श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में रक्तदान के प्रति जागरूकता की अलख जगाई
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में रक्तदान
के प्रति जागरूकता की अलख जगाई
डाॅक्टरों ने बढ़चढ़ की भागीदारी, 100 यूनिट रक्तदान हुआ
देहरादून। दि एसोसिएशन आॅफ सर्जंस आॅफ इण्डिया एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सर्जरी विभाग के डाॅक्टरों व छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने रक्तदान को बनाईए अभियान नुक्कड़ नाटक के जरिए जनजागरूकता की अलख जगाई।
शनिवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दि एसोसिएशन आॅफ सर्जंस आॅफ इण्डिया के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के राष्ट्रीय संयोजक एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डाॅ जे.पी.शर्मा ने जानकारी दी कि एसोसिएशन ...









