Tuesday, February 24News That Matters

Featured

Featured posts

कोरोना अपडेटः सोमवार को मिले 336 नए मरीज, पौड़ी में फिर बढ़ा खतरा !

कोरोना अपडेटः सोमवार को मिले 336 नए मरीज, पौड़ी में फिर बढ़ा खतरा !

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी
देहरादून: उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना के 336 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 58360 हो चुका है। उत्तराखंड में अभी तक 51486 मरीज कोरोना मुक्त हो चुके हैं। फिलहाल प्रदेश में 5527 एक्टिव केस हैं, तो वहीं राज्य में 933 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अभी तक 825036 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। 14554 मरीजों की सैम्पल रिपोर्ट आना बाकी है। सोमवार को 11632 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जबकि 10679 सैम्पल टेस्टिंग के लिए लैब में भेजे गए। तो देहरादून में 84, पौड़ी में 82, चमोली 62, नैनीताल 25, यूएसनगर 19, उत्तरकाशी 18, हरिद्वार 16, पिथौरागढ़ 10, रुद्रप्रयाग 08, चंपावत 04, बागेश्वर 04, टिहरी 03 और अल्मोड़ा में 01 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।...
महिला पत्रकार के साथ मारपीट करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

महिला पत्रकार के साथ मारपीट करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, खबर अपराध जगत से
टिहरीः ऋषिकेश से सटे टिहरी के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में कैलाश गेट चौकी के पास आपसी विवाद में महिला पत्रकार पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने क्लीनिक संचालक डॉक्टर रेवत सिंह पुंडीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। थाना मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी के मुताबिक महिला पत्रकार के पति रजनीश कुमार ने मुनिकीरेती थाने में तहरीर दी कि शुक्रवार शाम 6 बजे पुंडीर क्लीनिक के संचालक रेवत सिंह पुंडीर उनके फ्लैट के गेट पर आकर गालियां देने लगा। इसके बाद डॉक्टर ने उनसे धक्का-मुक्की की। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी विनीता के सिर पर आरोपी ने एसी के स्टैंड से वार कर दिया। पुलिस के सामने पीड़िता का मेडिकल भी पेश किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एसी स्टैंड को भी बरामद कर लिया है।...
राहतः पिछले 24 घंटे में कोरोना से सिर्फ 3 मरीजों की मौत, रिकवरी रेट भी 88 फीसदी पहुंचा

राहतः पिछले 24 घंटे में कोरोना से सिर्फ 3 मरीजों की मौत, रिकवरी रेट भी 88 फीसदी पहुंचा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर, पहाड़ की बात
देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, देहरादून में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को प्रदेश में कुल 376 नए मरीज मिले, तो 162 मरीज कोरोना मुक्त भी हुए। जबकि 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई। सबसे ज्यादा 128 मामले देहरादून से आए। इसके साथ ही पौड़ी 42, नैनीताल 34, टिहरी 31, चमोली 29, हरिद्वार 28, उत्तरकाशी 13, बागेश्वर 11, रुद्रप्रयाग 10, पिथौरागढ़ 8, ऊधमसिंह नगर 22, चंपावत 16, जबकि अल्मोड़ा से 4 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं राज्य में कोरोना का आंकड़ा 58024 हो गया है। इनमें से 50982 मरीज कोरोना मुक्त हो गए हैं। प्रदेश में अभी भी 5538 मरीज एक्टिव हैं। जबकि 927 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।  ...
सीएम त्रिवेंद्र ने किया भैरवगढ़ी ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का लोकार्पण, जहरीखाल के 74 गांवों को मिलेगा पानी

सीएम त्रिवेंद्र ने किया भैरवगढ़ी ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का लोकार्पण, जहरीखाल के 74 गांवों को मिलेगा पानी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर रोजगार से, पहाड़ की बात, पौड़ी
पौड़ीः सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को पौड़ी के जयहरीखाल ब्लॉक में 64 करोड़ 86 लाख रुपये की भैरवगढ़ी ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का लोकार्पण किया। साथ ही 1 करोड़ 63 लाख की लागत से बने विकासखंड कार्यालय भवन का भी लोकार्पण किया। सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि इस योजना से इलाके के 75 गांव और तोक को पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार में आते ही इस योजना पर तेजी से काम शुरु किया जाएगा। आपको बता दें कि 2006 में इस योजना का शिलान्यास तत्कालीन सरकार में किया गया, लेकिन धन की कमी के कारण योजना आगे नहीं बढ़ पाई। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत, जिलाध्यक्ष संपत रावत, अतर सिंह असवाल, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा, निदेशक अरुण सिंह रावत, विशेष सचिव पराग मधुकर धाते, जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल आदि मौजूद रहे।...
त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ हरीश रावत की परिक्रमा, बोले- प्रदेश सरकार में कर्मचारियों और श्रमिकों का उत्पीड़न

त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ हरीश रावत की परिक्रमा, बोले- प्रदेश सरकार में कर्मचारियों और श्रमिकों का उत्पीड़न

