Saturday, April 4News That Matters

Uncategorized

खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को बनाई जाए ठोस योजना : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु

खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को बनाई जाए ठोस योजना : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को बनाई जाए ठोस योजना : मुख्य सचिव* *मिलावट से संबंधित मामलों की फास्ट ट्रैक में हो सुनवाई* मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने गुरुवार को सचिवालय में खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए ठोस योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरों को एहसास कराना आवश्यक है कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने टेस्टिंग लैब निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही, खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए अभियान चलाए जाएं। यह अभियान सिर्फ त्यौहारी सीजन को देखते हुए न हो, बल्कि इसे नियमित आधार पर चलाया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि फूड एडल्ट्रेशन को रोकने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानूबांस में किया “रबी कृषक महोत्सव – 2021“ का शुभारंभ*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानूबांस में किया “रबी कृषक महोत्सव – 2021“ का शुभारंभ*

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानूबांस में किया “रबी कृषक महोत्सव - 2021“ का शुभारंभ* *कृषि महोत्सव के मध्यम से आसानी से उपलब्ध हो पाएगी कृषि की नवीन तकनीकी जानकारी।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मानूबांस, हरिद्वार में “रबी कृषक महोत्सव - 2021“ के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने किसानों को बीज, उर्वरक आदि की जानकारी देने के लिए लगाए गए विभागीय स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लाभार्थी कृषकों को चेक एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये। *मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं-* मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि हरिपुर टोंगिया को राजस्व ग्राम बनाया जायेगा। ग्राम टांडा हसन में नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। ग्राम रिठौरा में नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। लाल...
मुख्यमंत्री  धामी ने हरिद्वार में कृष्णायन देशी गोरक्षा शाला में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव में किया प्रतिभाग ओर प्रदेश में ईगास पर्व पर की सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में कृष्णायन देशी गोरक्षा शाला में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव में किया प्रतिभाग ओर प्रदेश में ईगास पर्व पर की सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कृष्णायन देशी गोरक्षा शाला में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव में किया प्रतिभाग।* *विकासखण्ड बहादराबाद के विभिन्न गांवों की लगभग 32 करोड़ की लागत की पंपिंग पेयजल योजनाओं का किया शिलान्यास।* *कृष्णायन गोशाला को जोड़ने के लिये किया जायेगा सड़क का निर्माण।* *प्रदेश में ईगास पर्व पर की सार्वजनिक अवकाश की घोषणा।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बृहस्पतिवार को जनपद हरिद्वार के गैंडीखाता क्षेत्र स्थित बसोचन्दपुर में कृष्णायन देशी गोरक्षाशाला में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव में शामिल हुये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विकासखण्ड बहादराबाद के विभिन्न ग्रामों के लिए जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम गैण्डीखाता में 2.39 करोड़, ग्राम कांगड़ी में 2 करोड़, ग्राम लहाड़पुर में 97 लाख, ग्राम लालढांग में 4.40 करोड़, ग्राम सज्जनपुर पीली में 1.75 करोड़, ग्राम श्यामप...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वप्रथम नैनीताल रोड स्थित शहीद सैनिक स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ओर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में वृहद रोजगार मेले का फीता काटकर शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वप्रथम नैनीताल रोड स्थित शहीद सैनिक स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ओर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में वृहद रोजगार मेले का फीता काटकर शुभारम्भ किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वप्रथम नैनीताल रोड स्थित शहीद सैनिक स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरान्त धामी मिनी स्टेडियम हल्द्वानी पहुचे जहां पर उन्होने वृहद रोजगार मेले का फीता काटकर शुभारम्भ किया व मण्डल स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में मुख्यमंत्री धामी ने राज्य खाद्य योजना के अन्तर्गत आवंटित होने वाले खाद्यान पर प्रदेश के राशन विक्रेताओं का लाभांश 18 रूपये से बढाकर 50 रुपये प्रति कुन्तल करने की घोषणा की। इसी तरह राज्य कर्मचारियों की भांति निगम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी उनके बोर्ड के अनुमोदन के उपरान्त 17 से 28 प्रतिशत करने, मिशन ब्लैकटाप के अन्तर्गत प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए मिशन मोड मे कार्य करेगी इसी को ध्यान में रखते हुए इस मिशन की घोषणा की। हल्द्वानी में आईटी अकादमी प्रारम्भ करने की घोषणा की जिसकी स्थापना ...
सुरक्षित आहार ही बेहत्तर स्वास्थ्य का आधार, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा ईट राइट इंडिया अभियान: डॉ. धन सिंह रावत

