Friday, March 20News That Matters

Featured

Featured posts

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार की अपील:  बिना किसी आधिकारिक जानकारी या बयान के कोविड गाइडलाइंस को लेकर ख़बर न चलाएं.. एयरपोर्ट व राज्य की सीमाओं पर अभी नहीं होगी सेम्पलिंग

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार की अपील: बिना किसी आधिकारिक जानकारी या बयान के कोविड गाइडलाइंस को लेकर ख़बर न चलाएं.. एयरपोर्ट व राज्य की सीमाओं पर अभी नहीं होगी सेम्पलिंग

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार की अपील, कोविड गाइडलाइंस को लेकर अफ़वाह न फैलाएं..राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में..राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए वर्तमान मे कोविड-19 जांच की कोई बाध्यता नहीं है हालांकि किसी भी प्रकार के लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य सेवा केंद्र में संपर्क किया जाना आवश्यक है *बिना किसी आधिकारिक जानकारी या बयान के कोविड गाइडलाइंस को लेकर ख़बर न चलाएं* स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा सोशल मीडिया में यह प्रचारित किया जा रहा है कि उत्तराखंड में पर्यटकों का आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। जबकि ऐसी कोई गाइडलाइंस जारी नहीं की गई है। राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए वर्तमान मे कोविड-19 जांच की कोई बाध्यता नहीं है हालांकि किसी भी प्रकार के लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य सेवा केंद्र में संपर्क किया जाना आवश्यक है। यदि किसी भी व्यक्ति को लक्...
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्थापित मेगा फूड पार्क में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से उद्यमियों को भूमि की स्टाम्प शुल्क, बैंक के ब्याज, मंडी से फल एवं सब्जियों की खरीद पर मंडी शुल्क, बिजली की बिल एवं एस०जी०एस०टी० आदि में विशेष छूट प्रदान की जा रही

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार सांय को वर्चुअल तरीके से मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश में उद्यान विभाग द्वारा संचालित की जा रही जायका परियोजना का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में उद्यान विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत 526 करोड़ रूपये की वाह्य सहायतित जायका परियोजना का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न वाह्य सहायतित एजेंसियां विभिन्न क्षेत्रों में परियोजनाओं को स्वीकृत करने हेतु विशेष रूचि दिखा रही हैं, जो हमारे राज्य के लिए अत्यन्त गर्व की बात है। उद्यान विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत आज रू0 526 करोड़ की वाह्य सहायतित जायका परियोजना का शुभारम्भ किया जा रहा है, यह उत्तराखण्ड में औद्यानिकी के क्षेत्र में पहली वाह्य सहायतित परियोजना है, जिसका क्रियान्वयन ...
महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी ने    कुमाऊ मण्डल के समस्त शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि एनएएस (नेशनल एचीवमेंट सर्वे) के लिए स्कूलों मे अतिरिक्त क्लासें चलाई जाए तथा कक्षा 3 से कक्षा 8 तक विज्ञान विषय को अंग्रेजी मे करने से आ रही परेशानियों को देखते हुये विस्तृत समीक्षा की

