श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में 13 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होंगी कई खेलकूद प्रतियोगिताएं
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में 13 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होंगी कई खेलकूद प्रतियोगिताएंI देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में सोमवार को वार्षिक खेलकूद महोत्सव ‘खेलोत्सव-2025’ का शानदार शुभारंभ हुआ। पूरे परिसर में ढोल, नगाड़ों, बैंड की मधुर धुनों और युवा ऊर्जा की गूंज ने माहौल को उत्साह से भर दिया। विश्वविद्यालय के एन.सी.सी. बैंड, एन.एस.एस. स्वयंसेवकों तथा 11 संघटक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित परेड प्रस्तुत कर उद्घाटन सत्र की शोभा बढ़ाई। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी खिलाड़ियों, आयोजन समिति, संकाय सदस्यों व छात्र-छात्राओं को सफल आयोजन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि “खेल अनुशासन का मंदिर हैं, जहाँ हार और जीत दोनों ही शिक्षक बनकर आते हैं।”सोमवार को श्री गुरु राम राय विश्व...








