Saturday, April 4News That Matters

Uncategorized

उत्तराखंड:चेकिंग के दौरान रोकी कार तो चालक कार सहित भागने लगा फिर…

उत्तराखंड:चेकिंग के दौरान रोकी कार तो चालक कार सहित भागने लगा फिर…

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, हरिद्वार
 उत्तराखंड:चेकिंग के दौरान रोकी कार तो चालक कार सहित भागने लगा फिर ख़बर ऋषिकेश से कोतवाली पुलिस ने आल्टो कार में शराब तस्करी कर रहे एक व्यक्ति से 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर उसके एक अन्य सहयोगी धनपाल के घर से पुलिस में 14 पेटी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इससे पहले ही धनपाल घर से फरार हो गया। आरोपित को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।   इस संबंध में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि शराब व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस टीम ने अभियान चलाया है। श्यामपुर फाटक के पास चेकिंग के दौरान एक आल्टो कार को रोका गया तो कार चालक ने वाहन को खदरी रोड की तरफ भगा दिया। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर चालक ने कार को रोक दी और चालक कार से उतर कर खेत की ओर भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसन...
उत्तराखंड:आखिर क्यों कहा सांसद अनिल बलूनी ने की जल्द ही बीजेपी में हाउसफुल का बोर्ड लगाने की जरूरत,जाने पूरी ख़बर

उत्तराखंड:आखिर क्यों कहा सांसद अनिल बलूनी ने की जल्द ही बीजेपी में हाउसफुल का बोर्ड लगाने की जरूरत,जाने पूरी ख़बर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड:आखिर क्यों कहा सांसद अनिल बलूनी ने की जल्द ही बीजेपी में हाउसफुल का बोर्ड लगाने की जरूरत,जाने पूरी ख़बर https://youtu.be/-_TsmTfl4qg भाजपा के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने बड़ा बयान देते हुए बीजेपी संगठन में हाउसफुल का बोर्ड लगाने की बात कही है। उत्तराखंड बीजेपी की मिडिया कार्यशाला में शामिल होने देहरादून पहुंचे अनिल बलूनी का कहना है की मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में हरीश रावत और उनके एक आद करीबी को छोड़ दिया जाए, तो हर कोई भाजपा में शामिल होना चाहता है। हमें यानी भाजपा को अब जल्द ही हाउसफुल का बोर्ड लगाने की जरूरत पड़ने वाली है। साथ ही हम चुनाव को पूरी तैयारी के साथ लड़ेंगे और 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार को वापिस सत्ता में लाने का काम करेंगे।...
महंत नरेंद्र गिरी मौत मामले में एफआईआर दर्ज,CBI ने जांच की शुरू

महंत नरेंद्र गिरी मौत मामले में एफआईआर दर्ज,CBI ने जांच की शुरू

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
महंत नरेंद्र गिरी मौत मामले में CBI ने जांच की शुरू , की एफआईआर दर्ज अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत हत्या थी या आत्महत्या, इस गुत्थी को सुलझाने के लिए सीबीआई ने अब कमर कस ली है। महंत नरेंद्र गिरि की कथित मौत मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है और एजेंसी ने 6 सदस्यीय टीम का गठन किया है। सीबीआई द्वारा गठित यह टीम प्रयागराज के लिए रवाना भी हो चुकी है। महंत की कथित मौत मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, साक्ष्य और प्रयागराज पुलिस द्वारा दर्ज किए गए बयानों सहित मामले के दस्तावेज लेगी। दरअसल, बुधवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश की थी। यह मानने से इनकार करते हुए कि महंत नरेंद्र गिरि ने आत्महत्या की थी, कई संतों न...
उत्तराखंड: बुजुर्ग भाई-बहन ने मौत को लगा लिया गले , गंगा में समा गए दोनों तलाश जारी

