मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड की बैठक।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड की बैठक।
बैठक में प्रबन्धन बोर्ड के संचालन के सम्बन्ध में लिये कई निर्णय।
देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड के लोगो (प्रतीक चिह्न) पर हुई चर्चा।
प्रबन्धन बोर्ड द्वारा तैयार किये गये विभिन्न उपविधि, विनिमय एवं नियमों से सम्बन्धित ड्राफ्ट रूल को दी गई स्वीकृति।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बोर्ड के संचालन से सम्बन्धित विषयों के साथ ही बोर्ड द्वारा तैयार किये विभिन्न ड्राफ्ट रूल को स्वीकृति प्रदान की गई, जिसे शासन को उपलब्ध कराया जायेगा। इसमें पुजारियों, न्यासी तीर्थ पुरोहितो, पण्डो व हक हकूक धारियों के अधिकारों का विनिश्चय एवं संरक्षण से सम्बन्धित नियमावली भी शामिल है। इस अवसर पर देवस्था...








