Friday, April 10News That Matters

Uncategorized

उत्तराखंड: देर रात यमनोत्री हाइवे पर बारातियों को वापस लेकर आ रहा मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त,17लोग थे सवार

उत्तराखंड: देर रात यमनोत्री हाइवे पर बारातियों को वापस लेकर आ रहा मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त,17लोग थे सवार

Featured, Uncategorized, उत्तरकाशी, उत्तराखंड
उत्तराखंड: देर रात यमनोत्री हाइवे पर बारातियों को वापस लेकर आ रहा मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त,17लोग थे सवार उत्तरकाशी में देर रात को लगभग 2:00 बजे लगभग थाना धरासू क्षेत्रांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग यमुनोत्री पर कल्याणी गाँव के पास एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह वाहन जनपद टिहरी गढ़वाल से बारात लेकर वापस बड़कोट वापस आ रहा तंग। जिसका नंबर मैक्स टेम्पो ट्रैव्लर गाड़ी नो-UK10TA 0797 है जो अचानक अनियंत्रित होकर कल्याणी के पास 10मीटर नीचे और पलट गया। इसमें बताया जा रहा है चालक सहित 17 लोग सवार थे। जिसमें से 04 लोग गम्भीर घायल हुए है जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया है। वंही 13 लोगों को मामूली चोटें आयी है। मौक़े पर पहुँचे थाना धरासू पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का रेस्क्यू कर 108 की मदद से प्राथमिक उपचार हेतु ज़िला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। सामान्य घायलों का मौक़े पर ...
उत्तराखंड:  कहासुनी के बाद पति ने की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या

उत्तराखंड: कहासुनी के बाद पति ने की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या

Featured, Uncategorized, उत्तरकाशी, उत्तराखंड
उत्तराखंड: कहासुनी के बाद पति ने की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या खबर उत्तरकाशी से मिली जानकारी अनुसार  पुरोला के गुन्दियांट गांव क्षेत्र के रौन गांव में जहां एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भेज दिया है। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि नेपाली मूल का हरीश रावल अपनी पत्नी दिलमाला उम्र 45 वर्ष और पांच वर्षीय बेटी के साथ रौन गांव के किसांई तोक में दिनेश प्रसाद के बागीचे में गत पांच वर्षों से रह रहा था। शनिवार शाम को दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।   कहासुनी के दौरान हरीश रावल ने अपनी पत्नी के सिर पर किसी धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों पति पत्नी नशा करते थे। इस घटना की सूचना...
उत्तराखंड: मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आये श्रद्धालु की  नहाते वक्त शारदा में डूबाने से  मौत

उत्तराखंड: मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आये श्रद्धालु की नहाते वक्त शारदा में डूबाने से मौत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड: मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आये  श्रद्धालु की नहाते वक्त शारदा में डूबाने से मौत खबर टनकपुर से मां पूर्णागिरि के दर्शन को साथियों के साथ आये बरेली निवासी एक श्रद्धालु युवक की शारदा में डूबकर मौत हो गई। जबकि उसके दो साथियों को जल पुलिस के तैराकों ने डूबने से बचा लिया। परिजनों को सूचित कर पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक पूर्णागिरी दर्शन को आया इंद्रानगर निकट शिव मंदिर बरेली निवासी अभिषेक गुप्ता (23) पुत्र स्व. राजीव गुप्ता, बदायू निवासी सार्थक सक्सेना व पुपेंद्र मौर्य के साथ शारदा घाट में नहा रहा था। इस दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर तीनों डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों के शोर मचाने पर घाट में तैनात जल पुलिस के तैराक जवान नदी के कूदे, लेकिन तब तक अभिषेक डूब चुका था। जबकि उसके दोनों साथियों को तैराकों ने डूबने से बचा लिया। करीब आधा घंटा खोज...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोपेश्वर पहुचने पर खेल मैदान में पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया साथ ही पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोपेश्वर पहुचने पर खेल मैदान में पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया साथ ही पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, चमोली
चमोली 10अक्टूबर 2021(सू0वि0)   मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को गोपेश्वर पहुचे। गोपेश्वर पहुचने पर खेल मैदान में पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया साथ ही जिलाधिकारी हिमाशु खुराना ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पी जी कालेज गोपेश्वर के व्यायमशाला पहुंचकर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक व जनता मिलन कार्यक्रम प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड बने 21 साल हो गए हैं जब हम राज्य 25 वर्ष में होगा तो हिन्दुस्थान का आदर्श राज्य होगा जो भी  घोषणा  प्रदेश सरकार ने की है वे सब धरातल पर दिख रही हैं। वहीं चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा से लाखों लोगों के परिवार की आज...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लक्सर में 4922.82 लाख रूपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लक्सर में 4922.82 लाख रूपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लक्सर में 4922.82 लाख रूपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया* *362.46 लाख रूपये की योजनाओं का लोकार्पण और 4560.36 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया गया* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने लक्सर में 4922.82 लाख रूपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 362.46 लाख रूपये की योजनाओं का लोकार्पण और 4560.36 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। *लोकार्पण* लोकार्पित की गई योजनाओं में ग्राम केहङा परगना मंगलौर में 230.36 लाख की लागत से बस स्टैंड, 86.24 लाख की लागत से राजकीय इंटर कालेज निरंजनपुर में चाहरदीवारी और 2 प्रयोगशाला, 45.86 लाख की लागत से ग्राम नगला खिताब में बारातघर शामिल हैं। *शिलान्यास* इसी प्रकार शिलान्यास की गई योजनाओं में 145.65 लाख रूपये की लागत से  ग्राम सुल्तानपुर में कब्रिस्तान चौराह...
दुःखद खबर-उत्तराखण्ड का एक औऱ लाल मातृभूमि के लिए सियाचिन में हुआ शहीद, प्रदेश में शोक की लहर