उत्तराखंड: बुजुर्ग भाई-बहन ने मौत को लगा लिया गले , गंगा में समा गए दोनों तलाश जारी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल
टिहरी गढ़वाल: देवप्रयाग स्थित संगम स्थल पर बुजुर्ग भाई-बहन ने गंगा में जल समाधि लेकर यहां अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक़ दोनों लोग बदरीनाथ यात्रा जाने की बात कहकर दो दिन पहले यहां एक होटल में ठहरे थे। 21 सितंबर को दोनों देवप्रयाग और आसपास घूम रहे थे जिसके बाद 23 सितंबर शाम 4 बजे दोनों भाई बहन ने संगम स्थल पर पंडितों से गंगा पूजन, तर्पण, दान आदि करवाया। लगभग छह बजे दोनों यहां ओट में बने महिला घाट की ओर चले गए। जब दोनों वापस नहीं लौटे तो लोगों को उनके गंगा में समा जाने की आशंका जताई।   संगम घाट पर उनके जूते और कपड़ों का थैला मिलने पर लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस को होटल में उनका कमरा खुला मिला यहां कपड़ों से भरी दो अटैची व बैग मिले। होटल के रजिस्टर व पैन कार्ड के आधार पर दोनों की पहचान लखनऊ निवासी अरविंद(65) और सुमन(62) पुत्र व पुत्री नागेश्वर प्र...
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्यवाही IPL में मुंबई व कोलकाता के बीच सट्टा लगवा रहा सट्टेबाज गिरफ्तार

उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्यवाही IPL में मुंबई व कोलकाता के बीच सट्टा लगवा रहा सट्टेबाज गिरफ्तार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, देहरादून
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्यवाही IPL में मुंबई व कोलकाता के बीच सट्टा लगवा रहा सट्टेबाज गिरफ्तार   देहरादून आइपीएल मैचों में आनलाइन सट्टा लगाते सट्टेबाज को उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कैंट क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गुरुवार रात को मुंबई इंडियंस व कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मैच चल रहा था। इसी दौरान पता लगा कि आइपीएल मैच में सट्टा लगाया जा रहा है। आनलाइन सट्टे को राकेट111.काम साफ्टवेयर के माध्यम से गुरुग्राम से संचालित किया जा रहा था। देर रात स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने प्रकाश नगर कैंट से आरोपित आशीष आहूजा को गिरफ्तार किया। उसके पास से सट्टे में लगाये गए पांच लाख 62 हज़ार रुपये के साथ पांच मोबाइल फ़ोन, एलसीडी, सेटअप बाक्स, इंटरनेट माडम, सट्टा रजिस्टर (जिसमें लाखो का हिसाब किताब) बरामद किए गए। आनलाइन सट्टे में सह अभ...
उत्तराखंड:100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार,उत्‍तर प्रदेश के एक यात्री की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड:100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार,उत्‍तर प्रदेश के एक यात्री की मौत, तीन घायल

Uncategorized, Featured, उत्तरकाशी, उत्तराखंड
उत्तराखंड:100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार,उत्‍तर प्रदेश के एक यात्री की मौत, तीन घायल दुःखद ख़बर है जानकारी अनुसार  गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी से हर्षिल गंगोत्री की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। ये हादसा डबरानी व गंगनानी के बीच हुवा इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। वही घायलों को सीएचसी भटवाड़ी में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बताया गया है कि कल गुरुवार रात साढ़े नौ बजे एक कार हर्षिल गंगोत्री की ओर जा रही थी जो डबरानी व गंगनानी के बीच अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में हर्ष मिश्रा(32) निवासी औरैया उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रितेश उर्फ अंशुल, रमेश सिंह व विशाल कुशवाहा तीनों निवासी औरैया उत्तर प्रदेश घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस व एसडीआर...
मुख्यमंत्री ने की पेयजल विभाग की समीक्षा,ओर कहा जल संचय एवं जल संरक्षण के लिये व्यापक जन जागरूकता पर दिया जाय ध्यान

मुख्यमंत्री ने की पेयजल विभाग की समीक्षा,ओर कहा जल संचय एवं जल संरक्षण के लिये व्यापक जन जागरूकता पर दिया जाय ध्यान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने की पेयजल विभाग की समीक्षा।* पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन में सभी सम्बन्धित विभागों का लिया जाय सहयोग। *जल संचय एवं जल संरक्षण के लिये व्यापक जन जागरूकता पर दिया जाय ध्यान।* *पारम्परिक धारे, नोले, चाल खाल के पुनर्जीविकरण की भी बनायी जाय योजना।* *पेयजल योजनाओं की टेण्डर प्रक्रिया 15 नवम्बर तक की जाय पूर्ण।* *ग्रामीण जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिये ग्रामीण युवाओं को योजना से जोड़ने के किये जाय प्रयास।* *पुरानी पेयजल योजनाओं के संरक्षण एवं हेण्डपंपो आदि की मरम्मत की भी बनायी जाय योजना।* *शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता एवं सीवरेज की योजनाओं को पूर्ण करने की बनायी जाय समयबद्ध योजना।* *योजनाओं की स्वीकृति सम्बन्धी प्रक्रियाओं का किया जाय सरलीकरण, स्वीकृति जारी करने में निर्धारित की जाय समय सीमा।* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरु...
आयुष्मान योजना के तीन साल पूरे, उपचार देने में हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट देश में नंबर वन, आयुष्मान गोल्ड क्वालिटी’ सर्टिफाइड टीचिंग हॉस्पिटल का दर्जा भी प्राप्त

