Wednesday, June 3News That Matters

Uncategorized

आपदा कार्यों को संवेदनशील होकर पूरी गंभीरता से लेते हुए पूरे मनोयोग से करें अधिकारी ताकि उन्हें व सरकार को जनता याद रखे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आपदा कार्यों को संवेदनशील होकर पूरी गंभीरता से लेते हुए पूरे मनोयोग से करें अधिकारी ताकि उन्हें व सरकार को जनता याद रखे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
आपदा कार्यों को संवेदनशील होकर पूरी गंभीरता से लेते हुए पूरे मनोयोग से करें अधिकारी ताकि उन्हें व सरकार को जनता याद रखे। उन्होंने आपदा कार्यों को शीघ्र दुरूस्त करने हेतु जनपद नैनीताल व ऊधम सिंह नगर को आपदा मद से 50 करोड़ की धनराशि देने की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। मुख्यमंत्री  धामी ने शनिवार सांय सर्किट हाउस काठगोदाम में आपदा कार्यों की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि आपदा से पीड़ित एवं प्रभावित परिवारों को उनके पारिवारिक सदस्यों की भॉति चिन्तन करते हुए शीघ्रातिशीघ्र राहत पहुॅचाना सुनिश्चि करें।  धामी ने भावुक होते हुए कहा कि आपदा के इस दौर में किसी ने अपना बेटा-बाप, मॉ-बहन एवं पारिवारिक सदस्य खोये हैं, परिवार में एक भी सदस्य के जाने से परिवार की परिस्थिति एवं दिनचर्या बदल जाती है, इसको संवेदनशील होकर सोचते हुए शीघ्रता से सभी प्रभावितों को राहत पहुॅचाना सुनिश्चित करें। &nbs...
उत्तराखंड: में स्तन कैंसर जागरूकता की इज़राइल ने की सराहना, कैन प्रोटेक्ट के साथ करेंगे कार्य

उत्तराखंड: में स्तन कैंसर जागरूकता की इज़राइल ने की सराहना, कैन प्रोटेक्ट के साथ करेंगे कार्य

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में स्तन कैंसर जागरूकता की इज़राइल ने की सराहना, कैन प्रोटेक्ट के साथ करेंगे कार्य नई दिल्ली: भारत सहित विश्व भर में स्तन कैंसर महिलाओं में एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आया है। भारत में हर 4 मिनट में एक महिला स्तन कैंसर से ग्रसित हो रही है । हर 13 मिनट में भारत में एक महिला की मृत्यु स्तन कैंसर से हो रही है । इतनी बड़ी संख्या में बढ़ते हुए मामलो का एक मुख्य कारण जागरूकता की कमी है । पिछले कई वर्षों से भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर के प्रति जागरुकता एवं रोकथाम के लिए प्रयासरत संस्था कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन को अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना प्रारंभ हो गया है। भारत में इजराइली दूतावास द्वारा कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन के जरिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई है साथ ही कैन प्रोटेक्ट के साथ कार्य करने की भी बात कही है।   अभी हाल ही में इजराइल दूतवास ...
उत्तराखंड: के अंकुर गुसाईं की शार्ट फिल्म ‘हाईवे नाइट्स’ आस्कर के लिए नामित

