मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साधू सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
103 वर्ष के बारूवाला (भानियावाला) देहरादून निवासी साधू सिंह बिष्ट ने द्वितीय विश्व युद्ध का हिस्सा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में पिथौरागढ़ के पर्वतारोही मनीष कसनियाल को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने मनीष को एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराने की उपलब्धि पर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मनीष कसनियाल ने 01 जून 2021 को विश्व की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। आईएमएफ के मिशन मैसिफ के तहत मनीष अपनी टीम साथी सिक्किम की सुश्री सुनीता प्रधान के साथ माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे।...
पहाडी राज्य उत्तराखंड में आज देखिये मैदान से लेकर पहाड़ तक कितने लोग कोरोना पाजिटिव आये
उत्तराखंड में आज 48 कोरोना पाजिटिव केस आये
उत्तराखंड में आज एक्टिव केस 581
उतराखंड में आज तक कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 3 लाख 42 हज़ार 246
वहीं उत्तराखंड मे 3 लाख 28 हज़ार 262 आज तक ठीक हुए
आज 38 लोग डिस्चार्ज हुये/ ठीक हुए
आज उत्तराखंड में कोरोना के (48) मामले सामने आये।
देहरादून 09
हरिद्वार 11
पौड़ी 00
उतरकाशी 06
टिहरी 00
बागेश्वर 00
नैनीताल 05
अल्मोड़ा 01
पिथौरागढ़ 09
उधमसिंह नगर 01
रुद्रप्रयाग 03
चंपावत 00
चमोली 03
आज कोरोना से मरने वालों की संख्या है 00...
उत्तराखंड : बदमाशों ओर पुलिस टीम की मुठभेड़ एक कांस्टेबल घायल 2
दो बदमाश गिरफ्तार
सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) जंगल में बदमाशों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। मुठभेड़ में एक कांस्टेबल घायल हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है। इस दौरान दो बदमाश पकड़े गए हैं, वहीं तीन मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तीन बाइक, दो तमंचे व कारतूस बरामद किया है।
कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन कर एसएसआइ सुधाकर जोशी अगुवाई में रंसाली जंगल से सटे नलई व बिजराटा आदि गांवों की ओर रवाना किया गया था। एसएसआई जोशी ने गांव नलई में नदी किनारे ट्यूबवेल के पास दबिश देकर असलहाधारी बदमाशों को घेर लिया। अपने को घिरता देख बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों की पुलिस टीम के साथ ...
उत्तराखंड में इन महिला ने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए घर से निकालने का लगाया आरोप थाने में दी तहरीर
हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए घर से निकालने का आरोप लगाया है। थाने में तहरीर देकर कहा है कि बीते 11 साल से ससुराली उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज कर रहे हैं और अनैतिक रूप से पैसे की मांग कर रहे हैं।
शहाना पत्नी शाहिद हुसैन पुत्री अब्दुल अजीज निवासी छोटी रोड निशात मेमोरियल स्कूल के पास इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा हल्द्वानी जिला नैनीताल की निवासी है। पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह शाहिद पुत्र अकबर हुसैन उर्फ लल्लू निवासी 13 बीधा, इन्द्रानगर पश्चिमी वार्ड न 14, हल्द्वानी के साथ मुस्लिम रीति - रिवाजो के अनुसार 11 वर्ष पूर्व हुआ था। पिता ने अपनी हैसियत से अधिक शादी में दहेज दिया था । इ...
*प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व मे देश में चल रहा दुनिया का सबसे बङा कोविड टीकाकरण अभियान : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
*अगले चार माह में उत्तराखण्ड में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य*
*मुख्यमंत्री ने एक्सिस बैंक द्वारा दिये गये आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स के वाहन को फ्लैग ऑफ किया*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से एक्सिस बैंक द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को प्रदान किए गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के वाहन का फ्लैग ऑफ किया। एक्सिस बैंक द्वारा स्वास्थ्य विभाग को 31 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्सिस बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड के दौरान एक्सिस बैंक द्वारा जनसेवा के अनेक कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। दे...
उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दी सख्त हिदायत, आनलाइन पढ़ाई में कोताही हुई तो होगी कार्रवाई
देहरादून। उच्च शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने सभी राजकीय महाविद्यालय व विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया है कि आनलाइन पढ़ाई में कतई कोताही न बरतें। इस संदर्भ में सभी जिलों में 13 वरिष्ठ प्राचार्यों को आनलाइन पढ़ाई की मानीटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह हर महीने अपनी रिपोर्ट उच्च शिक्षा निदेशालय को देंगे। आनलाइन कक्षाओं में लापरवाही बरतने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि जब तक महाविद्यालय व विवि आफलाइन नहीं खुलें, तब तक आनलाइन पढ़ाई जारी रखनी होगी। उन्होंने कहा कि सभी विवि व महाविद्यालयों में एक सिंतबर से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी और यूजीसी के नियमानुसार एक अक्टूबर से नियमित कक्षाएं लग...
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम के तेवर कुछ अलग बने हुए हैं। बारिश के चलते यहां जगह-जगह भूस्खलन और यातायात बाधित होने की घटनाएं सामने आ रही है। आज गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुंगी-बड़ेथी के पास बने भूस्खलन जोन पर भागीरथी नदी की साइड भारी भूस्खलन हुआ है। इसके चलते यहां एहतियातन यातायात रोक दिया गया है।
बता दें कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुंगी बडे़थी के पास वर्ष 2010 से भूस्खलन जोन बना हुआ है। बरसात में यहां अक्सर यातायात बाधित रहता है। वर्ष 2017 में राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआइडीसीएल) ने इस भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट कार्य शुरू किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। फिर रोड प्रोटेक्शन गैलरी का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन मंगलवार दोपहर को अचानक रोड प्रोटेक्शन गैलरी से नदी की साइड भूस्खलन होने लगा, जिससे यातायात बाधित हो गया। इस जगह रुक रुक कर लगातार भूस्खलन हो...
एसपी सिटी कार्यालय में युवक का हंगामा ,पुलिस बनी मूक दर्शक
हल्द्वानी में ससुरालियों के उत्पीड़न का शिकार हुई एक बहन को इंसाफ न मिलने से परेशान मृतका का भाई पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन पहुंच गया, एसपी सिटी और सीओ हल्द्वानी के कार्यालय में युवक ने जमकर हंगामा काटा, और अपने फोन से सोशल मीडिया पर लाइव भी किया
https://youtu.be/5MAjKvCxIhY
लेकिन पुलिस कर्मी मूक दर्शक बने रहे ,युवक अपनी बहन को इंसाफ दिलाने के लिए सरकार और पुलिस से गुहार लगा रहा है, कमल का कहना है कि उसकी बहन की शादी 2013 में गौलापार क्षेत्र के रहने वाले गौरव बेलवाल के साथ हुई थी। ससुराल वाले अक्सर उनकी बहन के साथ मारपीट करते थे। बीते 28 जून 2020 को मारपीट के बाद बेहोशी की हालत में उसकी बहन पुष्पा बेलवाल को हल्द्वानी के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद 5 जुलाई 2021 को बरेली के एक निजी अस्पताल ...
उत्तराखंड: 20 हजार का इनामी बदमाश मुंगी चढ़ा STF के हत्थे, 10 साल से चल रहा था फरार
दरअसल, आरोपी मूंगी उर्फ श्यामबाबू एक शातिर किस्म का अपराधी है जो 10 सालों से फरार था.
एसटीएफ लंबे समय से आरोपी मुंगी उर्फ़ श्यामबाबू की तलाश में थी, जिसको 2 दिन की घेराबंदी के बाद मुरादाबाद से अरेस्ट किया
देहरादून. उत्तराखंड में मोस्ट वांटेड अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है. लंबे समय से हत्या और लूट के मुकदमों में फरार चल रहे 20 हज़ार के इनामी बदमाश मुंगी उर्फ श्यामूबाबू को एसटीएफ ने मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है. एसटीएफ लंबे समय से आरोपी मुंगी उर्फ़ श्यामबाबू की तलाश में थी, जिसको 2 दिन की घेराबंदी के बाद मुरादाबाद से अरेस्ट किया गया है. दरअसल, आरोपी मूंगी उर्फ श्यामबाबू एक शातिर किस्म का अपराधी है जो 10 सालों से फरार...