Friday, April 10News That Matters

Uncategorized

उत्तराखंड: पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल की फिलिट् में चल रही गाड़ी का ब्रेक हुआ फेल

उत्तराखंड: पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल की फिलिट् में चल रही गाड़ी का ब्रेक हुआ फेल

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पिथौरागढ़
डीडीहाट– पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल की फिलिट् में चल रही गाड़ी का ब्रेक हुआ फेल, डीडीहाट से जौलजीबी जा रहे थे एक निजी कार्यक्रम में पेयजल मंत्री, फ्लीट में चल रही इनोवा कार के हुए ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना होते होते बची, गाड़ी में चालक के साथ कैबिनेट मंत्री का निजी स्टाफ था मौजूद, बिजली के पोल से टकराने के बाद रुकी इनोवा गाड़ी...
उत्तराखंड: बच्चे को उठाकर ले गए अज्ञात कार सवार,मचा हडक़ंप

उत्तराखंड: बच्चे को उठाकर ले गए अज्ञात कार सवार,मचा हडक़ंप

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, नैनीताल
खबर भीमताल से गुरुवार को नौकुचियाताल मार्ग स्थित एक होटल के पास साथियों के साथ खेल रहे एक आठ वर्षीय बालक को अज्ञात कार सवार उठाकर ले गए। सूचना के बाद क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। बच्चे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन बालक का पता नहीं चल पाया। जिसके बाद देर शाम परिजनों ने पुलिस को मामले में कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार कुंदन (8) पुत्र प्रदीप निवासी पांखरहा थाना और पोस्ट पांकी जिला पलामू झारखंड बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे अपने साथियों के साथ खेल रहा था। बच्चों ने पुलिस को बताया कि एक सफेद रंग की कार में दो लोग आए और कार में गाना बज रहा था। गाने को सुनकर कुंदन भी कार के पास पहुंचा और डांस करने लगा। इतने में एक व्यक्ति कार से उतरा और कुंदन को कार में बैठा लिया। इसके बाद वह लोग उसे लेकर चले गए। इसकी सूचना बच्...
उत्तराखंड: मानसून की विदाई के बाद फिर  बदल सकता है मौसम का मिजाज जाने पूरी ख़बर

उत्तराखंड: मानसून की विदाई के बाद फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज जाने पूरी ख़बर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन, रविवार को प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा ओलावृष्टि और हल्के हिमपात के भी आसार बन रहे हैं। इसके बाद ठंड में भी इजाफा हो सकता है। पंजाब की ओर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। शनिवार रात तक इसके उत्तराखंड समेत आसपास के हिमालयी क्षेत्र से टकराने की आशंका है। जिसके चलते रविवार और सोमवार को उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं, मैदानों में अंधड़ और ओलावृष्टि के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार तक चोटियों पर हल्का हिमपात होने की भी आशंका जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने मौसम के तेवर तल्ख होने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। उन्होंने मैदानों में ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर सतर्क रहने की सला...
उत्तराखंड:ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

उत्तराखंड:ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
जानकरी अनुसार यूपी बॉर्डर पर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मनीष बिष्ट (32 वर्ष) पुत्र जमन सिंह निवासी अमृता आश्रम विटोरिया नं 1 ऊंचा पुल कुसुमखेड़ा हल्द्वानी अपनी बाइक पर सवार होकर बहेड़ी की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान यूपी बॉर्डर के निकट वह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। इस घटना में मनीष गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंच गई। मनीष को घायल अवस्था में सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।...
युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल को आर्थिक सहायता के लिए शासनादेश जारी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की थी घोषणा

युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल को आर्थिक सहायता के लिए शासनादेश जारी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की थी घोषणा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल को आर्थिक सहायता के लिए शासनादेश जारी* *सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की थी घोषणा* *22 करोड़ 24 लाख 50 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई* *युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के अन्तर्गत युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल को स्वावलम्बन के लिए छः माह आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के अन्तर्गत युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों को स्वावलम्बन के लिए 22 करोड़ 24 लाख 50 हजार रूपये की स्वीकृति का शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस राशि से प्रदेश के युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों को छः माह आर्थिक सहायता दी जाएगी।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना काल में  युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों के सराहनीय कार्य को देखते हुए छ माह आर्थिक सहायता की घोषणा की थी।  ...
उत्तराखंड: पलायन के कारण वीरान गांव के लिए अब है ये प्लान, इटली के गांवों को देख कर बनाई योजना

उत्तराखंड: पलायन के कारण वीरान गांव के लिए अब है ये प्लान, इटली के गांवों को देख कर बनाई योजना