हल्द्वानी 20 दिसम्बर   महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी ने मंगलवार को राजकीय बालिका इण्टर कालेज, हल्द्वानी में कुमाऊं मण्डल के अपर निदेशक माध्यमिक, प्रारम्भिक के साथ ही समस्त शिक्षाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कुमाऊ मण्डल के समस्त शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि एनएएस (नेशनल एचीवमेंट सर्वे) के लिए स्कूलों मे अतिरिक्त क्लासें चलाई जाए तथा कक्षा 3 से कक्षा 8 तक विज्ञान विषय को अंग्रेजी मे करने से आ रही परेशानियों को देखते हुये विस्तृत समीक्षा की। महानिदेशक   तिवारी ने शिक्षाधिकारियों को कहा कि सभी टीचरो को प्रेरित करेें कि बच्चों की अतिरिक्त क्लासें लगाई जाएं जिससे बच्चों मे शिक्षा का स्तर बेहतर होगा। इसके लिए टीचरों को अतिरिक्त प्रोत्साहन भी दिया जायेगा। उन्होंने समीक्षा में बैठक में कहा कि सप्ताह में अभी तक एक दिन दूध मिलता था अब सप्ताह में बच्चों को 2 दिन दूध मिलेगा।...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव-2022 का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ  समापन..  विश्वविद्यालय की ओर से विजेताओं को मैडल, पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी विजेताओं, छात्र-छात्राओं व खेलोत्सव-2022 के आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Featured, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
एसजीआरआर विश्वविद्यालय खेलोत्सव-2022 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ओवरऑल चैम्पियन.. कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी विजेताओं, छात्र-छात्राओं व सफल आयोजन खेलोत्सव के लिए आयोजको को बधाई व शुभकामनाएं दीं।   100 मीटर फर्राटा दौड में अभिनव कुमार और रिया नौटियाल ने जीता खिताब रिले रेस में बालक व बालिका वर्ग में मैनेजमेंट एण्ड कॉमर्स स्टडीज अव्वल रस्साकशी में मैनेजमेट एण्ड कॉमर्स स्टडीज की टीम ने मारी बाजी   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव-2022 का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विश्वविद्यालय की ओर से विजेताओं को मैडल, पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुला...
मंत्री  महाराज का नाम लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और सतपुली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नशे की हालत में मरीजों और तिमारदार से बदसलुखी के मामले चिकित्सा अधिकारी  को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार ने निलंबित कर दिया

मंत्री महाराज का नाम लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और सतपुली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नशे की हालत में मरीजों और तिमारदार से बदसलुखी के मामले चिकित्सा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार ने निलंबित कर दिया

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*मंत्री के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोपी डॉक्टर निलंबित* देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबंधन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज का नाम लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और सतपुली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नशे की हालत में मरीजों और तिमारदार से बदसलुखी के मामले चिकित्सा अधिकारी डा.शिवकुमार को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार ने निलंबित कर दिया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के विधानसभा क्षेत्र स्थित सतपुली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डा.शिवकुमार द्वारा मंत्री सतपाल महाराज के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करने और मरीजों व उनके तिमारदारों से बदसलुखी के मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार ने मामले की गंभीरता को तत्काल प्रभाव से ...
जाने  धामी सरकार कैबिनेट के आज के सभी  बड़े फैसले

जाने धामी सरकार कैबिनेट के आज के सभी बड़े फैसले

Featured, उत्तराखंड
देहरादून राज्य सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न इस बैठक में कुल 20 प्रस्ताव आए इस दौरान हिमाचल की भांति उत्तराखंड की नई हाइड्रो पावर पॉलिसी पर कैबिनेट ने मुहर लगाई हाइड्रो पॉलिसी के तहत तय किया गया कि जब प्रोजेक्ट की कमीशनिंग हो जाएगी, तब से प्रोजेक्ट की शुरुआत मानी जाएगी। सचिव शैलेश बगोली ने कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। वही सचिवालय प्रशासन में 90 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरे जाने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि प्रदेश में अब पैरोल की अनुमति डीएम से ही मिल सकेगी बता दे इसकी अनुमति पहले कमिश्नर के स्तर से ही मिलती थी। इसकी नियमावली में संशोधन कर अधिकतम 12 माह की पैरोल की व्यवस्था की जाएगी। पीडब्ल्यूडी के ढांचे के पुनर्गठन के साथ ही सिडकुल की 5 सड़कों को पीडब्ल्यूडी को स्थानांतरित करने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक समुदाय के सभी लोगों को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन भारत की अखण्डता और एकता के संरक्षण व संवर्धन हेतु हमारे मौलिक कर्तव्यों को याद करने का दिन है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर सर्वे ऑफ इण्डिया, हाथीबड़कला में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने अल्पसंख्यक छात्रों हेतु निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग सुविधा का शुभारंभ भी किया। अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य करने, विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों एवं अल्पसंख्यक वर्ग की मेधावी छात्राओं को इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक समुदाय के सभी लोगों को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन भारत की अखण्डता और एकता के संरक्षण व संवर्धन हेतु हमारे मौलिक कर्तव्यों को याद करने का दिन है। भारत विभिन्न संप्रदायों, भाष...
एसजीआरआर पटेल नगर इलेवन ने जीता क्रिकेट का खिताब कुलदीप की आतिशी पारी का दर्शकों ने जमकर उठाया लुत्फ, चौके छक्कों की लगाई झड़ी

