मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश के दृष्टिगत मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने हरिद्वार पहुंचकर की कुंभ कार्यों की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशानिर्देश
सीएम तीरथ के निर्देश पर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने किया हरिद्वार दौरा
मुख्य सचिव ने की कुंभ कार्यों की प्रगति की समीक्षा
अधिकारियों को दिए जरूरी दिशानिर्देश
अधिकारियो के साथ बैठक के बाद मुख्य सचिव CCR के पास निर्मित अस्थाई पुलों का निरीक्षण करते हुये हरकी पैड़ी पहुंचे। मुख्य सचिव ने निरीक्षण के दौरान दिव्यांगजनों के लिए बने आटोमेटिक हाइड्रोलिक चेयर को देखा। उन्होंने महिला चेंजिंग रूम की संख्या में 10 की और बढ़ोतरी करने, उस एरिया को ढ़कने और श्री गंगा सभा के कार्यालय से सटे महिलाओं के लिए बने चेंजिंग रूम के ऊपर की सीढियों पर महिला पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए.
इसके बाद मुख्य सचिव दूधाधारी स्थित बाबा बर्फानी अस्पताल में बनी कोविड यूनिट का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने मेलाधिकारी स्वास्थ्य डाॅ0 अर्जुन सिंह सेंगर से कोविड यूनिट की सुविधाओं, डाक्टरों की तैनाती आदी की जानकारी ली। मुख्य सच...









