Monday, March 23News That Matters

Featured

Featured posts

पहाड़ की बेटी सुनीता जरूरतमंदों के लिए देवदूत से कम नहीं,लोगों को पहुंचा रही हर संभव मदद

पहाड़ की बेटी सुनीता जरूरतमंदों के लिए देवदूत से कम नहीं,लोगों को पहुंचा रही हर संभव मदद

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
पहाड़ की बेटी, समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुनीता प्रकाश रहम दिल की मालिक है। वह हमेशा लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहती है। गरीब बेटियों की शादी कराना हो उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना हो या कोई आर्थिक तंगी से जूझ रहा हो।वह हमेशा जरूरतमंदों की मदद करती आई है। कोरोना काल में जब अपने भी अपनों से दूर हो रहे है। देश आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। वह लोगों की परेशानियों को हल कर रही है। वह लगातार जरूरतमंद लोगों को राशन किट ,मॉस्क एवं सहायता राशि वितरित कर रही है इस कड़ी में उन्होंने बार एसोसिएशन देहरादून को अपने साथी अधिवक्ताओं की सहायता के लिए एक लाख रूपये का चेक सौपा है। आपको बता दें कि सुनीता प्रकाश का कहना है कि उन्हें लोगों की मदद कर अच्छा लगता है। अपने साथियों की परेशानियों को समझते हुए वह कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे अधिवक्ताओं के लिए आगे आई है। उन्होंने बार अध्य...
मुख्यमंत्री तीरथ ने किया 95 करोड़ 73 लाख 78 हज़ार की 42 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री तीरथ ने किया 95 करोड़ 73 लाख 78 हज़ार की 42 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने टिहरी दौरे के दौरान टीएचडीसी हाइड्रो इंजिनियरिंग कालेज में कुल 95 करोड़ 73 लाख 78 हज़ार की लागत की कुल 42 योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया। जिसमे से 59 करोड़ 18 करोड़ 32 लाख की 21 योजनाओं का लोकार्पण व 36 करोड़ 55 लाख 46 हज़ार की 21 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। लोकार्पित योजनाओं में लोनिवि की 5, सिंचाई की 4, आरईएस की 5, पीएमजीएसवाई की 5, पर्यटन विभाग की 2 योजनाएं शामिल है। वहीं शिलान्यास में लोनिवि की 4, आरईएस की 9, पीएमजीएसवाई की 01 व पेयजल निगम की 07 योजनाएं शामिल है। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने हाइड्रो इंजिनेअरिंग कालेज से वर्चुल माध्यम से गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस देवप्रयाग में बने 70 बैड के कोविड केयर सेंटर का लोकार्पण किया। इस कोविड केयर सेंटर से 53 हज़ार आबादी को कोविड उपचार के लिए लाभ मिल सकेगा। इस दौरान कृषि मंत्री सबोध उनियाल, प्रभारी ...
18 प्लस के लिए नहीं हैं पर्याप्त टीके,फेल हुआ सरकारी सिस्टम – अमित जोशी,आप उपाध्यक्ष

18 प्लस के लिए नहीं हैं पर्याप्त टीके,फेल हुआ सरकारी सिस्टम – अमित जोशी,आप उपाध्यक्ष

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, विपक्ष बोलता
आप पार्टी उपाध्यक्ष अमित जोशी ने एक बयान जारी करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है। आप उपाध्यक्ष ने प्रदेश में बढते कोरोना संक्रमण को लेकर कहा कि, कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी को टीके लगाना अनिवार्य है,लेकिन राज्य सरकार टीके उपलब्ध तक नहीं करवा पा रही है, जिससे अभी लाखों की तादाद में युवाओं को कोविड का टीका लगना शेष है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के युवाओं की तादाद दोनों ही मंडलों में 50 लाख से ज्यादा है लेकिन अभी तक ये आंकडा 3 लाख भी पर नहीं कर पाया है जो काफी चिंतनीय विषय है। सूबे में 18 प्लस युवाओं को लगातार वैक्सीन की कमी के चलते सरकार लाखों युवाओं की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है । उन्होंने बताया कि चाहे मैदानी इलाका हो या पहाडी इलाका टीके की कमी हर जगह बनी हुई है। पहाडों में तो स्थिति इतनी जटिल है कि लोगों को हजारों रुपये खर्च कर टीकाकरण सेंटर तक पहुंचने के बावजू...
सेवाहि संगठन पार्ट 2 कार्यक्रम के तहत सीएम तीरथ  ने पौड़ी व अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं से किया वर्चुअली संवाद