आयुष्मान योजना के तीन साल पूरे, उपचार देने में हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट देश में नंबर वन, आयुष्मान गोल्ड क्वालिटी’ सर्टिफाइड टीचिंग हॉस्पिटल का दर्जा भी प्राप्त

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
आयुष्मान योजना के तीन साल पूरे, उपचार देने में हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट देश में नंबर वन* *-भारत का एकमात्र ‘आयुष्मान गोल्ड क्वालिटी’ सर्टिफाइड टीचिंग हॉस्पिटल का दर्जा भी प्राप्त* *-योजना लागू होने के बाद से हिमालयन हॉस्पिटल में अब तक करीब 74 हजार से ज्यादा रोगियों का उपचार* डोईवाला- केंद्र सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान योजना के तीन वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। योजना के संचालन में हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। इस योजना के तहत रोगियों को गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवा देने में हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट देशभर में पहले पायदान पर कायम है। योजना के लागू होने के बाद से हिमालयन हॉस्पिटल में अब तक करीब 74 हजार रोगियों का उपचार निशुल्क किया जा चुका है।   कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत रोगियों को निशुल्क उपचार देने में भी हिमा...
मुख्यमंत्री ने दिये शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के निर्देश, शिक्षक संघ प्रदेश में शिक्षा का अनुकूल वातावरण बनाने में बनें सहयोगी

मुख्यमंत्री ने दिये शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के निर्देश, शिक्षक संघ प्रदेश में शिक्षा का अनुकूल वातावरण बनाने में बनें सहयोगी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने दिये शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के निर्देश। शिक्षक संघ प्रदेश में शिक्षा का अनुकूल वातावरण बनाने में बनें सहयोगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान एवं शिक्षा व्यवस्था में किये जाने वाले सुधारात्मक कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में शिक्षक संगठनों का भी सहयोग लिये जाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने राजकीय शिक्षक संघ की समस्याओं के त्वरित समाधान पर बल देते हुए शिक्षक संगठनों का भी सहयोग लिये जाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने राजकीय शिक्षक संघ की समस्याओं के त्वरित समाधान पर बल देते हुए शिक्षक संगठनों से शिक्षा के गुणात्मक विकास में सहयोग की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे छात्रों को बेहतर शिक्षा मिले इस पर सभी को अपना सहयोग देना होगा। उन्होंने विद्यालयों में संस्कृत एवं योग के शिक्षकों की संविदा पर नियुक्ति सम्बंधी...
डा0 हरक सिंह रावत ने आगामी विधानसभा चुनाव के सम्बन्ध में गृह मंत्री, भारत सरकार  अमित शाह से की मुलाकात

डा0 हरक सिंह रावत ने आगामी विधानसभा चुनाव के सम्बन्ध में गृह मंत्री, भारत सरकार  अमित शाह से की मुलाकात

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
डा0 हरक सिंह रावत, वन एवं पर्यावरण मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार ने आज दिनांक 23.09.2021 को गृह मंत्री, भारत सरकार  अमित शाह जी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान डा0 हरक सिंह रावत ने आगामी विधानसभा चुनाव के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान डा0 हरक सिंह रावत ने गृह मंत्री  अमित शाह जी से उत्तराखण्ड के परिप्रेक्ष्य में विशेषकर उन मुद्दों पर चर्चा की, जिनसे भारतीय जनता पार्टी 2022 में पुनः बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर सके। मा0 गृह मंत्री से चर्चा के दौरान डा0 हरक सिंह रावत ने उत्तराखण्ड में आपदा मद में अधिकाधिक धनराशि उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया। उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के मध्यनजर राज्य में बादल फटने, भू-स्खलन इत्यादि की घटनायें आये दिन हो रही है, जिससे जन-धन की भारी हानि हो रही है जिसकी प्रतिपूर्ति के लिए भारत सरकार से आपदा मद में अधिक धनराशि उपलब्ध कराया जाना आवष...