उत्तराखंड: के अंकुर गुसाईं की शार्ट फिल्म ‘हाईवे नाइट्स’ आस्कर के लिए नामित

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, ऋषिकेश
उत्तराखंड: के अंकुर गुसाईं की शार्ट फिल्म ‘हाईवे नाइट्स’ आस्कर के लिए नामित बालीवुड में कास्टिग डायरेक्टर ऋषिकेश निवासी अंकुर गुसाईं के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। अंकुर की शार्ट फिल्म ‘हाईवे नाइट्स’ आस्कर-2023 के लिए नामित हुई है। ‘हाईवे नाइट्स’, सेक्स वर्कर किशोरी के जीवन में बदलाव की कहानी पर आधारित है। जिसकी पूरी कास्टिग अंकुर गुसाई ने की है। ‘गंगाजल टू’ और ‘सांड की आंख’ फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले विश्वख्याति प्राप्त फिल्मकार प्रकाश झा ने इस फिल्म में ट्रक ड्राइवर की भूमिका निभाई है। बेस्ट इंडिया शार्ट फिल्म फेस्टिवल-21 में ‘द ग्रैंड जूरी प्राइज’ से नवाजे जाने के बाद यह फिल्म नियम अनुसार आस्कर 2023 के लिए नामित हो गई है। इस फिल्म का थिएट्रिकल रिलीज दिसंबर के पहले सप्ताह में लास एंजिल्स में होगी। फिल्म का निर्देशन शुभम सिंह ने किया है। इससे पहले शुभम सिंह निर्देशित फीच...
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों और डीएम के संग की बैठक जाना आपदा में हुए नुकसान का हाल

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों और डीएम के संग की बैठक जाना आपदा में हुए नुकसान का हाल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
पर्यटन मंत्री ने जाना आपदा में हुए नुकसान का हाल -पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों और डीएम के संग की बैठक देहरादून। बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ की वजह से राज्य के कई हिस्सों में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का हाल जानने के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सिचाईं और पर्यटन विभाग के अधिकारियों समेत विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने बैठक में अधिकारियों से आपदा में हुए नुकसान का हाल जानने के साथ उन्हें प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने के भी निर्देश दिए। शनिवार को गढ़ी कैंट स्थित उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के सभागार में हुई बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी व डीएफओ वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस दौरान उन्होंने उत्तरकाशी के जिलाधिकारी से उत्तराखंड से हिमाचल के लिए ट्रैकिं...
सिंचाई विभाग को लगभग 72 करोड़ के नुकसान का अनुमान: पर्यटन, सिंचाई, मंत्री  सतपाल महाराज

सिंचाई विभाग को लगभग 72 करोड़ के नुकसान का अनुमान: पर्यटन, सिंचाई, मंत्री  सतपाल महाराज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
  *दो दिन में खुल जायेंगे 479 मार्ग: महाराज* *सिंचाई विभाग को लगभग 72 करोड़ के नुकसान का अनुमान* देहरादून। प्रदेश में भारी बारिश एवं आपदा के पश्चात हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए शनिवार को पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने अपने अधीनस्थ सभी विभागों के अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने शनिवार को यमुना कॉलोनी स्थित प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग के सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि आपदा से प्रभावित प्रदेश की सभी सड़कों को तुरंत खोला जाए।  महाराज ने कहा कि 15 दिन के भीतर रिपेयरिंग एवं पैच वर्क के कार्य हर हाल में पूरे हो जाने चाहिएं और दिसंबर में नवीनीकरण भी हो जाना चाहिए। लोक निर्माण मंत्री ...
उत्तराखंड: जब सड़क पर ही गर्भवती महिला ने दे दिया बच्चे को जन्म..

उत्तराखंड: जब सड़क पर ही गर्भवती महिला ने दे दिया बच्चे को जन्म..

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, चमोली
जब सड़क पर ही गर्भवती महिला ने दे दिया बच्चे को जन्म ख़बर चमोली से  है  आपको बता दे कि उत्तराखण्ड में 17-18 अक्टूबर को हुई भारी बारिश ने पहाड़ों की हालात खराब कर दिए हैं… जिससे लोगों को आवाजाही को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है…ताजा मामला चमोली जिले के जोशीमठ विकासखंड के लंगसी-तपोण गांव का है जहां की शुक्रवार रात को एक गर्भवती महिला की अचानक तबीयत खराब हो जाने पर परिवार के सदस्यों ने उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की लेकिन गांव को जोड़ने वाली सड़क बंद होने की वजह से महिला को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। वहीं परिवार के सदस्यों का कहना है कि उन्होंने 108 को फोन किया लेकिन 108 सेवा भी गांव के पास नहीं पहुंच सकी महिला की हालत इतनी खराब थी कि महिला ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलाबकोटी के पास ही अपने बच्चे को जन्म दे दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची 108 के टीम द्वारा महिला...
उत्तराखंड:लगातार पांचवें दिन आपदा पीड़ितों के साथ मौजूद रहे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से मिलकर उन्हें हो रही परेशानियों को पूछा, अधिकारियों को दिए समस्या दूर करने के निर्देश