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पहाड़ की बात
उत्तराखंड में पलायन के कारण खाली हो चुके नैनीताल जिले के वीरान गांवों में होम स्टे विकसित किए जा रहे हैं। अहमदाबाद की एक फर्म के साथ मिलकर उत्तराखंड के पर्यटन विभाग ने यह योजना शुरू की है। इसके तहत विभाग ने नैनीताल के पास कुंजखड़क गांव के आसपास के इलाकों को चिह्नित किया है, जहां कम्युनिटी बेस होम स्टे शुरू करने की तैयारी है। विभाग इन गांवों में खंडहर हो चुके मकानों को ठीक कर पर्यटकों को ठहरने की सुविधा देगा। योजना का मुख्य उद्देश्य पर्यटन विकास के साथ ही खाली गांवों का इस्तेमाल फिल्म निर्माण के लिए करने की भी योजना है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताा कि योजना के तहत नैनीताल जिले में करीब 24 गांव चिह्नित किए हैं। इनमें कुछ की पौराणिक व रोचक कहानियां हैं। कुछ बेहद अच्छी लोकेशंस पर स्थित हैं। फिल्म निर्माण के लिए भी योजना अच्छी साबित हो सकती है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी ...
प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक  केसी बोकाड़िया ने सतपाल महाराज से की मुलाकात, फिल्म स्टूडियो तथा फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने का दिया आश्वासन

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक  केसी बोकाड़िया ने सतपाल महाराज से की मुलाकात, फिल्म स्टूडियो तथा फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने का दिया आश्वासन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक  केसी बोकाड़िया ने महाराज से की मुलाकात* *फिल्म स्टूडियो तथा फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने का दिया आश्वासन* देहरादून। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक  केसी बोकाड़िया ने गुरूवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक  केसी बोकाड़िया ने गुरूवार प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज से उनके मुनिस्पिल रोड़ स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने उन्हें नवमी की बधाई देते हुए उन से अनुरोध किया कि वह उत्तराखंड की विभूतियों जैसे वीर चंद्रसिंह गढ़वाली, तीलू रौतेली, जयानंद भारती, पं. नैन सिंह रावत आदि पर फिल्मों का निर्माण करें।  महाराज जी ने उनसे यह भी कहा कि...
बागेश्वर: बीती रात गोमती नदी में गिरी कार चालक की मौत,परिजनों में कोहराम

बागेश्वर: बीती रात गोमती नदी में गिरी कार चालक की मौत,परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, बागेश्वर
बागेश्वर: गोमती नदी में गिरी कार चालक की मौत,परिजनों में कोहराम मिली जानकारी के  अनुसार बीते बुधवार की रात करीब सवा नौ बजे गरुड़ से बागेश्वर की ओर आ रही कार संख्या यूके-04- एन-2026 कमेड़ी स्थित आइटीआइ के पास अनियंत्रित होकर गोमती नदी में गिर गई। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस, आपदा कंट्रोल को दी। सूचना के बाद एफएसओ महेश चंद्र मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर रेस्क्यू टीम, पुलिस बल व स्थानीय लोगों के सहयोग से कार को नदी से बाहर निकाला। कार के अंदर फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पर्स से मिले आधार कार्ड से उसका नाम पवन कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी मुखानी हल्द्वानी का पता था। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी में रख दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। गुरुवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को...
संस्कृति मंत्री महाराज ने लोक कलाकारों के लिए की कई घोषणायें, प्रसिद्ध शक्तिपीठ महाकालिंका मंदिर पौड़ी गढ़वाल-अल्मोड़ा के नवनिर्मित मंदिर का किया उद्घाटन

संस्कृति मंत्री महाराज ने लोक कलाकारों के लिए की कई घोषणायें, प्रसिद्ध शक्तिपीठ महाकालिंका मंदिर पौड़ी गढ़वाल-अल्मोड़ा के नवनिर्मित मंदिर का किया उद्घाटन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
*संस्कृति मंत्री महाराज ने लोक कलाकारों के लिए की कई घोषणायें* *प्रसिद्ध शक्तिपीठ महाकालिंका मंदिर पौड़ी गढ़वाल-अल्मोड़ा के नवनिर्मित मंदिर का किया उद्घाटन* पौड़ी। संस्कृति विभाग उत्तराखंड द्वारा लोक कलाकारों को चयनित कर उनको पहचान पत्र जारी करेगा। यह पहचान पत्र लोक कलाकारों को सभी प्रकार की सुविधाएं दिलाने में कारगर सिद्ध होगा। देवभूमि उत्तराखंड के प्रसिद्ध शक्तिपीठ महाकालिंका मंदिर पौड़ी गढ़वाल-अल्मोड़ा के नवनिर्मित मंदिर के उद्घाटन एवं मूर्ति स्थापना के अवसर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने उक्त घोषणा करते हुए लोक कलाकारों के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण घोषणायें भी की।   कार्यक्रम के दौरान संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड के लोक कलाकारों को संस्कृति विभाग...
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा की,अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा की,अधिकारियों को दिए निर्देश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि माउंटेनियर्स और ट्रैकर्स के लिए रिस्टबैंड की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें सैटेलाईट व अन्य माध्यमों से उनकी लोकेशन की जानकारी मिल सके। सर्च ऑपरेशन्स में इससे काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहियों एवं ट्रैकर्स की सुरक्षा के लिए अन्य आवश्यक इंतजाम भी सुनिश्चित किए जाएं।         मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा सीजनल होती है, परन्तु ऑफ सीजन टूरिज्म की व्यापक सम्भावनाएं है। इन्हें तलाशते हुए योजनाएं तैयार की जाएं। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सबसे पहले कनेक्टिविटी पर कार्य किया जाए। हेलीपैड्स एवं हेलीपोर्ट्स के निर्माण पर शीर्घ से शीघ्र कार्य किया जाए। पर्यटन स्थलों में हेलीपैड्स विकसित करने के लिए प्राथमिकता तय की जाए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों म...