाथ वैदिक गुरुकुल कण्वाश्रम का उद्घाटन

गुरूकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस और जन्माष्टमी के मौके पर स्वनाथ वैदिक गुरुकुल कण्वाश्रम का उद्घाटन

Featured, उत्तराखंड, कोटद्वार
गुरूकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस और जन्माष्टमी के मौके पर स्वनाथ वैदिक गुरुकुल कण्वाश्रम का उद्घाटन समारोहपूर्वक किया गया। इस मौके पर करीब 20 अनाथ बच्चों ने आश्रम में प्रवेश लिया।     स्वनाथ वैदिक गुरुकुल कण्वाश्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि वन, पर्यावरण एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण स्वनाथ हुए बच्चों के लिए गुरूकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम की ओर से अच्छी पहल की गई है। कहा कि वात्सल्य वाटिका में स्वनाथ बच्चों का लालन-पालन करने के साथ ही उन्हें अच्छी शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिससे वे भविष्य में संस्कारवान बनने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें। कहा कि वात्सल्य वाटिका के निर्माण से भारत के पुनः विश्वगुरू बनने में मदद मिलेगी।इस मौके पर केब...
उत्तराखंड:800 मीटर गहरी खाई में जा गिरी सेंट्रो कार,4 व्यक्ति थे सवार

उत्तराखंड:800 मीटर गहरी खाई में जा गिरी सेंट्रो कार,4 व्यक्ति थे सवार

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल
उत्तराखंड:800 मीटर गहरी खाई में जा गिरी सेंट्रो कार,4 व्यक्ति थे सवार आपको बता दे कि आज 30 अगस्त को जिला नियंत्रण कक्ष नैनीताल से SDRF को सूचना मिली है कि रूसी बाईपास कालाढूंगी रोड नैनीताल में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है । जिसके बाद उस सूचना पर SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के मुख्य आरक्षी जितेंद्र गिरी के हमराह तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।।     मीडिया को टीम इंचार्ज द्वारा बताया गया कि वाहन , सेंट्रो कार में 4 व्यक्ति सवार थे। जो नैनीताल से हलद्वानी की ओर जा रहे थे। अचानक हुई दुर्घटना से कार लगभग 800 मीटर गहरी खाई में गिर गयी थी स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टीम के पहुचने से पहले ही तीन घायल व्यक्तियों को स्थानीय लोगों के द्वारा निकाल दिया गया था ।   शेष एक घायल व्यक्ति , नाम अभिषेक पुत्र  कन्हया लाल , निवासी नोएडा को SDRF , दमकल टीम व स्थान...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों नदी के अधिक बहाव से क्षतिग्रस्त हुए रानी पोखरी पुल स्थलीय निरीक्षण किया,अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों नदी के अधिक बहाव से क्षतिग्रस्त हुए रानी पोखरी पुल स्थलीय निरीक्षण किया,अधिकारियों को दिए निर्देश

Featured, उत्तराखंड, ऋषिकेश, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों नदी के अधिक बहाव से क्षतिग्रस्त हुए रानी पोखरी पुल स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एक सप्ताह में अस्थायी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के निर्देश दिये। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से भी मुलाकात की। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता  हरिओम ने विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित यातायात को जल्द से जल्द सुचारू किया जाएगा।  पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने थानों भोगपुर के मार्ग को जल्दी दुरुस्त कर यातायात को खोलने के निर्देश दिए।      मुख्यमंत्री ने  कहा कि पुल के टूटने की जांच के निर्देश दिये गये हैं। रानीपोखरी के पुल को फिर से बनाया जाएगा। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।  इस अवसर पर प्रमुख सचिव  आर के सुधांशु, अपर प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, ज...
मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज  जी के साथ की  शिष्टाचार भेंट ,  इस  दौरान राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श हुआ।

मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी के साथ की शिष्टाचार भेंट , इस दौरान राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श हुआ।

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था   श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट, सीएम बनने के बाद पहली बार श्री दरबार साहिब पहुंचे सीएम धामी   मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं की सराहना की, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का मजबूत सहयोगी बताया   देहरादून मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका उन्होंने दरबार साहिब के श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश की विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की। मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम धामी पहली बार श्री दरबार साहिब पहुंचे।   सोमवार दोपहर 1ः00 बजे मुख्यमन्त्री का काफिला श्री दरबार साहिब पहुँचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री का स्वागत क...
मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ के  धारचूला के ग्राम जुम्मा में भारी वर्षा से हुए नुकसान के बारे में कुमाऊं कमिश्नर  सुशील कुमार एवं अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़  फिंचाराम से वर्चुअल माध्यम से जानकारी ली

मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ के धारचूला के ग्राम जुम्मा में भारी वर्षा से हुए नुकसान के बारे में कुमाऊं कमिश्नर  सुशील कुमार एवं अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़  फिंचाराम से वर्चुअल माध्यम से जानकारी ली