एसजीआरआर पटेल नगर इलेवन ने जीता क्रिकेट का खिताब कुलदीप की आतिशी पारी का दर्शकों ने जमकर उठाया लुत्फ, चौके छक्कों की लगाई झड़ी

Featured, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
एसजीआरआर पटेल नगर इलेवन ने जीता क्रिकेट का खिताब कुलदीप की आतिशी पारी का दर्शकों ने जमकर उठाया लुत्फ, चौके छक्कों की लगाई झड़ी   कब्ड्डी फाइनल के हीरो रहे ह्यूमैनिटीज के रितेश पुण्डीर बॉस्केटबॉल बालिका वर्ग का पैरामैडिकल व बालक वर्ग का खिताब ह्यूमैनिटीज ने जीता देहरादून। एसजीआरआर विश्वविद्यालय देहरादून में खेल उत्सव 2022 में रविवार को क्रिकेट, कैरम, कबड्डी, बास्केटबॉल, खो-खो और शतरंज के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। कब्बड्ी के रोमांचक व कांटे के स्कोर वाले मुकाबले में ह्मुमैनिटीज़ के रितेश पुण्डीर गेम चेंजर साबित हुए। उन्होंने ने ह्यूमैनिटीज़ को आखिरी 20 सेकेण्ड में रेड पर स्कोर दिलवाकर खिताबी जीत दिलवाई। क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में एसजीआरार पटेल नगर की टीम ने मेडिकल इलेवन की टीम को करारी शिकस्त देकर फाइनल ट्रॉफी जीती। मैन ऑफ दि मैच कुलदीप पंवार व मैन ऑफ दि स...
टिहरी बांध प्रभावित परिवारों को महाराज ने दिये 29 करोड़ 55 लाख 33 हजार की धनराशि के चैक*  *मंत्री महाराज ने टिहरी को दी 1289.82 लाख की सौगात

टिहरी बांध प्रभावित परिवारों को महाराज ने दिये 29 करोड़ 55 लाख 33 हजार की धनराशि के चैक* *मंत्री महाराज ने टिहरी को दी 1289.82 लाख की सौगात

Featured, उत्तराखंड
*टिहरी बांध प्रभावित परिवारों को महाराज ने दिये 29 करोड़ 55 लाख 33 हजार की धनराशि के चैक* *मंत्री महाराज ने टिहरी को दी 1289.82 लाख की सौगात* *पंचायत चुनाव में 2019 से पूर्व वालों पर नहीं लागू होगा दो बच्चों वाला नियम* टिहरी गढ़वाल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले जनप्रतिनिधि जिनके दो से अधिक बच्चे हैं उनके लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी पात्र व्यक्ति पंचायत चुनाव लड़ सकते हैं जिनके 25 जुलाई 2019 से पूर्व दो से अधिक बच्चे हैं। J उक्त बात प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्य एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने गढ़वाल भ्रमण के सातवें दिन शनिवार को जनपद मुख्यालय सभागार में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते करते हुए कही। उन्होने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले ऐसे सभी पात्र व्यक्तियों जिनके 25 जुलाई...
मुख्यमंत्री   धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता दर्शन कार्यक्रम में प्राप्त सभी जन शिकायतों की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय से की जाएगी। अधिकारी पूरी गंभीरता से सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता से करें। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी की शिकायतों को पूरी गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं और शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उन्हें यथाशीघ्र सबंधित विभागों को भेजा जाए।...