उत्तराखंड:लगातार पांचवें दिन आपदा पीड़ितों के साथ मौजूद रहे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से मिलकर उन्हें हो रही परेशानियों को पूछा, अधिकारियों को दिए समस्या दूर करने के निर्देश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*लगातार पांचवें दिन आपदा पीड़ितों के साथ मौजूद रहे मुख्यमंत्री* *पीड़ितों से मिलकर उन्हें हो रही परेशानियों को पूछा, अधिकारियों को दिए समस्या दूर करने के निर्देश* देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी लगातार पांचवें दिन आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों का हाल जाना। उनका दुःख–दर्द साझा किया। हर इलाके में हुए नुकसान की जानकारी ली। प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अपने हाथों से सहायता राशि के चेक वितरित किए। हर जनपद में अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें उचित दिशा निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर प्रभावित लोगों में भी आस जगी है। 17 व 18 अक्टूबर को अतिवृष्टि से आई आपदा के बाद मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी संकट झेल रही जनता के बीच लगातार मौजूद हैं। 19 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन मंत्री डा. धन सिंह रावत के साथ रुद्रप्रयाग और ...
मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोडा जनपद में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण आपदा प्रभावितो से  की मुलाकात

मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोडा जनपद में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण आपदा प्रभावितो से की मुलाकात

Featured, Uncategorized, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
*मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोडा जनपद में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और आपदा प्रभावितो से मुलाकात की।* मुख्यमंत्री ने विगत दिनों हुई आपदा में मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।  उन्होंने हीराडूंगरी निवासी रेखा देवी की पुत्री अरोमा सिंह के मलबे में दबने के कारण हुई मृत्यु पर उनकी माता से मिलकर गहरा दुःख व शोक संवेदना व्यक्त किया।  मुख्यमंत्री ने ग्राम सिराड पहुॅचकर चन्दन सिंह की पत्नी लीला देवी के मलबे में दब जाने  से मृत्यु होने पर उनके परिवारजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।    मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर कहा कि अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार हर सम्भव सहायता कर रही है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय सरकार हर पीड़ित व्यक्ति के साथ खड़ी है और सभी लोग अपने-अपने स्तर से काम कर रहे है। उन्होंने आ...
मुख्यमंत्री धामी ने आज धारचूला पंहुचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी ओर आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चैक  वितरित किए

मुख्यमंत्री धामी ने आज धारचूला पंहुचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी ओर आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चैक वितरित किए

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पिथौरागढ़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पिथौरागढ़ में तहसील धारचूला पंहुचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चैक भी वितरित किए।* मुख्यमंत्री ने तहसील धारचूला मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत,पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण के कार्यों को तेजी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के मृतक व्यक्तियों के प्रति दुःख एवं संवेदना  व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी सरकार उनके साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद करेगी। धारचूला में मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों को कुल 23 लाख रुपये की धनराशि के चैक वितरित किए।    *धारचूला के बाद मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  जिला मुख्यालय पंहुचकर  नैनीसैनी एयरपोर्ट क...
श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन

श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
एसजीआरआर यूनिवर्सिटी में दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन देहरादून श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रमदीक्षारंभ का शनिवार को समापन हुआ।इस अवसर पर छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। दीक्षारंभ कार्यक्रम के समापन दिवस पर विश्वविद्यालय के कुलपतिप्रो. यू.एस.रावत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा किउनको हमेशा अपने उद्देश्य को प्राथमिकता देते हुए,समय पालन, सकारात्मक सोच, अनुशासन के साथ आदर्श चरित्र का निर्माण करना होगा। उन्होंने विश्वविद्यालयद्वारा छात्रों के हित में किए जाने वाले कार्यों की सराहना की और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. दीपक साहनी, विश्वविद्यालय समन्वयक डाॅ. आर. पी सिंह, विश्वविद्यालय शैक्षणिक समन्वयक डाॅ. मालविका...