सेवाहि संगठन पार्ट 2 कार्यक्रम के तहत सीएम तीरथ ने पौड़ी व अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं से किया वर्चुअली संवाद

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादूनः मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज बीजापुर सेफ हाउस से कोविड की स्थितियों के बारे में वर्चुअली जानकारियां ली। इस मौके पर उन्होंने सेवाहि संगठन पार्ट 2 कार्यक्रम के अंतर्गत महामारी में मदद कर रहे पौड़ी व अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ है। और कोरोना के हालात भी नियंत्रित हुए हैं। अपने वर्चुअली संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड वैश्विक महामारी है। इसके खिलाफ सभी संगठित हो कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में पिछले दिनों के अपेक्षा अब स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है। प्रदेश में चल रहे कोविड कर्फ्यू के साथ ही गाइड लाइन का भी लोगों ने पालन किया। इसी का नतीजा है कि आज हम बेहतर स्थिति में आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डेढ ग...
तो उत्तराखंड में 7 जून तक बढ़ाया जाएगा कोरोना कर्फ्यू ओर ये सब मिल सकती है छूट, कल लग जाएंगी मुहर

तो उत्तराखंड में 7 जून तक बढ़ाया जाएगा कोरोना कर्फ्यू ओर ये सब मिल सकती है छूट, कल लग जाएंगी मुहर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर
तो उत्तराखंड में 7 जून तक बढ़ाया जाएगा कोरोना कर्फ्यू ओर ये सब मिल सकती है छूट, कल लग जाएंगी मुहर   उत्तराखंड में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि को तीरथ सरकार एक हफ्ते ओर आगे बढ़ाने का मन लगभग बना चुकी है वही इस दौरान आमजन की सुविधा के मद्देनजर कुछ रियायत भी दी जा सकती है। तीरथ सरकार के कुछ मंत्री भी इसके पक्ष में हैं। बता दे कि अभी कर्फ्यू की अवधि एक जून को सुबह छह खत्म हो रही है। सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के अनुसार मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कोविड की स्थिति की समीक्षा कर कर्फ्यू के संबंध में किसी भी समय फाइनल निर्णय आ जायेगा राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 10 मई को दोपहर एक बजे से 18 मई तक प्रथम चरण का कोविड कर्फ्यू लागू किया गया था। द्वितीय चरण में इसकी अवधि 25 मई सुबह छह बजे तक बढ़ाई गई, जबकि तृतीय ...
कोरोना से जंगः कुमाऊं मंडल के पहले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का सीएम तीरथ ने किया लोकार्पण

कोरोना से जंगः कुमाऊं मंडल के पहले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का सीएम तीरथ ने किया लोकार्पण

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के अन्तर्गत बेस अस्पताल में 500×2 एलएमपी एवं अल्मोड़ा जिला अस्पताल में 216 एलएमपी के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया। कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में लगने वाले ये पहले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि अल्मोड़ा में इन ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से अल्मोड़ा एवं उसके आसपास वाले जनपदों के लोगों को इससे फायदा होगा। हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में भी इससे वर्कलोड कम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा की मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों के बाद सीएचसी स्तर तक ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा की कोरोना की तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर ली जाय। कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तराखंड ...
जरूत्तमन्दों तक पहुच रही है नेहा की मदद,  उन सभी के लिए वो  ‘देवदूत’  से कम नही ,  ये पहाड़ की बेटी चली पहाड़

जरूत्तमन्दों तक पहुच रही है नेहा की मदद, उन सभी के लिए वो ‘देवदूत’ से कम नही , ये पहाड़ की बेटी चली पहाड़