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर रोजगार से, हरिद्वार
हरिद्वारः उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत शनिवार को हरिद्वार दौरे पर रहे... हरीश रावत कार्यकर्ताओं के साथ गार्डेनिया होटल चौक पर पहुंचे। यहां से उन्होंने सिडकुल में कर्मचारियों के उत्पीड़न और युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा गार्डेनिया होटल चौक से शुरू होकर पेट्रोल पंप के बराबर वाली रोड से दवा चौक, हीरो चौक, आईटीसी होते हुए गार्डेनिया चौक पर ही खत्म हुई।   इस दौरान हरीश रावत ने बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार को जमकर घेरा। हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकारों के शब्दकोष में मजदूर शब्द ही नहीं है। यह पूंजीपतियों की पैरोकार सरकार है। यही कारण है कि आज तमाम औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है।   हरीश रावत ने कहा कि केंद्र की बीजेपी ...
कोरोना ब्रेकिंगः चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी ने फिर किया कंट्रोल, देहरादून-165, हरिद्वार-117 नए केस

कोरोना ब्रेकिंगः चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी ने फिर किया कंट्रोल, देहरादून-165, हरिद्वार-117 नए केस

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः उत्तराखंड में शनिवार को 606 कोरोना के नए मरीज मिले। इसके साथ ही 665 लोग कोरोना मुक्त भी हुए। प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 57648 हो गई है। जबकि 50820 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही 5538 मरीज कोरोना के एक्टिव केस हैं। राज्य में कोरोना से 924 मरीजों की मौत हो गई है। शनिवार को देहरादून में 165, हरिद्वार 117, नैनीताल 94, पौड़ी में 48, पिथौरागढ़ 13, रुद्रप्रयाग 19, टिहरी 22, उधमसिंगनगर 18, चमोली 16, चंपावत 15, अल्मोड़ा 27, बागेश्वर 14 और उत्तरकाशी में 31 कोरोना के मरीज मिले।  ...
त्यूनी में बन रहे 100 बेड के अस्पताल के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की 07 करोड़ की धनराशि

त्यूनी में बन रहे 100 बेड के अस्पताल के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की 07 करोड़ की धनराशि

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादूनः मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद देहरादून के दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी में 100 शैय्यायुक्त हॉस्पिटल के निर्माण के लिए 07 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। त्यूनी में इस अस्पताल के निर्माण के बाद क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा की एप्रोच रोड तथा मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के अन्य निर्माण कार्यों हेतु 1.89 करोड़ धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।...
उत्तराखंड में 50 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना मुक्त हुए, 549 नए मरीज

उत्तराखंड में 50 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना मुक्त हुए, 549 नए मरीज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार फिर से बढ़ने लगी है..... शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 549 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 57042 हो गई है। प्रदेश में अभी तक कोरोना के 50155 मरीज ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को प्रदेशभर में 524 कोरोना के मरीज ठीक हुए। प्रदेशभर में 829 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।   शुक्रवार को प्रदेश में आए कोरोना के नये मामलों में देहरादून में 183, हरिद्वार में 28, नैनीताल में 86, पौड़ी में 41, अल्मोड़ा में 22, बागेश्वर में 9, चमोली में 73, चम्पावत में 22, पिथौरागढ़ में 11, रुद्रप्रयाग में 26, टिहरी में 20, ऊधमसिंह नगर में 14 एवं उत्तरकाशी में 14 मामले शामिल है। इसके साथ ही प्रदेशभर में रिकवरी रेट 87.93 फीसदी है।...
देहरादून की विभिन्न पेयजल योजनाओं के लिए सीएम त्रिवेंद्र ने स्वीकृत की 4.65 करोड़ की धनराशि

देहरादून की विभिन्न पेयजल योजनाओं के लिए सीएम त्रिवेंद्र ने स्वीकृत की 4.65 करोड़ की धनराशि

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादूनः मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के नगर निगम वार्ड संख्या- 68 एवं 99 के अन्तर्गत विभिन्न मोहल्लों में पेयजल लाइन बिछाने हेतु अवशेष 03 करोड़ 65 लाख 49 हजार की धनराशि स्वीकृत की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा डांडा लखौण्ड एवं तरला नागल क्षेत्र की पेयजल योजनाओं के लिये भी एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि से नगर निगम क्षेत्र में शामिल हुए इन क्षेत्रों की पेयजल समस्या का समाधान होगा।  ...
पूर्व सीएम किराया बकाया मामलाः अपर सचिव दीपेंद्र को हाईकोर्ट से कारण बताओ नोटिस

पूर्व सीएम किराया बकाया मामलाः अपर सचिव दीपेंद्र को हाईकोर्ट से कारण बताओ नोटिस

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर, खबर सचिवालय से, नैनीताल
नैनीतालः उत्तराखंड के पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने अपर सचिव दीपेंद्र चौधरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने दीपेंद्र चौधरी को 7 दिन में नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट में बुधवार को रुलक संस्था की ओर से पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवास, पानी, बिजली और अन्य सुविधाओं का बकाया किराया जमा न करने को लेकर अवमानना याचिका दायर की थी। वहीं एससी इस मामले पर पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, बीसी खंडूरी के खिलाफ जारी अवमानना के नोटिस पर रोक लगा चुकी है। तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक बिजली, पानी का करीब 11 लाख रुपये बकाया जमा कर चुके हैं।    ...