Sunday, March 22News That Matters

Featured

Featured posts

उत्तराखंड को मिली पहली विधानसभा की महिला स्पीकर ऋतू खंडूरी भूषण,बन गया इतिहास

उत्तराखंड को मिली पहली विधानसभा की महिला स्पीकर ऋतू खंडूरी भूषण,बन गया इतिहास

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में आज बन गया इतिहास रितु खंडूरी भूषण को उत्तराखंड में निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है ऐसे में प्रोटेम स्पीकर बंशी धर भगत ने इसकी घोषणा की कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं किया है   मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के राधाबल्लभ पुरम गांव के रहने वाले उनके पिता मेजर जनरल (रिटा.) भुवन चंद्र खंडूरी एक फौजी ऑफिसर थे. फौज से रिटायरमेंट होने के बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते.वह वाजपेयी सरकार में मंत्री भी बने. ऋतुखंडूरी का जन्म नैनीताल में 29 जनवरी 1965 को एक फौजी परिवार में हुआ. ऋतु ने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की उसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन और दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया.   आईएएस हैं ऋतु के पति ऋतु खंडूरी के पति राजेश भूषण बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. ऋतु के पत...
उत्तराखंड: 29 से 31 मार्च तक विधानसभा का सत्र आहूत, अधिसूचना जारी

उत्तराखंड: 29 से 31 मार्च तक विधानसभा का सत्र आहूत, अधिसूचना जारी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर 29 मार्च से उत्तराखंड विधानसभा आहूत 29 मार्च से 31 मार्च यानि 3 दिन का सत्र किया गया आहूत विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना की जारी विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार 29 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण से विधानसभा सत्र की होगी शुरुआत 30 मार्च को आध्यादेशों को पटल पर रखा जाएगा राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण होगा साथ ही चर्चा भी की जाएगी वही 30 मार्च को 2022-23 के लिए लेखानुदान का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा   31 मार्च को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा व पारण किया जाएगा उत्तराखंड विनियोग विधेयक 2022 का चर्चा व पारण किया जाएगा...
उत्तराखंड में आज मंत्रियो को मिला सकता है विभाग, जाने धामी सरकार में किस मंत्री को मिला सकता है कौन सा विभाग

उत्तराखंड में आज मंत्रियो को मिला सकता है विभाग, जाने धामी सरकार में किस मंत्री को मिला सकता है कौन सा विभाग

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड कैबिनेट: आज मिल सकते है मंत्रियो को विभाग, जानिए धामी सरकार में किस मंत्री को कौन सा विभाग मिल सकता है धामी सरकार में पुराने मंत्रिमंडल के पांच मंत्रियों को फिर से जगह मिली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इन मंत्रियों को पुराने विभागों से ही नवाजा जा सकता है। धामी सरकार की नई कैबिनेट में पुराने और नए चेहरों के साथ आठ मंत्री बनाए गए हैं। मंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही विभागों के बंटवारे को लेकर भी कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है। अब सबकी नजर विभागों के बंटवारे पर लगी है। संभव है कि अगले कुछ दिनों में विभाग बांट दिए जाएं। धामी सरकार में पुराने मंत्रिमंडल के पांच मंत्रियों को फिर से जगह मिली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इन मंत्रियों को पुराने विभागों से ही नवाजा जा सकता है। सतपाल महाराज को पुन: पर्यटन, लोनिवि संस्कृति, धर्मस्व जैसे विभाग दिए जा सकते हैं। वहीं...
उत्तराखंड: यहाँ गुब्बारा गैस सिलिंडर फटने से हुआ हादसा, युवक का एक पैर घटना स्थल से दो सौ फीट दूर जा गिरा

उत्तराखंड: यहाँ गुब्बारा गैस सिलिंडर फटने से हुआ हादसा, युवक का एक पैर घटना स्थल से दो सौ फीट दूर जा गिरा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
खबर मसूरी जहाँ कुलड़ी में गुब्बारा गैस भरने वाले सिलिंडर में धमाका होने से गुब्बारा बेचने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा। हादसे में गुब्बारे बेचने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके से आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में घायल युवक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। कुलड़ी के समर हाउस के निकट एक होटल की छत पर गुब्बारे बेचने वाले 19 साल के युवक अरविंद कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह गुब्बारे में गैस भरने का काम कर रहा था अचानक गुब्बारा गैस सिलिंडर में धमाका हो गया। इससे युवक का एक पैर घटना स्थल से करीब दो सौ फीट दूर एक धार्मिक स्थल के परिसर में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन कपड़ों में लपेटकर अस्पताल ...
देहरादून:शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आठ विधायक ने ली मंत्री पद की शपथ

देहरादून:शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आठ विधायक ने ली मंत्री पद की शपथ

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में बुधवार को परेड ग्राउण्ड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राज्यपाल ने सतपाल महाराज, प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, श्री चन्दन राम दास एवं सौरभ बहुगुणा को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को परेड ग्राउण्ड में मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले सन्त महात्माओं पर पुष्प वर्षा की और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नित...
देहरादून:श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दिए संगतों को दर्शन व आशीर्वाद,गुरुवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी

देहरादून:श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दिए संगतों को दर्शन व आशीर्वाद,गुरुवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
श्री दरबार साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम  श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दिए संगतों को दर्शन व आशीर्वाद  श्री गुरु राम राय जी महाराज, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के लगे जयकारे  गुरुवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी देहरादून। मंगलवार को श्री झण्डे जी के आरोहण के बाद बुधवार को भी श्री दरबार साहिब परिसर में संगतों की चहल पहल रही। अल सुबह से ही श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दर्शनों के लिए संगतें कतारें लगाए खड़ी रहीं। श्री महाराज जी ने संगतों को दर्शन दिए व आशीर्वाद दिया। संगतों ने श्री झण्डा साहिब पर माथा टेका व मनौतियों मांगी। श्री महाराज जी ने अपने उद्बोधन में संगतों को आदर्श जीवन जीने, पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने, नशा मुक्ति में सहभागी बनने, सामाजिक कुरीतियों के ...
देहरादून: श्री दरबार साहिब में हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने को उमड़ा भारी जन सैलाब

देहरादून: श्री दरबार साहिब में हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने को उमड़ा भारी जन सैलाब

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने को उमड़ा भारी जन सैलाब  श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से गूंजी द्रोणनगरी  श्री दरबार साहिब में हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण  शाम 3 बजकर 22 मिनट पर हुआ आरोहण देहरादून। खुशियां नाल मनाईये जन्मदिन सद्गुरु दा........ श्री गुरु राम राय जी ने रौंणका देहरादून विच लाइंयां...... देखो देखों गुरां दा देखों झण्डा चढ़या..... गुरुभक्ति के गीतों व श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों के साथ मंगलवार को श्री झण्डा साहिब का आरोहण किया गया। आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने के लिए श्री दरबार साहिब में मंगलवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों संगतों व दूनवासी श्री झण्डे जी के सम्मुख श्रद्धा के साथ शीश नवाए व हाथ जोड़े खड़े रहे। हर कोई श्री झण्डा साहिब के समक्ष मत्था टेकने और श्री गुरु राम राय जी महाराज के दर्शन को बेताब रहा...
उत्तराखंड: 23 मार्च को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे पुष्‍कर सिंह धामी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे मौजूद

उत्तराखंड: 23 मार्च को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे पुष्‍कर सिंह धामी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे मौजूद

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। पीएम मोदी होंगे शामिल भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय नेता उपस्थित रहेंगे। माना जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शपथ ग्रहण समारोह में आ सकते हैं। इसके लिए शासन स्तर से तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्‍य के 12वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे सोमवार शाम प्रदेश भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सह पर्यवेक्षक विदेश राज्यमंकीत्री मीनाक्षी लेखी की उपस्थिति में हुई भाजपा विधायक दल  बैठक में धामी को...
उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री होंगे  पुष्कर सिंह धामी, हाईकमान ने भरी हामी

उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री होंगे पुष्कर सिंह धामी, हाईकमान ने भरी हामी

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर धामी के नाम पर हामी भर दी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा दल की बैठक के बाद सीएम के नाम का ऐलान किया। राजनैतिक सूत्रों की बात मानें तो नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री 24 या 26 मार्च को पद एवं गोपनियता की शपथ ले सकते हैं। साथ ही, कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा को 11वें दिन के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री मिल गया है।  दिल्ली से सोमवार दोपहर ऑब्जर्वर मीनाक्षी लेखी के साथ पहुंचे राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सांसदों और विधायकों के बीच उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की। बैठक के बाद सिंह ने सीएम के नाम का ऐलान किया है। इससे पहले, सोमवार सुबह राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ...
इस मेले में सभी धर्मों से जुड़े लोग श्री गुरु राम राय जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने आते हैं,हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री झण्डे जी मेले को पूरी आस्था व श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा।  22 मार्च से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री झण्डा मेला

इस मेले में सभी धर्मों से जुड़े लोग श्री गुरु राम राय जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने आते हैं,हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री झण्डे जी मेले को पूरी आस्था व श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा। 22 मार्च से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री झण्डा मेला

Featured, उत्तराखंड
90 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगत श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें श्री दरबार साहिब लाए गए नए श्री झण्डे जी का परंपरा के अनुसार पूजन हुआ देहरादून। श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों के साथ 90 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड (नए श्री झण्डे जी) को शनिवार को श्री दरबार साहिब लाया गया। इस पावन बेला का साक्षी बनने के लिए देश विदेश से हज़ारों की संख्या में संगत शुक्रवार देर शाम तक श्री दरबार साहिब, देहरादून पहुंच गई थी। शनिवार सुबह 6ः30 बजे संगतों के श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बॉम्बे बाग पहुंचने का क्रम शुरू हुआ। वहां पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी ने संगत को दर्शन दिए व आशीर्वाद दिया। फिर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी की अगुवाई में ...