दुःखद खबर-उत्तराखण्ड का एक औऱ लाल मातृभूमि के लिए सियाचिन में हुआ शहीद, प्रदेश में शोक की लहर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, पौड़ी
दुःखद खबर-उत्तराखण्ड का एक औऱ लाल मातृभूमि के लिए सियाचिन में हुआ शहीद   एक बहुत ही दुःखद खबर सामने आ रही है। पौड़ी गढ़वाल का एक और लाल सीमा पर शहीद हो गया है। पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न 57 बंगाल इंजीनियर के जवान थे।  देश सेवा के दौरान बर्फ की चपेट में आने से एक सपूत शहीद हो गया। वह सियाचिन में ड्यूटी कर अपना फर्ज निभा रहे थे  विपिन मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के धारकोट के रहने वाले थे। 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान विपिन सिंह जी के शहीद होने का दुःखद समाचार मिल रहा है। उत्तराखण्ड के वीर जवान देश के लिए अपनी शहादत देते रहे हैं। विपिन की शहादत की खबर सुनकर उनके गृह क्षेत्र में शोक की लहर है।   बिपिन सिंह के पिता भी आर्मी से सेवानिवृत्त हैं और उनके बड़े भाई भी बंगाल इंजीनियर में तैनात हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शहीद विपिन सिंह को श्रद्धांजलि ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में गोर्खाली सुधार सभा द्वारा आयोजित ‘‘ हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव ’’ में किया  प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में गोर्खाली सुधार सभा द्वारा आयोजित ‘‘ हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव ’’ में किया प्रतिभाग

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़ी कैंट देहरादून में गोर्खाली सुधार सभा द्वारा आयोजित ‘‘ हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव ’’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने वीर सैनिकों, वीर नारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने सभी को नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पंरपरओं को आगे बढ़ाने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। त्योहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के प्रतीक होते हैं। उन्होंने कहा हमारी संस्कृति ही हमारी विशिष्ट पहचान होती है। हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को बचा कर रखना होगा।   मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि कर्नल आर.पी गुरूंग के नाम पर गढ़ी कैंट में एक द्वार बनाया जायेगा। गोर्खाली सुधार सभा के भवन जीर्णोधार का कार्य किया जायेगा। गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज के ज...
उत्तराखंड: देर रात पचास मीटर गहरी खाई में जा गिरा डंपर, चालक की मौत, परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड: देर रात पचास मीटर गहरी खाई में जा गिरा डंपर, चालक की मौत, परिजनों में कोहराम

Featured, Uncategorized, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
उत्तराखंड: देर रात पचास मीटर गहरी खाई में जा गिरा डंपर, चालक की मौत, परिजनों में कोहराम खबर अल्मोड़ा से  भतरौंजखान-भिकियासैंण मोटर मार्ग में बीते शनिवार देर रात एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में रानीखेत निवासी वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवाद देर रात करीब 8.30 बजे भतरौंजखान-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर डंपर संख्या यूए 01 सीए 0919 अचानक अनियंत्रित होकर पचास मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया। खाई में उतर कर गंभीर अवस्था में घायल डंपर चालक गणेश रावत (40) पुत्र प्रेम सिंह रावत, निवासी मकड़ाऊ, गंगास, रानीखेत को बाहर निकाला गया। जिसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी भतरौंजखान ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे ...
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में 469 पदों पर निकली भर्ती, ये है  अंतिम तिथि

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में 469 पदों पर निकली भर्ती, ये है अंतिम तिथि

Featured, Uncategorized
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में 469 पदों पर निकली भर्ती, ये है अंतिम तिथि भारत में सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। 1 अक्टूबर को जारी विज्ञप्ति के अनुसार अप्रेंटिस और टेक्नीशियन अप्रेंटिस सहित डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 469 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं और आवेदन आमंत्रित किए जाने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर रखी गई है। साथ ही सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र 1 अक्टूबर 2021 को 18 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र की छूट का प्रावधान भी किया गया है जानें योग्यता टेक्निशियन अप्रेंटिस – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 के बाद सम्बन्धित ट्रेड में फुल टाईम डिप्लोमा। ट्रेड अप्रेंटिस – किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फुल टाईम ग...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने 127 इन्फेन्ट्री बटालियन टेरिटोरियल आर्मी केम्पस में आयोजित टेरिटोरियल आर्मी डे  पर जवानों को बधाई दी

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने 127 इन्फेन्ट्री बटालियन टेरिटोरियल आर्मी केम्पस में आयोजित टेरिटोरियल आर्मी डे पर जवानों को बधाई दी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने टेरिटोरियल आर्मी डे पर जवानों को दी बधाई  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देर सांय गढ़ी केन्ट स्थित 127 इन्फेन्ट्री बटालियन टेरिटोरियल आर्मी केम्पस में आयोजित टेरिटोरियल आर्मी डे समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सेना के अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने जवानों के बीच जाकर उनसे बातचीत की तथा सांस्कृतिक संध्या में जवानों के साथ आयोजित गीत संगीत के कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि टेरिटोरियल आर्मी के जवान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है। हमारे जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ प्रकृति को सजाने का भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता समय की जरूरत भी है। इस अवसर पर जीओसी सब एरिया मे. जनरल संजीव खत्री, टेरिटोरियल आर्मी के कमान्डिंग आफिसर कर्नल रोहित श्रीवास...