उत्तराखंड मुंबई से घूमने आये थे आज गंगा में नहा रहे थे कि अचानक पहले एक युवती डूबने लगी फिर उसे बचाने गए दूसरी युवती ओर युवक भी डूब गया
मुंबई से उत्तराखंड आये थे घूमने
गंगा में नहा रहे है पहले एक युवती डूबने लगी फिर उसे बचाने गए दूसरी युवती ओर युवक भी डूब गया
दुःखद ख़बर है
मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में गंगा में नहाने गए दो युवतियां व एक युवक गंगा में डूब गए।
वही तीनों पर्यटक मुंबई के रहने वाले हैं, जो अपने दो अन्य साथियों के साथ यहां एक होटल में ठहरे थे। बुधवार सायं लक्ष्मणझूला निवासी धर्म सिंह ने मुनिकीरेती पुलिस को सूचना दी कि गंगा बीच होटल, लक्ष्मणझूला रोड तपोवन के पास तीन पर्यटक गंगा में नहाते समय डूब गए हैं। जिसमें दो युवतियां व एक युवक शामिल है।
सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती कमल मोहन भंडारी तथा चौकी प्रभारी तपोवन अनिल भट्ट, जल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद पर्यटकों के साथी करण मिश्रा पुत्र परेश मिश्रा निवासी एफ-104 आर्चिड सबर्डिया, न्यू लिंक रोड कांदिवली वेस्ट मु...