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पौड़ी
नेहा दीदी नेहा दीदी ये नाम आज उत्तराखंड के गांव से लेकर मलिन बस्तियो में रहने वालो की ज़ुबान पर तक चढ़ गया है अब वे लोग दूर से देख कर कह देते है कि देखो दीदी जी आ रही है कुछ ना कुछ मदद हो जाएगी जी हां हम बात कर रहे है उत्तराखंड की बेटी नेहा जोशी की जो पिछले साल से ही लगातार पूरे कोरोना काल के दौरा7न देहरादून से लेकर पहाड़ ओर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में राशन पहुचाती , देती दिखाई दी थी ओर जब इस बार दूसरी लहर आई तो वे खुद भी जनसेवा करते हुए कोरोना की चपेट में आ गई थी लेकिन उस बीच भी के 20 दिनों तक वे लगतार हर जरुतमन्दों की मदद करने का प्रयास अपने अपने स्तर से करती रही उनके पास मदद के लिए जैसे ही काल आते थे और बस फिर वे आरंभ हो जाती उस फोन वाले भाई की मदद के प्रयास में ऐसा नही है कि नेहा जोशी ने फोन घुमाया ओर तुरंत सामने वाला हा कह दे या मदद हो जाये एक व्यक्ति की मदद के ...
उत्तराखंड में अब तक 6360 लोगो की मौत, पहाड़ पर अभी भी जारी है कोरोना का तांडव, पढ़े रिपोर्ट

उत्तराखंड में अब तक 6360 लोगो की मौत, पहाड़ पर अभी भी जारी है कोरोना का तांडव, पढ़े रिपोर्ट

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून- उत्तराखंड के मैदान में राहत तो पहाड़ में कोरोना से तांडव जारी है। उत्तराखंड में आज 1687 नए मामले कोरोनावायरस संक्रमण के सामने आए। आज कोरोना को वजह से 58 मौतें प्रदेश में हुई हैं। वहीं प्रदेश में 4446 लोग ठीक होकर अपने घर गए हैं। आज तक उत्तराखंड में 6360 लोगो की मौत हुई। देहरादून में कोरोना के मरीज की सख्या आज 285 हरिद्वार में 186 नैनीताल में 176 पौड़ी गढ़वाल में 98 पिथौरागढ़ में 215 रुद्रप्रयाग में 34 टिहरी गढ़वाल में 80 उधम सिंह नगर में 92 उत्तरकाशी में 98 चंपावत में 27 चमोली में 203 बागेश्वर में 63 और अल्मोड़ा में 130 नए मामले सामने...
पहाड़ में आपदा से निपटने के लिए सरकार कर रही तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिए आदेश

पहाड़ में आपदा से निपटने के लिए सरकार कर रही तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिए आदेश

Featured, उत्तरकाशी, उत्तराखंड
लोक निर्माण,पीएमजीएसवाई व एनएच को मानसूनकाल में आपदा से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकतर सड़कें हम पीएमजीएसवाई के अंर्तगत बना रहे है। इसलिए ग्रामीण सड़कों के नए निर्माण कार्य में नाली ,स्कबर आदि तय मानकों के अनुरूप बनाए व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंर्तगत पहले चरण में पाइप लाइन बिछा दी गई है व स्टैंड पोस्ट बना दिए गए है। अब दूसरे चरण में स्रोत से ग्रामीणों को पानी मुहैया कराने हेतु जल संस्थान व जल निगम तेजी से कार्य करना सुनिश्चित करें। इस हेतु धन की कमी नही है। विद्युत विभाग के पास आपदा के दौरान लाइनमैन की कमी को देखते हुए विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल के लिए पीआरडी के माध्यम से लाइनमैन की तैनाती करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। पूर्ति विभाग को सामान्य राशन वितरण के साथ ही मानसूनकाल का खाद्य...
पीपीई किट पहनकर कोविड मरीजों से मिले सीएम तीरथ,जल्द स्वास्थ्य होने की दी शुभकामनाएं

पीपीई किट पहनकर कोविड मरीजों से मिले सीएम तीरथ,जल्द स्वास्थ्य होने की दी शुभकामनाएं

Featured, उत्तरकाशी, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। पीपीई किट पहनकर कोविड मरीजों से मिले व शीघ्र उनके स्वास्थ्य होने की शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल के डाक्टर्स, नर्स,तथा सम्बन्धित स्टाॅफ लगातार समर्पित भाव से लगे  हुए है व करीब 3-4 घंटे पीपीई किट पहनकर अपनी सेवाएं दे रहे है। सभी कोरोना वारियर्स के बेहतर कार्य के लिए प्रशंसा की। उसके उपरांत मुख्यमंत्री ने कोविड केयर सेन्टर जीएमवीएन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया व मरीजों से मिले। मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय में स्थापित 200 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विजलवाण, विधायक पुरोला राजकुमार,जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान, राष्ट्रीय मंत्री भाजपा डॉ स्वराज विद्वान,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित मौजूद थे।...