पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म की अपार संभावनाएं, ओर मुम्बई में तीन दिवसीय इंटरनेशनल ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) का हुआ शुभारंभ
*उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म की अपार संभावनाएं: महाराज*
*मुम्बई में तीन दिवसीय इंटरनेशनल ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) का हुआ शुभारंभ*
मुम्बई/देहरादून। तीन दिवसीय इंटरनेशनल ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) का बुद्धवार को
माया नगरी मुम्बई में प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज
और महाराष्ट्र की पर्यटन राज्य मंत्री अदिति तटकरे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।
इंटरनेशनल ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) के तीन दिवसीय आयोजन का शुभारम्भ बुद्धवार को नेहरू तारामंडल वर्ली मुंबई में
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और महाराष्ट्र की पर्यटन राज्य मंत्री अदिति तटकरे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इंटरनेशनल ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) में 55 स्टालों, मंडपों में उत्तराखंड सहित 16 राज्यों के लगभग 108 प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। इ...