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पिथौरागढ़
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पिथौरागढ़ के तहसील धारचूला के ग्राम जुम्मा में भारी वर्षा से हुए नुकसान के बारे में कुमाऊं कमिश्नर  सुशील कुमार एवं अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़  फिंचाराम से वर्चुअल माध्यम से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में मौजूद जिलाधिकारी  आशीष चौहान से फोन पर राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली।       मुख्यमंत्री ने कुमाऊं कमिश्नर एवं जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्र से लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर लाया जाय। प्रभावितों को रहने के साथ ही खाद्य सामग्री, दवाइयों एवं बच्चों को दूध की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। यह सुनिश्चित किया जाय की प्रभावित क्षेत्र में कोई न फंसे। मुख्यमंत्री ने कुमाऊं कमिश्नर को निर्देश दिए की प्रभावित क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को जल्द शुरू करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य क...
उत्तराखंड: घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला जाने कैसे बचाए महिला ने अपनी जान

उत्तराखंड: घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला जाने कैसे बचाए महिला ने अपनी जान

कोटद्वार, Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड: घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला जाने कैसे बचाए महिला ने अपनी जान कोटद्वार: चौबट्टाखाल तहसील के अंतर्गत विभिन्न गांवों में पसरा गुलदार का आतंक फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा। एक सप्ताह पूर्व ग्राम घोलतीर में गुलदार के हमले की घटना को अभी क्षेत्रीय जन भूला भी न था कि रविवार शाम ग्राम पांथर में गुलदार ने घास काट रही गंगा देवी पर हमला कर दिया। हालांकि, गंगा देवी ने साहस का परिचय देते हुए गुलदार पर दरांती से वार किया, जिसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया। घायल गंगा को नौगांवखाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती किया गया है। घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है। ग्राम पांथर निवासी गंगा देवी घर से कुछ दूर खेतों में मवेशियों के लिए घास काट रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। गुलदार ने उनका हाथ अपने जबड़े में दबा दिया। उन्होंने दूसरे हाथ ...
जन्माष्टमी अवकाश में भी वृक्षारोपण कर नियुक्ति की आस में निदेशालय परिसर में धरने में डटे रहे डायट डीएलएड प्रशिक्षित

जन्माष्टमी अवकाश में भी वृक्षारोपण कर नियुक्ति की आस में निदेशालय परिसर में धरने में डटे रहे डायट डीएलएड प्रशिक्षित

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
जन्माष्टमी अवकाश में भी वृक्षारोपण कर नियुक्ति की आस में निदेशालय परिसर में धरने में डटे रहे डायट डीएलएड प्रशिक्षित*   पिछले 25 दिनों से लगातार अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय में आंदोलनरत डायट डीएलएड प्रशिक्षित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भी धरने पर डटे रहे। इस अवसर पर क्रमिक अनशन पर बैठे प्रशिक्षितों ने सर्वप्रथम निदेशालय परिसर में नारे बाज़ी के बाद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया।     मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री और विभाग द्वारा दिये गए सकरात्मक आश्वासन के बाद भी सभी डायट डीएलएड btc प्रशिक्षित आश्वासन नही नियुक्ति के नारे के साथ 1 सितंबर का इंतजार कर रहे हैं 1 सितम्बर को लगे कोर्ट केस की सुनवाई के परिणाम से आदोंलन की दशा व दिशा निर्धारित की जाएगी।* प्रशिक्षित ललिता पाल ने कहा कि सभी त्योहार और पर्व बेरोजगारी के कारण फीके हैं, हमारे लिए नियुक्ति ह...
पिथौरागढ़: के धारचूला के जुम्मा गांव में भारी बरसात के बाद हुए भूस्खलन से चार लाेगों की मृत्यु , 10 लोग लापता, और सात घर जमींदोज

पिथौरागढ़: के धारचूला के जुम्मा गांव में भारी बरसात के बाद हुए भूस्खलन से चार लाेगों की मृत्यु , 10 लोग लापता, और सात घर जमींदोज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पहाड़ की बात, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ के धारचूला के जुम्मा में भारी बरसात के बाद हुए भूस्खलन से चार लाेगों की मृत्यु हो गई है, जबकि 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं और सात घर जमींदोज हो गए हैं।    प्रशासन और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं। अभी भी छह लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। लापता लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।  जानकारी ये मिल रही है कि आपदा नेपाल में बादल फटने से आई। आपदा से आंतरिक मार्ग के साथ धारचूला तपोवन में एनएचपीसी के दो आवासीय परिसर काली नदी में समा गए हैं। फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत बचाव कार्य चल रहा है। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को जुम्मा में भूस्खलन हो गया। इससे छह घर ध्वस्त हो गए। घटना में अभी छह लोगों के लापता होने की आंशका जताई जा रही है।  सूचना मिलने के बाद बचाव और राहत दल घटन...