सुरक्षित आहार ही बेहत्तर स्वास्थ्य का आधार, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा ईट राइट इंडिया अभियान: डॉ. धन सिंह रावत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*सुरक्षित आहार ही बेहत्तर स्वास्थ्य का आधार : डॉ. धनसिंह रावत* *स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा ईट राइट इंडिया अभियान* *विभागीय मंत्री ने किया एफडीए के पोर्टल का लोकार्पण* *पोर्टल के जरिये होगा ऑन लाइन पंजीकरण व शिकायतें भी होंगी दर्ज* देहरादून, 10 नवम्बर 2021 प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज देहरादून में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तराखंड के ऑन लाइन पोर्टल का लोकार्पण एवं ईट राईट इंडिया अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में हाईजिन रेटिंग व ईट राइट कैम्पस के लिए अनेक खाद्य कारोबारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। हरिद्वार स्थित आईटीसी संस्थान को राज्य के पहले हाईजिन एवं ईट राईट कैम्पस का दर्जा दिया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि ईट राईट अभियान के माध्यम से प्रदेश की जनता को सुरक्षित एवं पौष्टिक...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड उमंगोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल, गायक नरेन्द्र सिंह नेगी तथा प्रीतम भरतवाण के साथ गाया बेडू पाको बारामासा-लोकगीत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड उमंगोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल, गायक नरेन्द्र सिंह नेगी तथा प्रीतम भरतवाण के साथ गाया बेडू पाको बारामासा-लोकगीत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड उमंगोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल।* *मुख्यमंत्री ने गायक नरेन्द्र सिंह नेगी तथा प्रीतम भरतवाण के साथ गाया बेडू पाको बारामासा-लोकगीत।* *समाज को प्रेरित करने वाले अनेक लोगों को किया सम्मानित।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वे ऑडिटोरियम में ओहो रेडियो द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज हित में कार्य करने वाले लोग समाज को जोड़ने का भी कार्य करते हैं। उन्होंने अपनी लोक संस्कृति एवं लोक कला को बढ़ावा देने वालों के प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, प्रीतम भरतवाण तथा नैननाथ रावत के साथ बेडू पाको बारामासा लोकगीत भी गाया।     मुख्यमंत्री पुष्कर ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति की प्रदान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति की प्रदान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।* मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के अन्तर्गत चनोली से टुण्डी-मैपू से ओखलमो तक मोटर मार्ग एवं सेतु का नव निर्माण हेतु 67.02 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के अन्तर्गत बन्दरलीमा से हड़खोला होते हुए अजेड़ा तक मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 270.00 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र खानपुर के अन्तर्गत विभिन्न 07 निर्माण कार्यों हेतु 181.11 लाख रूपये की धनराशि, विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अन्तर्गत देहलचौरी मोटर मार्ग से चामपानी धौलकण्डी होते हुए काण्डा मंदिर तक मोटर मार्ग के नव निर्माण हेतु 149.42 लाख रूपये की धनराशि की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अन्तर्गत एनएच 121 से कैन्यूर गाँव तक मोटर मार्ग का सुधार एवं डामरीकरण कार्य हेतु ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन देहरादून में की घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन देहरादून में की घोषणाएं

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन देहरादून में की गई घोषणाएं-* 1. उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों, जिनको रू. 3100 पेंशन प्राप्त हो रही है, को बढ़ाकर रू. 4500 तथा जिनको रू. 5000 पेंशन प्राप्त हो रही है, को बढ़ाकर रू. 6000 किया जायेगा। 2. राज्य के प्रत्येक जनपद मुख्यालय पर अध्ययनरत छात्राओं के शिक्षा को सुगम एवं सुविधायुक्त बनाने हेतु एक-एक महिला छात्रावास का निर्माण किया जायेगा। 3. राज्य में आवश्यकतानुसार जनपद मुख्यालयों पर कामकाजी महिला छात्रावास का निर्माण किया जायेगा। 4. ईजा-बोई शगुन योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जच्चा-बच्चा के सुरक्षित स्वास्थ्य हेतु अस्पतालों में 48 घण्टे रुकने वाली प्रसूता महिला को रू. 2000 उपहार धनराशि भेंट की जायेगी। 5. जी रैया चेली-जागी रैया नौनी योजना के तहत 11 से 18 आयु वर्ग की किशोरियों को टी.एच.आर. सुविधा ...
मुख्यमंत्री से मिले गायक दलेर मेहंदी, हेमकुंड साहिब रोपवे निर्माण की योजना के लिये प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री से मिले गायक दलेर मेहंदी, हेमकुंड साहिब रोपवे निर्माण की योजना के लिये प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का जताया आभार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री से मिले गायक दलेर मेहंदी।* *हेमकुंड साहिब रोपवे निर्माण की योजना के लिये प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का जताया आभार* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में गायक दलेर मेहंदी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने दलेर मेंहदी को युवाओं का प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उनकी गायकी समाज में जन जागरण के साथ ही सामाजिक सद्भाव को भी बढ़ावा देने का कार्य करती है। उन्होंने  मेहंदी को शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया। दलेर मेंहदी ने हेमकुंड साहिब को रोपवे से जोड़े जाने की योजना के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। गायक दलेर मेहंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमारे दसवें गुरु गुरु गोविन्द सिंह जी’ की तपस्थली ’हेमकुंड साहेब’ को रोपवे से जोड़े जाने की बहुत बड़ी घोषणा की है जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ‘‘बातें कम-काम ज्यादा’’ गीत का विमोचन किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ‘‘बातें कम-काम ज्यादा’’ गीत का विमोचन किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘‘बातें कम-काम ज्यादा’’ गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली, व्यवहार, आचार-विचार, युवा जोश, सकारात्मक सोच एवं उनके द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों पर आधारित गीत ‘‘बातें कम-काम ज्यादा’’ को यू-ट्यूब पर लॉंन्च किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गीत के माध्यम से सरकार द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों एवं समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर जो प्रयास किये जा रहे हैं, इनका समावेश कर गीत के रूप में प्रस्तुत करने का सराहनीय प्रयास किया गया है। हिन्दी भाषा में तैयार किये गये इस गीत की निर्माता सावित्री बसेड़ा, निर्देशक डी.एस. बिष्ट व रिकॉर्डिंग/मास्टरिंग/मिक्सिंग का कार्य श्री पवन गुसांई द्वारा किया गया है। इस गीत में संगीत राकेश भट्ट द्वारा दिया गया है तथा भूपेन्द्र बसेड़ा, मनोज सिंह सामन्त, भगत मेहता, सोनम...