एसजीआरआर विश्वविद्यालय में नवरंग डांडिया 3.0 की धूम, मां दुर्गा के जयकारों और गरबा-डांडिया की थिरकन से गूंजा हैलीपैड मैदान
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में नवरंग डांडिया 3.0 की धूम, मां दुर्गा के जयकारों और गरबा-डांडिया की थिरकन से गूंजा हैलीपैड मैदान
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में सजी नवरंग डांडिया 3.0 की मनमोहक संध्या
माॅ दुर्गा के जयकारों संग गूंजा एसजीआरआर हैलीपैड मैदान
गरबा-डांडिया की थिरकन और पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों ने बांधा समां
बंगाली, गुजराती व नवरात्रि व्यंजन के साथ पहाड़ी व्यंजन भी बने कार्यक्रम का आकर्षण
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में रविवार की शाम मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच नवरंग डांडिया 3.0 की धूम देखने को मिली। गरबा और डांडिया की ताल पर सजी रंगीन छटा ने कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया। पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों से लेकर गुजराती गरबा और डांडिया की थिरकन तक, हर लम्हा नवरात्रि की भक्ति और उत्सव का संगम बन गया। वहीं बंगाली, गुजराती, नवरात्रि व पहाड़ी व्यंजनों की...









